शादी के स्टेज पर दूल्हे-दुल्हन के बीच केक को लेकर हुआ अनोखा विवाद, दुल्हन के मना करने पर दूल्हे ने केक पर मारी लात, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। जानिए इस घटना की कहानी।

शादी-ब्याह में अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा हो जाता है तो ताउम्र याद रहता है। पहले तो बुआ-फूफा ही नाराज होते थे लेकिन अब तो ये नाराजगी सीधे दूल्हा-दुल्हन तक पहुंच गई है। स्टेज पर बहस करने के लेकर मारपीट तक हो जाती है लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है। वहां ऐसा कुछ भी नहीं हुआ लेकिन केक ने ऐसी हंगामा खड़ कर दिया जो शायद ही किसी ने सोचा होगा। ये वीडियो देखिए सबसे पहले। फिर विस्तार से जानते हैं आखिर माजरा क्या है?

Scroll to load tweet…

 

जब हाई हो गया दूल्हे का पारा

वीडियो को एक्स पर घर के कलेश नामक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है। शादी चल रही है। लड़का-लड़की फोटोशूट करा रहे हैं। इसी बीच कोई केक लेकर आता हैं और सामने रख देता है। लड़की ने खुशी से केट काटा और लड़के को खिलाया भी लेकिन जब लड़के की बारी आई तो दुल्हन ने केक खाने से मना कर दिया। बस इसी बात पर दूल्हे का पारा हाई हो गया। उसने दुल्हन को केक खाने का इशारा भी किया लेकिन जब उसने नहीं सुनी तो लड़का केक पर लात मारकर चला गया। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

लोग बोले- सेल्फ रिस्पेक्ट जरूरी

जैसे ही वीडियो सामने आया यूजर्स ने कमेंटबाजी भी शुरू कर दी। किसी ने लिखा-आत्मसम्मान से बढ़कर कुछ नहीं है। उसने कितने से प्यार से केक खिलाया लेकिन लड़की को ये सब पसंद नहीं आया तो शादी क्यों कर रही है। कोई दूल्हे की इस हरकत पर नाराज होता दिखा। लिखा-सबके सामने केक को लात मारना गलत है, क्या पता लड़की को केक पसंद ना हो। वहीं अन्य ने लिखा-फालतू में केक खराब कर दिया, शायद दुल्हन डाइट पर होगी। इसलिए केक नहीं खाया। खैर, दुल्हन ने केक क्यों नहीं खाया ये तो वही बता सकती है लेकिन दूल्हे के रिएक्शन पर आपका क्या कहना है?