Best food delivery apps in India 2025: अक्सर स्विगी-जैमेटो से खाना ऑर्डर करते हैं तो इन फूड डिलीवरी ऐप्स के बारे में भी पता होना चाहिए। जो कभी भी काम आ सकते हैं, साथ ही बेहतरीन सर्विस का दावा करते हैं।

खाना ऑर्डर करने की जब भी बात आती है हर किसी की जहन में Swiggy-Zomato का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं देश में ऐसे भी बहुत सी कंपनियां हैं जो फूड डिलीवरी ( Food Delivery Apps) करती हैं। तो चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं, जिन्हें शायद ही ज्यादा लोग जानते होंगे।

View post on Instagram
 

1) EatSure

EatSure को पहले Faasos के नाम से जाना जाता है। कंपनी का दावा है हर फूड ऑर्डर से पहले 200 से ज्यादा क्वालिटी चेक किये जाते हैं। यहां पर भी कई ब्रांड और रेस्टोरेंट है। जहां से खाना ऑर्डर किया जा सकता है। इस कंपनी की सर्विस इस वक्त मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद समेत 75 शहरों में उपलब्ध है।

View post on Instagram
 

2) Box8

इस एप पर आप 38 मिनट में फूड डिलीवरी का दावा किया जाता है। यहां पर ऑल इन वन मील के साथ इंडियन फूड की वैरायटी, मिठाइयां ऑर्डर कर सकते हैं। अगर आप बैंगलुरू, मुंबई, पुणे और गुरुग्राम में रहते हैं तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

3) Hungryji app

hungryji app इस्तेमाल करने में बहुत आसान है। आप लोकल फूड पसंद करते हैं तो इसे चुन सकते हैं। यहां पर कई तरह के रेस्टोरेंट मिल जाएंगे। इस एप के बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं लेकिन धीरे-धीरे इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ रही है।

View post on Instagram
 

4) Dunzo

फ्री खाने के साथ ग्रॉसरी से जुड़ा सामान ऑर्डर करना चाहते हैं तो Dunzo बेस्ट ऑप्शन है। ये मेट्रो पॉलिटन सिटी में सर्विस देता है। कंपनी का दावा है आप इससे 24 घंटे में कभी भी खाना ऑर्डर कर सकते हैं।

View post on Instagram
 

5) FreshMenu

FreshMenu खास तरह का फूड एप है। जहां पर शेफ द्वारा तैयार किया गया डेली मेन्यू में आता है। हालांकि इसकी फूड डिलीवरी पूरे देश में नहीं बल्कि कुछ चुनिंदा शहरों में है।

ये एप्स भले फूड डिलीवरी करते हैं लेकिन इनकी रीच Swiggy व Zomato जितनी बड़ी नहीं है। हालांकि जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन जब भी इसे यूज करें, शहर और लोकेशन के हिसाब से उपलब्धता चेक कर लें।