- Home
- Viral
- कहीं पत्नी का जन्मदिन भूले तो हो सकती है 5 साल की जेल, कहीं महिला-पुरुष का एक साथ अंडरगार्मेंट धोना गैरकानूनी, जानें ऐसे 5 अजीबोगरीब नियम व कानून
कहीं पत्नी का जन्मदिन भूले तो हो सकती है 5 साल की जेल, कहीं महिला-पुरुष का एक साथ अंडरगार्मेंट धोना गैरकानूनी, जानें ऐसे 5 अजीबोगरीब नियम व कानून
इंडाेनेशिया में एक अजीब नियम के चलते बच्चों के स्कूल सुबह 5:30 बजे लगाए जा रहे हैं। बच्चे ऐसे में सुबह बेमन से स्कूल जाने के लिए मजबूर हैं। लेकिन दुनिया के कई देश हैं जहां इससे भी ज्यादा अजीबोगरीब कानून और बेतुके नियम हैं। आइए जानते हैं…
- FB
- TW
- Linkdin
)
आमतौर पर आप घर का बल्ब या लाइट खराब होने पर तुंरत नया लाकर खुद ही बदल देते होंगे या किसी भी व्यक्ति से करा लेते होंगे। पर ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में आप अपने घर की लाइट खुद नहीं बदल सकते और न ही किसी और के घर में ऐसा कर सकते हैं। जिसके पास इलेक्ट्रिशियन का सर्टिफिकेट होता है वही व्यक्ति इस काम को कर सकता है।
अमेरिका में जहां लोग काफी खुलकर रहते हैं और किस करने पर कोई पाबंदी नहीं होता वहीं एक ऐसी जगह है जहां मूंछ वाला कोई भी पुरुष महिला को किस नहीं कर सकता। नेवादा के यूरेका नामक शहर में ये अजीबोगरीब कानून लंबे समय से है।
अमेरिका के ही मिनेसोटा में एक अजीब कानून के मुताबिक महिलाओं और पुरुषों के अंडरगार्मेंट एक ही वॉशिंग में नहीं धोए जा सकते। ऐसा करना गैरकानूनी है और तो और सूखने के लिए भी महिला व पुरुष के अंडरगार्मेंट्स को अलग रखना होता है।
अगर आप स्विट्जरलैंड में हैं और आपने रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश कर दिया तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। दरअसल, यहां ध्वनि प्रदूषण न हो और आपके आस पड़ोस के लोग परेशान न हों इसलिए रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश करने पर पाबंदी है। इस वजह से कई बार लोगों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है।
वैसे तो पत्नी का जन्मदिन भूलना एक अपराध की तरह ही है पर इस देश में ऐसा करने पर सजा का प्रावधान है। दरअसल, समोआ देश में पत्नी का जन्मदिन एक बार भूलने पर चेतावनी दी जाती और अगर दूसरी बार जन्मदिन भूले तो आपको जुर्माना या 5 साल तक की जेल भी हो सकती है।