सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है। जहां लोकल फैक्ट्री में आइसक्रीम बनाई जा रही है। अब वीडियो देखने के बाद खुद तय करें, इसे कभी दोबारा टेस्ट करना चाहेंगे या नहीं।

बचपन की कई यादें ऐसी होती हैं जो हमें आज भी ताजा लगती हैं। उनमें से एक है आइसक्रीम, वो भी बार वाली। हम सब 2-3रुपये में खरीदते थे, अब उसकी कीमत बढ़ गई है। आजकल वो 5-10 रुपये में मिलती है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये बात क्यों? क्या आपको पता है कि ये आइसक्रीम कैसे बनती है? क्योंकि आमतौर पर किसी ने भी आइसक्रीम बनाने की प्रक्रिया नहीं देखी होगी। तो आज हम आपको दिखाते हैं कि 5-10 रुपये वाली ये आइसक्रीम कारखाने में कैसे बनती है। पूरी प्रक्रिया देखने के बाद, आप इसे खाने से पहले 100 बार सोचेंगे। पहले ये वीडियो देखिए-

View post on Instagram
 

आइसक्रीम बनता देख उड़ जाएंगे होश

हाल ही में एक आइसक्रीम कारखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें इसे बहुत ही गंदी तरीके से बनाते हुए दिखाया गया है। बिना ग्लव्स पहने, गंदे बाल्टियों में और गंदे पानी से आइसक्रीम बनाते देख लोग हैरान हैं। वीडियो में, मजदूर पहले प्लास्टिक की बाल्टियों में पानी भरते हैं। फिर उस पानी को नीले रंग के ड्रम में डालकर उसमें रंग और फ्लेवर मिलाते हैं। इसके बाद, वे पानी को आइसक्रीम के सांचे में डालते हैं। फिर उसे फ्रीज कर देते हैं, और आइसक्रीम जमकर तैयार हो जाती है। अह उसे टोकरी में भरकर पैक कर दिया जाता है।

आइसक्रीम आपके घरों तक पहुंचने के लिए तैयार हो जाती है। लेकिन अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे, तो आपको पता चलेगा कि लोकल कारखाने में बनने वाली ये आइसक्रीम हमारी सेहत के लिए कितनी खतरनाक है। बता दें, ये वीडियो इंस्टाग्राम पर @alim_uddin_04 नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

फूड सेफ्टी पर भड़के यूजर्स

गंदगी और बिना हाईजीन के आइसक्रीम बनाने का ये प्रोसेस यूजर्स को राज नहीं आया। कुछ लोगों ने लिखा-इन लोगों के कारण ही दुनिया भर में भारत के खाने का मजाक उड़ाया जाता है। एक ने लिखा- इस वीडियो को देखने के लिए अन्य ने लिखा मैं लोकल या अब तो किसी कंपनी की आइसक्रीम भी ना खाऊं।