सार
Girls Trip In India: अगर आप अपनी सहेलियों के साथ किसी मजेदार और सुरक्षित जगह पर घूमने का प्लान बना रही हैं, तो भारत में कई बेहतरीन जगहें हैं, जहां आप बेफिक्र होकर ट्रिप का मजा ले सकती हैं। ये जगहें न सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि यहां महिलाओं के लिए सुरक्षा, बजट और आराम का भी पूरा ख्याल रखा जाता है। हर जगह का अपना मजा और अनुभव होता है। एडवेंचर, नेचर, पार्टी या शॉपिंग में से अपनी पसंद के हिसाब से खूबसूरत डेस्टिनेशन चुनें। आइए जानते हैं भारत की 5 बेहतरीन जगहें, जहां आप अपनी सहेलियों के साथ बेफिक्र होकर घूम सकती हैं।
ऋषिकेश, उत्तराखंड (Rishikesh, Uttarakhand)
अगर आपकी महिला ग्रुप को एडवेंचर पसंद है, तो ऋषिकेश सबसे अच्छा विकल्प है। यहां आप रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, कैंपिंग जैसी एक्टिविटीज का मजा ले सकती हैं। इसके अलावा गंगा किनारे बैठकर ध्यान लगाना और किसी कैफे में चिल करना भी एक बेहतरीन अनुभव होगा। यहां आप गंगा आरती में हिस्सा ले सकती हैं। आप लक्ष्मण झूला और राम झूला जा सकती हैं। आप रिवर राफ्टिंग और कैंपिंग का मजा ले सकती हैं। ऋषिकेश दिल्ली से करीब 250 किलोमीटर दूर है। आप यहां ट्रेन, बस या टैक्सी से आसानी से पहुंच सकते हैं।
शिमला (Shimla)
अगर आप हिमाचल प्रदेश की बर्फीली वादियों का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं, तो शिमला जाएं। शिमला ठंडी वादियों में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहाँ के खूबसूरत पहाड़, रोमांटिक वाइब्स और मज़ेदार बाज़ार आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे। शिमला मॉल रोड, कुफरी में आप स्नो एडवेंचर और टॉय ट्रेन की सवारी कर सकते हैं। दिल्ली से शिमला करीब 350 किलोमीटर दूर है। आप यहाँ ट्रेन, बस या फ्लाइट से आसानी से जा सकते हैं।
जयपुर, राजस्थान (Jaipur, Rajasthan)
महिलाओं के घूमने के लिए जयपुर एक बेहतरीन जगह है। यहाँ के महल, किले, बाज़ार और संस्कृति आपको शाही एहसास देंगे। आप जयपुर में हवा महल, सिटी पैलेस और आमेर किला घूम सकते हैं। जौहरी बाज़ार और बापू बाज़ार से शॉपिंग करें। पारंपरिक राजस्थानी खाना चखें। दिल्ली से जयपुर की दूरी 280 किलोमीटर है, जिसके लिए ट्रेन, बस और फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध है।
मैकलोडगंज (McLeodganj)
अगर आप अपने दोस्तों के साथ किसी शांत और मनोरम जगह पर जाना चाहते हैं, तो मैकलोडगंज सबसे बढ़िया है। यह जगह अपनी तिब्बती संस्कृति, मठ और ट्रैकिंग के लिए मशहूर है। त्रिउंड ट्रेक करें। नामग्याल मठ और भागसू झरना देखें। स्थानीय तिब्बती बाज़ार से खरीदारी करें। दिल्ली से मैक्लॉडगंज की दूरी लगभग 480 किमी है। आप बस, ट्रेन और टैक्सी से आसानी से वहाँ पहुँच सकते हैं।