Jallikattu ही नहीं दुनिया में ये 5 खेल हैं सबसे खतरनाक, जिसमें बना रहता है जान का खतरा
जल्लीकट्टू को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि ये खेल राज्य कर्नाटक, तमिलनाडू की सांस्कृत विरासत है। पर क्या आप जानते हैं कि जल्लीकट्टू से खतरनाक खेल भी पूरी दुनिया में खेले जाते हैं जिसमें जान जाने का खतरा रहता है?
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
हेलीकॉप्टर स्कीइंग
हेलीकॉप्टर स्कीइंग एक एडवेंचर स्पोर्ट्स है जिसे खतरनाक भी माना जाता है। इसमें स्कीइंग के लिए कई बार हेलीकॉप्टर से जंप ली जाती है तो वहीं कई बार हेलीकॉप्टर ऐसे ऊंचे प्वाइंट्स तक लेकर जाता है जहां किसी अन्य साधन से नहीं जाया जा सकता। इस तरह की स्कीइंग बेहद खतरनाक होती है और जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है।
ल्यूज
ल्यूज भी दुनिया के सबसे खतरनाक खेलों में से एक है। ल्यूज एक ऐसा इवेंट है जिसमें एथलीट एक स्लेज पर लेटकर आइस ट्रैक पर दौड़ता है। इस दौरान शरीर शांत अवस्था में रहता है पर कुछ इस तरह की मुद्रा बनाई जाती है कि स्लेज को बर्फ पर मोमेंटम और गति मिले। कई बार ल्यूज में एथलीटों की औसत गति 120-145 किमी प्रति घंटे के बीच होती है। इस दौरान कई बार हादसे भी हो जाते हैं।
बेस जंपिंग
बेस जंपिंग स्काय डाइविंग से थोड़ा अलग होती है। इसमें किसी ऊंचे पर्वत, बिल्डिंग आदि से फ्री फॉल छलांग लगाई जाती है और विंग से एथलीट खुद के शरीर को नैवीगेट करता है। अंत में पैराशूट की मदद से लैंडिंग होती है। यह खेल कमजोर दिल वालों के लिए नहीं क्योंकि इसमें हर वक्त जान का खतरा बना रहता है।
बुल राइड
जल्लीकट्टी खेल की तरह इस खेल में भी सांड होते हैं। हालांकि, एथलीट को पहले सांड के ऊपर बैठकर उसे नियंत्रित करना होता है। अक्सर इस खेल में सांड राइडर को बुरी तरह से पटककर घायल कर देते हैं।
ट्रक रेस
आपने कार रेस तो देखी होगी पर दुनिया के कई देशों में ट्रक रेस का बड़ा चलन है। ये ट्रक रेस कार रेस से ज्यादा खतरनाक होती है क्योंकि भारी-भरकम ट्रक बहुत तेज रफ्तार से दौड़ते हैं और अनियंत्रित होने पर बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं।