LPG Options: ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत में गैस सिलेंडर ₹913 का हो गया है। इसके साथ ही अब 25 दिन से पहले आप दूसरी बुकिंग भी नहीं कर पाएंगे। महंगाई और किल्लत की इस दोहरी मार से बचने के लिए अब 'स्मार्ट कुकिंग' ही एकमात्र रास्ता है। जानें उन 5 इलेक्ट्रिक गैजेट्स के बारे में जो आपकी रसोई का खर्च 30% तक कम कर सकते हैं।

LPG Alternatives: ईरान और इजराइल के बीच मचे घमासान ने भारत की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ₹913 तक पहुंच गई है और ऊपर से सरकार ने नया नियम लागू कर दिया है कि अब आप 25 दिन से पहले दूसरा सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे। जब महंगाई और किल्लत दोनों एक साथ वार करें, तो समझदारी इसी में है कि हम पुराने रास्तों को छोड़कर नए और सस्ते विकल्प अपनाएं। बिजली पर खाना बनाना गैस के मुकाबले 30% तक सस्ता पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं उन 5 जादुई गैजेट्स के बारे में जो आपकी जेब खाली होने से बचा लेंगे।

इंडक्शन कुकटॉप (Induction Cooktop)

अगर आप अभी भी गैस पर दाल उबाल रहे हैं, तो आप अपना पैसा जला रहे हैं। इंडक्शन कुकटॉप बिजली का बहुत कम इस्तेमाल करता है और खाना गैस के मुकाबले दोगुनी तेजी से बनाता है। एक रिसर्च के मुताबिक, इंडक्शन पर खाना बनाने का खर्च LPG के मुकाबले काफी कम आता है। इसमें न आग का डर है और न ही गैस खत्म होने की टेंशन होती है।

इलेक्ट्रिक राइस कुकर (Electric Rice Cooker)

इलेक्ट्रिक राइस कुकर के नाम पर मत जाइए, इसमें आप चावल के साथ-साथ दाल, खिचड़ी, दलिया और उबली हुई सब्जियां भी बना सकते हैं। यह ऑटोमैटिक होता है, यानी खाना बनते ही अपने आप बंद हो जाता है, जिससे बिजली की बचत होती है। जब तक गैस की सप्लाई में दिक्कत है, यह आपके किचन का सबसे अच्छा साथी साबित हो सकता है।

इलेक्ट्रिक केतली (Electric Kettle)

चाय बनानी हो, अंडे उबालने हों या पीने के लिए पानी गरम करना हो, तो गैस चूल्हा जलाना छोड़िए। इलेक्ट्रिक केतली ये काम चंद मिनटों में और बहुत ही कम बिजली खर्च में कर देती है। गैस सिलेंडर के '25 दिन के कोटे' को बचाने के लिए यह एक जबरदस्त टूल हो सकता है।

इलेक्ट्रिक मल्टी-कुकर (Multi-Cooker)

यह एक ऐसा ऑल-इन-वन गैजेट है, जिसमें आप सब्जी बनाने से लेकर नूडल्स तक सब कुछ बना सकते हैं। इसे आप कहीं भी प्लग-इन करके इस्तेमाल कर सकते हैं। ₹913 के सिलेंडर के बोझ से बचने के लिए यह एक सस्ता और टिकाऊ निवेश है।

एयर फ्रायर या माइक्रोवेव (Air Fryer-Microwave)

सब्जी गरम करनी हो या कुछ भूनना हो, गैस बर्नर जलाकर उसे बर्बाद न करें। माइक्रोवेव में खाना गरम करना गैस के मुकाबले कहीं ज्यादा किफायती और तेज है। वहीं एयर फ्रायर में आप बिना तेल और बिना गैस के बेहतरीन स्नैक्स बना सकते हैं।

कैसे 30% तक सस्ता पड़ेगा और फायदेमंद है?

जब गैस सिलेंडर महंगा हो और सप्लाई कम हो, तब घर में खाना बनाने के लिए इलेक्ट्रिक विकल्प अपनाना कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। बिजली से चलने वाले ये कुकिंग गैजेट्स, जैसे इंडक्शन कुकटॉप्स, इलेक्ट्रिक राइस कूकर, मिक्सर ग्राइंडर और एयर फायरर, LPG की तुलना में कम खर्च में खाना तैयार कर सकते हैं। इंडक्शन कुकटॉप बिजली से काम करता है, टेंपरेचर कंट्रोल रहता है और खाना जल्दी पकता है। वहीं, इलेक्ट्रिक राइस कूकर चावल और सब्जियां जल्दी और ऊर्जा बचाते हुए पकता है। एयर फायरर और इलेक्ट्रिक टोस्टर तली-भुनी चीजें कम तेल और बिजली में बनती हैं। साधारण बिजली के हीटर वाले उपकरण छोटी-छोटी चीजें जैसे चाय, ओट्स या दूध जल्दी और कम बिजली में तैयार हो जाते हैं। इन उपकरणों की खासियत यह है कि एक समय में पूरा खाना बनाने के लिए LPG के खर्च की तुलना में करीब 25-30% तक कम लागत आती है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। यह वित्तीय या निवेश सलाह नहीं है। किसी भी उपकरण या उपाय को अपनाने से पहले अपनी जरूरत और बिजली के खर्च का आंकलन जरूर करें।

इसे भी पढ़ें-Gas Cylinder Crisis: अगर 25 दिन से पहले खत्म हो जाए गैस सिलेंडर तो क्या करें? जान लें 5 आसान उपाय

इसे भी पढ़ें- LPG महंगी हो रही? गैस सिलेंडर 10-15 दिन ज्यादा चलाने के 7 गजब के तरीके