Valentine Scam: वैलेंटाइन वीक में गिफ्ट और डेट की प्लानिंग के बीच ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ जाते हैं। फेक वेबसाइट, नकली प्रोफाइल और भारी डिस्काउंट के जाल से सावधान रहें। छोटी लापरवाही आपकी जेब खाली कर सकती है।

Valentine Day 2026 Fraud: वैलेंटाइन वीक चल रहा है। गिफ्ट, फूल, डेट, ऑनलाइन चैट… हर जगह प्यार की बातें हो रही हैं, लेकिन इसी बीच ठग भी एक्टिव हैं। वैलेंटाइन डे के दिन सबसे ज्यादा ऑनलाइन फ्रॉड और फेक ऑफर सामने आते हैं। अगर आप भी गिफ्ट ऑर्डर कर रहे हैं, डेट प्लान कर रहे हैं या किसी नए दोस्त से ऑनलाइन बात कर रहे हैं, तो थोड़ा अलर्ट रहना जरूरी है, क्योंकि प्यार के नाम पर आपकी जेब खाली हो सकती है। आइए जानते हैं वैलेंटाइन स्कैम क्या होते हैं और उनसे कैसे बचें...

फेक गिफ्ट वेबसाइट और भारी डिस्काउंट का जाल

वैलेंटाइन डे से पहले सोशल मीडिया पर कई तरह के ऑफर जैसे '70% OFF', 'लिमिटेड ऑफर' जैसे विज्ञापन दिखते हैं। कई बार ये वेबसाइट असली नहीं होते हैं। आप पेमेंट कर देते हैं, लेकिन गिफ्ट कभी नहीं आता है। ऐसे में हमेशा जानी-मानी वेबसाइट से ही खरीदारी करें। वेबसाइट का नाम, रिव्यू और URL ध्यान से देखें। बहुत सस्ते ऑफर देखकर तुरंत पेमेंट न करें।

ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर नकली प्रोफाइल

कई ठग फेक प्रोफाइल बनाकर दोस्ती करते हैं। कुछ दिन चैट के बाद अचानक पैसों की मांग शुरू हो जाती है, जैसे इमरजेंसी, गिफ्ट, या मिलने का खर्च। ऐसे में जिसे आप असल जिंदगी में नहीं जानते, उसे पैसे ट्रांसफर न करें। वीडियो कॉल पर बात करें और शक हो तो तुरंत ब्लॉक करें।

गिफ्ट डिलीवरी के नाम पर OTP ठगी

कुछ लोग कॉल करके कहते हैं कि आपके नाम से गिफ्ट आया है, डिलीवरी के लिए OTP बताएं। जैसे ही आप OTP बताते हैं, आपके बैंक खाते या कार्ड से पैसे निकल सकते हैं। याद रखें, OTP, CVV, या बैंक डिटेल कभी किसी को न बताएं। बैंक या डिलीवरी एजेंसी OTP नहीं मांगती है।

QR कोड स्कैम

कई ठग पैसे भेजने के बहाने QR कोड भेजते हैं और इसे स्कैन करने को कहते हैं। लेकिन QR स्कैन करने पर पैसा आपके खाते से निकल जाता है। याद रखें कि QR कोड स्कैन करने से पैसा जाता है, आता नहीं।

फेक लकी डॉरा और गिफ्ट हैम्पर

आपको फोन या ईमेल पर 'Valentine Special Lucky Winner' का मैसेज आ सकता है। इसमें कहा जाता है कि आपने गिफ्ट जीता है, बस पहले प्रोसेसिंग फीस दें। ये पूरी तरह जाल होता है। कोई भी कंपनी गिफ्ट देने के लिए पहले फीस नहीं मांगती है। इससे अलर्ट रहें।

इसे भी पढ़ें- Silver Scam Alert: बढ़ते रेट्स के बीच नकली जूलरी की बाढ़, घर पर इन 5 टेस्ट से करें नकली की पहचान

इसे भी पढ़ें- PAN Card 2.0 Scam: E-PAN डाउनलोड का मैसेज आया? क्लिक करते ही अकाउंट हो जाएगा खाली!