MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Viral
  • 19 साल की इस लड़की ने ऐसा क्या किया कि रूस ने बता दिया आतंकवादी, डाल दिया सबसे खूंखार लोगों की लिस्ट में

19 साल की इस लड़की ने ऐसा क्या किया कि रूस ने बता दिया आतंकवादी, डाल दिया सबसे खूंखार लोगों की लिस्ट में

ट्रेंडिंग डेस्क : यूक्रेन हमले का विरोध करने पर रूस (Russia) ने एक 19 साल की लड़की को आतंकी घोषित कर दिया है। रूस ने उसका नाम उस लिस्ट में डाल दिया है, जिसमें IS, अल-कायदा और तालिबान जैसे खतरनाक संगठन हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला..

2 Min read
Satyam Bhardwaj
Published : Jan 30 2023, 08:09 PM IST | Updated : Jan 31 2023, 10:45 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
Image Credit : Google

ओलेसा क्रिवत्सोवा (Olesya Krivtsova) अपनी मां के साथ रूस के अर्खांगेलस्क शहर में रहती है। 8 अक्टूबर, 2022 को रूस पर हुए यूक्रेनी हमले के बाद ओलेसा ने  अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ कई पोस्ट किया था। उसी दिन यूक्रेन ने रूस का कर्च ब्रिज उड़ा दिया था। यह ब्रिज रूस को क्रीमिया से जोड़ता था। ओलेसा ने अपने पोस्ट में यूक्रेन (Ukraine) पर रूस के हमले का विरोध जताया था और रूसी सेना की बेइज्जती भी की थी। इस पोस्ट के बाद उसे हाउस अरेस्ट कर दिया गया था।

25
Asianet Image
Image Credit : Google

जब ओलेसा को नजरबंद किया गया तो उसके पैर में एक ट्रैकर लगाया गया। जिसकी मदद से उसकी हर एक्टिविटी पर नजर रखी जाती है। वहीं, हाउस अरेस्ट के बाद ओलेसा ने भी अपने पैर पर एक स्पाइडर का टैटू बनवाया। स्पाइडर की बॉडी को पुतिन के फेस से रिप्लेस किया गया है। इस पर लिखा है - बिग ब्रदर इज वॉचिंग यू..

35
Asianet Image
Image Credit : Google

क्रिवत्सोवा ओलेसा पर रूसी सेना के अपमान के आरोप हैं। उसके वकीलों ने बताया है कि उसे तीन से सात साल की सजा हुई है। लेकिन कोशिश है कि ये सजा कम हो जाए। उन्होंने जानकारी दी कि फिलहाल क्रिवत्सोवा को नजरबंद रखा गया है। उनका कहना है कि ओलेसा को कुछ जुर्माने की सजा दी जाए और फिर छोड़ दिया जाए।

45
Asianet Image
Image Credit : Google

बेटी की सजा पर ओलेसा की मां नताल्या क्रिवत्सोवा का कहना है कि रूसी अथॉरिटीज उनकी बेटी को उदाहरण की तरह सामने ला रही है। सरकार जनता को चेतावनी दे रही है कि अगर विचार सीमित नहीं रखे तो इसकी सजा मिलेगी। सरकार किसी भी तरह विरोध को दबाना चाहती है। मई, 2022 में भी ओलेसा पर सेना की आलोचना करने पर कुछ चार्ज लगाए गए थे। तब उसने एंटी-वॉर पोस्टर्स बांटे थे। वकीलों ने बताया कि बार-बार एक ही तरह के अपराध से क्रिमिनल केस बन जाता है।

55
Asianet Image
Image Credit : Google

लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के एक ऑफिसर ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ओलेसा बेवकूफ है। 19 साल की इस लड़की को जंग के मैदान में भेज देना चाहिए, ताकि वो वहां लड़ रहे रूसी सैनिकों से नजर मिलाकर देखे कि वह किस परिस्थिति में और कैसे लड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें
पाकिस्तान में कयामत के मंजर ! पेशावर की मस्जिद में हमलावर ने खुद को बम से उड़ाया, कागज के टुकड़ों की तरह जिस्म हवा में उड़े

दुनिया में पहली बार कब हुआ था आत्मघाती हमला, पहला सुसाइड बॉम्बर कौन था, जानें
 

Satyam Bhardwaj
About the Author
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved