Jio ने गेमर्स के लिए दो नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। ₹495 और ₹545 के इन प्लान्स में अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग, SMS के साथ JioGamesCloud, BGMI रिवॉर्ड्स और अन्य गेमिंग बेनिफिट्स मिलेंगे।

सस्ते दामों में अनलिमिटेड सर्विस देने वाला Jio अब एक नए ऑफर के साथ आया है। दो नए प्लान Jio ने लॉन्च किए हैं। गेमिंग में दिलचस्पी रखने वालों के लिए ये प्लान एकदम सही हैं। गेमिंग रिचार्ज प्लान शुरू करके Jio ने टेलीकॉम की दुनिया में तहलका मचा दिया है। गेमिंग रिचार्ज प्लान (Gaming Recharge Plan) शुरू करने वाली पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है Jio। Jio के इस स्पेशल प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग, SMS के साथ और भी कई सुविधाएँ मिलेंगी।

दो प्लान लॉन्च किए Jio ने : गेमर्स को ध्यान में रखते हुए Jio ने दो प्लान लॉन्च किए हैं। Krafton के साथ समझौता करके Jio ₹600 से कम कीमत में ये रिचार्ज प्लान दे रहा है।

नए प्लान में क्या-क्या मिलेगा? : Jio का पहला प्लान आपको ₹495 में मिलेगा। इसमें यूजर्स को रोज 1.5 GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा अलग से 5G डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग भी है। JioGamesCloud, BGMI, FanCode, JioTV, Jio AI Cloud की सब्सक्रिप्शन भी आपको मिलेगी। यूजर्स अपने कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल या Jio सेट-टॉप बॉक्स पर 500 से ज़्यादा गेम्स खेल सकते हैं। इसके अलावा, प्लान में रोज़ाना अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और 100 मुफ़्त SMS भी दिए जा रहे हैं। Jio के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है।

Jio का दूसरा रिचार्ज ₹545 का है। इसकी वैलिडिटी भी 28 दिन है। इसमें यूजर्स को 2 GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा 5 GB डेटा अलग से दिया जा रहा है। बाकी ₹495 वाले प्लान की सारी सुविधाएँ इसमें भी मिलेंगी।

Jio क्या कहता है? : Jio का कहना है कि भारत में गेमिंग अब डिजिटल लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन गया है। हमने 5G इंटरनेट, क्लाउड गेमिंग और BGMI रिवॉर्ड्स को एक साथ देने वाला पैक डिज़ाइन किया है।

कहाँ से रिचार्ज करें? : Jio गेमिंग पैक अब सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। आप MyJio ऐप या www.jio.com पर जाकर आसानी से रिचार्ज कर सकते हैं।

Krafton क्या कहता है? : Krafton India के प्रमुख सिद्धार्थ मेरोत्रा के मुताबिक, BGMI सिर्फ़ एक गेम नहीं, बल्कि एक कल्चर बन गया है। Jio के साथ मिलकर हम नए गेमर्स को बेहतरीन अनुभव देना चाहते हैं। Jio की डिजिटल ताकत और BGMI का कंटेंट मिलकर भारत में गेमिंग का भविष्य शानदार बनाएंगे।