2 लाख Condom से बनाया पहाड़ और उसके चारों ओर घूमने लगीं मॉडल, जानें क्यों हुआ ऐसा
ट्रेंडिंग डेस्क. सोशल मीडिया पर कंडोम के पहाड़ और उसके आसपास वॉक करती मॉडल्स की तस्वीरें व वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, ये तस्वीरें हैं मिलान में शुरू हुए फैशन वीक की। यहां क्लोदिंग ब्रांड डीजल ने रैंप के पहले 2 लाख कंडोम का पहाड़ बनाया।
- FB
- TW
- Linkdin
)
डीजल ने अपने न्यू समर कलेक्शन को शोकेस किया, वहीं इसके साथ ही मॉडल्स ने सेफ सेक्स को भी प्रमोट किया।
डीजल (Diesel) ने ड्यूरेक्स (Durex) के साथ मिलकर यहां सेफ सेक्स को प्रमोट किया है।
ब्रांड ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फैशन वीक की तस्वीरें शेयर कीं जो जमकर वायरल हो रही हैं।
कंडोम के पहाड़ के साथ-साथ लोगों ने डीजल के अल्ट्रा लो-राइज जींस, शीयर डेनिम टॉप और समर कलेक्शन काे खासा पसंद किया।
इस फैशन वीक में ड्यूरेक्स ने पूरी दुनिया में अप्रैल 2023 तक 3 लाख Condom के पैकेट फ्री में बांटने की घोषणा की है।