Latest Viral News : एक महिला को नौकरी मिलने के बाद पति से मिलवाने की बात पर CEO ने किया रिजेक्ट। सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, क्या सही था फैसला?

Latest Viral News : आजकल महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। सुनीता विलियम्स इसका जीता-जागता उदाहरण हैं। लेकिन, आज भी कई महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें नौकरी पर जाने के लिए भी अपने पति से इजाजत लेनी पड़ती है। ऐसा ही एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुंबई के एक हेल्दी नूडल ब्रांड के सीईओ ने यह पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट के अनुसार, कंपनी में एक बड़े पद के लिए चुनी गई एक महिला ने नौकरी स्वीकार करने से पहले सीईओ से अपने पति को मिलाने की बात कही। विनोद चेंडिल ने पोस्ट में बताया कि उन्होंने तभी उसे नौकरी के लिए मना कर दिया।

उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, "आज एक उम्मीदवार से बात की, जिसने हमें चुनने के बाद अपने पति से मिलने की इच्छा जताई। तुरंत रिजेक्ट कर दिया।" पोस्ट में यह भी बताया गया कि महिला को एक बड़े पद के लिए चुना गया था।

Scroll to load tweet…

बाद के ट्वीट में सीईओ ने कहा कि महिला चाहती थी कि उसका पति सीईओ से बात करे और यह तय करे कि कंपनी उसके लिए सही है या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि जो व्यक्ति खुद फैसला नहीं ले सकता, वह उस पद के लिए उपयुक्त नहीं है।

यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों को इस बात पर हैरानी हुई कि इतने ऊंचे पद पर काम करने में सक्षम होने के बावजूद लोग इस तरह की निर्भरता क्यों दिखाते हैं।