सार

ज्योतिष का अर्थ होता है विभिन्न तरह के तथ्यों को जोड़कर किसी भी व्यक्ति का एक संभावित भविष्य निर्धारित करना। ज्योतिष के विभिन्न अंग जैसे अंक ज्योतिष, रेखा ज्योतिष हैं। टैरोट कार्ड रीडिंग भी ज्योतिष का ही एक अभिन्न अंग है। टैरोट कार्ड रीडिंग को ताश के पत्तों द्वारा प्रयोग किया जाता है।

उज्जैन. ताश के पत्तों को पढ़ना ही टैरोट कार्ड रीडिंग कहलाता है। ऐसा माना जाता है कि इन ताश के पत्तों को पढ़कर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है। टैरो कार्ड्स के अनुसार, 9 मई को मेष राशि वालों को चोट लगने की संभावना है। वृषभ राशि वाले अपने आपको जिम्मेदारियों के बोझ तले महसूस करेंगे। मिथुन राशि वालों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कर्क राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। सिंह राशि वालों के रिश्तों में सुधार होगा।  इंदौर की टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
किसी चोट की संभावना है। आपका अनुभव आपके काम आएगा उसके आधार पर ही निर्णय लेना उचित होगा। आप लोगों से या तो अधिक करीब होंगे या फिर दूर इन बातों में संतुलन बनाकर रखें। व्यक्ति की योग्यता परख कर भरोसा करें।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 7

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज आप जिम्मेदारियों के बोझ में दबा हुआ महसूस करोगे। आज हार महसूस होगी। लेकिन मन छोटा न करें। हर बात को केवल अपने ही नजरिए से देखना आपके मन का बोझ बढ़ा सकता है। लोगों को करीब आने का अवसर दें।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 7

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
प्रकृति से जुड़े कार्य करने पर आज आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज नए अवसर भी मिलेंगे जो आपके लिए शुभ होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यक्तिगत बातों का अवलोकन और उनमें लाया बदलाव निकट भविष्य में होने वाली घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए उपयुक्त होगा।
लकी कलर : पर्पल, लकी नंबर: 5

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आज का दिन एडवेंचर से भरा होगा। आपका आत्मविश्वास ही आपकी सफलता की कुंजी है। नए प्रयोग सफल होंगे। आपकी यात्रा रोमांच से भरी होगी। जीवन से जुड़ी किसी एक बात को प्रगति की ओर ले जाने का निर्णय ले सकते हैं।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 5

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आत्म विश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में सुधार होगा। माता द्वारा बोले गए कटु शब्द आपको दुख पहुंचा सकते हैं और अकेलेपन की भावना भी ला सकते हैं। परिवार संग तनाव उदास बनाएगा।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर : 9

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
अधिकारपूर्वक निर्णय लेने और काम करने का समय है। किसी भी बात में पीछे न रहें। सफलता मिलेगी। काम को एकाग्रता से करना आज आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभा पाएंगे। किसी की मदद काम आएगी।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 4

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। घरेलू खर्च बढ़ेगें, हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। काफी समय से जिस अवसर का आपको इंतजार था, वह अवसर प्राप्त होगा।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर: 8

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
जीवनसाथी या प्रेमी के साथ नजदिकियां बढ़ने से आत्मविश्वास चरम पर होगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। पुराने विवादों को मिटाने का मार्ग प्राप्त होगा।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 2

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक होगा। बड़ी डील होने की संभावना है। नई खोज में जुटे रहें क्योंकि भाग्य आपके साथ है। कड़ी मेहनत के बाद आपको फल मिलेगा।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 9

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आज आप अपने कार्यों से व अपने द्वारा की गई मेहनत से असंतुष्ट हो सकते हैं। अपनों के प्रति ज्यादा दयालु न रहें। संघर्ष जारी रखें। आज वास्तविकता में रहना जरूरी होगा।
लकी कलर : ब्राउन, लकी नंबर: 3

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज नुकसान होने का योग है, जिसका ज्यादा दुख न मनाएं, भरपाई के भी पूरे योग हैं। अपने अंदर की नकारात्मकता मिटाने के प्रयास करें, सकारात्मक बातों को देखने की कोशिश करें।
लकी कलर: पिंक, लकी नंबर: 0

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
कार्ड के अनुसार आज खुशियों के योग है। पुरानी यादें ताजा होगी। नए लोग से जान पहचान हो सकती है। पैसों का निवेश करने की बेहतर योजना बनाने की कोशिश आप करेंगे।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 8