Rath Yatra 2025 Live Apps : पुरी रथ यात्रा 2025 की हर अपडेट अब अपने मोबाइल फोन में घर बैठे पा सकते हैं। 5 ऐप्स से लाइव दर्शन, भोग का टाइम और ट्रैफिक अलर्ट फ्री बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं।
Jagannath Rath Yatra Live Darshan : ओडिशा के पुरी में आज देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी रथ यात्रा (Rath Yatra 2025) निकल रही है। लाखों भक्त पूरे भव्यता को देखने पुरी पहुंच चुके हैं लेकिन बहुतसे श्रद्धालु किसी वजह से पहुंच नहीं सके हैं। ऐसे में ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब घर बैठे पल-पल लाइव देख सकते हैं। टेक्नोलॉजी के माध्यम से भगवान जगन्नाथ की कृपा पा सकते हैं। कुछ ऐप पर HD क्वालिटी में फ्री में मंगला आरती की लाइव वीडियो, खिचड़ी भोग का टाइम, ट्रैफिक और दर्शन लाइन की लाइव अपडेट, रथ कहां पहुंचा, कितनी दूरी बची सब देख सकते हैं। आइए जानें वो 5 बेस्ट फ्री ऐप्स और YouTube चैनल्स जहां से आप रथ यात्रा 2025 का सीधा लाइव देख सकते हैं...
रथयात्रा 2025 का पूरा शेड्यूल क्या है
- मंगला आरती LIVE- सुबह 6 बजे
- भगवान जगन्नाथ का रथारोहण- दोपहर 1 बजे
- गजपति राजा की 'सोने की झाड़ू' से रथ पूजा- 3 बजे
- रथ खींचने की शुरुआत- शाम 4 बजे
- रथयात्रा किस 5 चैनल पर लाइव है?
1. JioTV App (Spiritual Channels Section)
अगर आपके पास Jio नंबर है तो बस JioTV खोलिए और DD Odia, Sanskar या Jagan TV जैसे चैनल्स में से किसी पर 1080p HD लाइव, Chromecast सपोर्ट और पूजा से लेकर भोग तक की सीधी कवरेज पा सकते हैं। ये ऐप Android, iOS पर फ्री है।
2. OdishaLIVE App
यह ओडिशा सरकार का ऑफिशियल ऐप है, जो सिर्फ रथ यात्रा ही नहीं, पूरी पुरी नगरी का डिजिटल एक्सपीरिएंस देता है। मंगला आरती से लेकर गुंडिचा मंदिर तक फुल यात्रा, कई भाषाओं में कमेंट्री (Odia, Hindi, English) पा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
3. YouTube Channel (Jagannath Temple Official)
पुरी श्रीमंदिर का ऑफिशियल यूट्यूब चैनल जहां से ड्रोन कैमरा व्यू, रथ पर कैमरा और 360° दर्शन जैसी सुविधाएं लाइव मिलेंगी। YouTube.com/@SJTA_Puri पर 4K Ultra HD दर्शन कर सकते हैं। आरती के समय कोई ऐड नहीं आएगा। इसके अलावा Live Chat और भक्तों की Virtual आरती भी देख सकते हैं।
4. MapMyIndia Move App
ये सिर्फ नेविगेशन ऐप नहीं, रथ यात्रा के दौरान MapMyIndia पर रियल टाइम ट्रैफिक डायवर्जन, क्राउड जोन और दर्शन लाइन की अपडेट पा सकते हैं। इसके जरिए पुरी के अंदर कहां भीड़ है, कहां फ्री रास्ता, एंबुलेंस, पुलिस और भक्ति वाहनों का GPS ट्रैक, Lost & Found वॉलंटियर लोकेशन पा सकते हैं। पुरी में मौजूद दर्शनार्थियों के लिए ये बेस्ट है।
5. Odisha 360 App: भोग, कार्यक्रम और मौसम की लाइव जानकारी
रथ यात्रा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी इस ऐप पर पा सकते हैं। खासतौर पर भोग वितरण, कार्यक्रम टाइमिंग और मौसम अलर्ट्स। इस पर खिचड़ी भोग का वितरण समय,गजपति राजा की झाड़ू पूजा का टाइम अलर्ट, बारिश या मौसम की अपडेट पुश नोटिफिकेशन से पा सकते हैं। इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।