Top 10 Keyboard Shortcuts : अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप पर हर दिन 7-8 घंटे काम करते हैं, तो यह आर्टिकल आपकी प्रोडक्टिविटी को रॉकेट की स्पीड दे सकता है। चाहे आप स्टूडेंट हों, ऑफिस वर्कर, कंटेंट क्रिएटर या डेटा एंट्री ऑपरेटर कुछ छोटे-छोटे कीबोर्ड शॉर्टकट्स आपकी उंगलियों की चाल से ही पूरे घंटे बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वो 10 सुपरहिट शॉर्टकट्स, जो कंप्यूटर को कमांड और टाइम को सेव करते हैं।
1. Ctrl + C और Ctrl + V
बार-बार माउस ले जाकर राइट क्लिक करने से बेहतर ये दोनों शॉर्टकट्स हैं। Ctrl + C से कॉपी होता है। इससे किसी भी टेक्स्ट या फाइल को सेलेक्ट कर कॉपी कर सकते हैं। उसे जहां चाहे, वहां ले जाकर Ctrl + V से पेस्ट कर सकते हैं। इससे हर दिन कम से कम 15 मिनट बचा सकते हैं।
2. Ctrl + Z
अगर गलती से कुछ भी डिलीट हो गया? तो सिर्फ Ctrl + Z दबाएं और पिछला स्टेप वापस पा सकते हैं। यह एक्सेस (Excel), वर्ड (Word) और जीमेल (Gmail) हर जगह चलता है!
3. Ctrl + S
अगर कोई फाइल सेव नहीं की और अचानक लैपटॉप या कंप्यूटर बंद हो गया? तो पछताने से अच्छा है Ctrl + S को हैबिट बना लीजिए। हर 5 मिनट में एक बार ये शॉर्टकट अपनाएं और टेंशन फ्री रहें।
4. Alt + Tab
अगर आप एक विंडो से दूसरे विंडो पर जाना चाह रहे हैं तो माउस से बार-बार टास्क बार क्लिक न करें। सिर्फ Alt + Tab से आप पलक झपकते ही दूसरी विंडों पर जा सकते हैं। इसमें ज्यादा टाइम नहीं लगता है।
5. Ctrl + F
किसी बड़े डॉक्यूमेंट्स या वेबसाइट में एक वर्ड सर्च करना है तो आप Ctrl + F यूज कर सकते हैं। सिर्फ सर्च बॉक्स में ही वर्ड टाइप करने से आपका काम हो जाएगा।
6. Windows + D
अगर आपकी स्क्रीन पर 10 ऐप एक साथ खुले हैं? तो Windows + D दबाकर आप सीधे डेस्कटॉप पर पहुंच जाएंगे। यह शॉर्टकट आपके बड़े काम आ सकता है।
7. Ctrl + Shift + T
मान लीजिए गलती से आपका क्रोम (Chrome) का टैब बंद हो गया तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। सिर्फ Ctrl + Shift + T दबाकर और वही टैब वापस पा सकते हैं। ये Shortcut Chrome, Edge, Firefox, सब में काम करता है।
8. Ctrl + P
अगर आपको कोई डॉक्यूमेंट या वेबपेज प्रिंट करना है तो ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। सिर्फ सिंपल Ctrl + P दबाएं प्रिंटर को अलर्ट मिल जाएगा।
9. Ctrl + + और Ctrl + - –
वेबसाइट पर छोटा टेक्स्ट पढ़ने में प्रॉब्लम हो रही है तो Ctrl के साथ + दबाएं – तो जूम हो जाएगा। अगर टेक्स्ट छोटा करना हो तो Ctrl + - दबा सकते हैं।
10. Ctrl + Shift + Esc
अगर आपका कंप्यूटर या लैपटॉप स्लो हो रहा है तो Ctrl + Shift + Esc दबाएं और टास्क मैनेजर (Task Manager) से पता करें कौन सा प्रोग्राम RAM खा रहा है।