सार

बिग बॉस 10  (bigg boss 10) के कंटेस्टेंट स्वामी ओम (swami om) का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार गाजियाबाद के लोनी में अंतिम सांस ली। उनके दोस्त मुकेश जैन के बेटे अर्जुन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिन पहले उन्हें पैरालेसिस हुआ था जिसके बाद से उनकी हालत बिगड़ गई थी। बता दें कि स्वामी ओम बिग बॉस के सबसे विवादित कंटेस्टेंस्ट में से एक रहे हैं। उनके विवाद‍ित बयान खूब सुर्ख‍ियों में रहे थे।

मुंबई. अपने बयानों के चलते चर्चाओं में रहे बिग बॉस 10  (bigg boss 10) के कंटेस्टेंट स्वामी ओम (swami om) का निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार गाजियाबाद के लोनी में अंतिम सांस ली। वह कई महीनों से बीमार थे और 3 महीने पहले उन्हें कोरोना भी हुआ था। बताया जा रहा है कि कोरोना से ठीक होने के बाद भी कमजोरी के कारण उन्हें चलने फिरने में बहुत परेशानी हो रही थी। उनके दोस्त मुकेश जैन के बेटे अर्जुन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिन पहले उन्हें पैरालेसिस हुआ था जिसके बाद से उनकी हालत बिगड़ गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट, दिल्ली में किया गया।


बता दें कि स्वामी ओम बिग बॉस के सबसे विवादित कंटेस्टेंस्ट में से एक रहे हैं। उनके विवाद‍ित बयान खूब सुर्ख‍ियों में रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने बिग बॉस के घर में बानी जे पर यूरीन फेंक दिया था। इसके बाद खुद बिग बॉस ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था। बिग बॉस 10 के बाद भी स्वमी ओम अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहे। 

लोकसभा चुनाव 2019ः लड़कियों पर कमेंट करने के चलते मार खा चुके स्वामी ओम  लड़ेंगे चुनाव । Lok Sabha Elections 2019: Swami Om to contest from New  Delhi Lok Sabha seat
निजता जैसे गंभीर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने 24 अगस्त, 2017 में स्वामी ओम पर सुप्रीम कोर्ट ने दस लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। दरअसल स्वामी ओम ने याचिका में कहा था कि हाईकोर्ट और सुप्रीम में जजों की नियुक्ति करते समय सीजेआई से सिफारिश क्यों ली जाती है? इसी पर सीजेआई खेहर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड की बेंच के सामने ये केस आया तो कोर्ट ने कहा कि ये पब्लिसिटी स्टंट है। लेकिन स्वामी ओम ने इस पर जवाब दिया था कि वो बिग बॉस के जरिए पहले ही बहुत पब्लिसिटी पा चुके हैं। इस मामले में बीते साल कोर्ट ने उन्हें जुर्माने के 10 लाख की जगह 8 हफ्ते में 5 लाख रुपए जमा करवाने कहा था। 


उन्होंने बिग बॉस की अपनी एक को-कंटेस्टेंट प्र‍ियंका जग्गा को धर्मपुत्री बताया था। उन्होंने कहा था- मेरी धर्मपुत्री प्र‍ियंका जग्गा मेरी पसंदीदा कंटेस्टेंट है। सभी लड़क‍ियों में मैं उसमें एक एक्स्ट्रा ऑर्ड‍िनरी कैरेक्टर देखता हूं।