सार

इंदौर की फेमस एस्ट्रोलॉजर, वस्तु एंड टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम के अनुसार, टैरो कार्ड रीडिंग कार्टोमेंसी का एक रूप है जिसके द्वारा ज्योतिषी भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में जानकारी जानकारी देते हैं। वे एक प्रश्न बनाते हैं, फिर कार्ड बनाते हैं और इस उद्देश्य के लिए उनकी व्याख्या करते हैं।
 

उज्जैन. एक नियमित टैरो डेक में 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें दो समूहों में विभाजित किया जा सकता है, मेजर आर्काना और माइनर आर्काना। टैरो कार्ड्स के अनुसार, 9 जून, गुरुवार को मेष राशि वाले किसी पैसों के मामले में फंस सकते हैं। इनका लकी कलर नीला और लकी नंबर 6 है। वृष राशि वाले इस दिन ऊर्जा से भरे हुए रहेंगे। इनका लकी कलर बैंगनी और लकी कलर 4 है। मिथुन राशि वाले अपने गुस्से पर काबू रखें। इनका लकी कलर फिरौजी और लकी नंबर 7 है। आगे जानिए अन्य राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन कुछ विपरित परिस्थितियों को लेकर आया है मन में हारने जैसा भाव बनेगा रिश्तों में बहस से दिन खराब हो सकता है। किसी अपने द्वारा आपको पैसों के मामले में फंसाया जा सकता है।
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 6

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन रचनात्मकता से भरा होगा। नए आईडिया और उनको करने की ऊर्जा से आप भरे हुए होंगे। आपके गैर जिम्मेदार बर्ताव से परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है।
लकी कलर: बैंगनी, लकी नंबर: 4

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आज आप एक मजबूत व्यक्ति के रूप में साबित होंगे। भावनात्मक रूप से आप बहुत कठोर हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें। व्यापार में अच्छे योग हैं। प्रॉपर्टी के निर्णय लेते समय हड़बड़ी न करें।
लकी कलर: फिरौजी, लकी नंबर: 7

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आज आप अपने कार्य में निपुण रहेंगे। आपके कार्य करने के तरीके से आपको ज्यादा काम मिलेगा, जिससे आप सफलता की ओर होंगे। जिन बातों का आप से ताल्लुक नहीं है उनसे दूर ही रहें।
लकी कलर: नारंगी, लकी नंबर: 1

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज घर कार्यालय सभी जगह आपका प्रभाव नियंत्रणकारी होगा। आप समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। आपके निर्णय माने जाएंगे। हर बात में जिÞद रखना नए विवाद उत्पन्न कर सकता है।
लकी कलर: मरून, लाल, लकी नंबर: 2

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज का दिन साधन संपन्नता और खुशियों में बितेगा, आपको रिश्तों में ताजगी का अनुभव होगा। जो नई ऊर्जा प्रदान करेगा। घर संबंधित बड़ी खरीदारी होगी। भविष्य के लिए आज से ही प्रयत्न शुरू करें।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 4

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
काम की अधिकता आपको थकाएगी, लेकिन कुछ नई जिम्मेदारियों से आपको खुशी महसूस होगी। क्योंकि यह आपके सफलता के नए द्वार खुलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में आ रहा बदलाव आपको अधिक व्यस्त रखेगा।
लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 2

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
टीम वर्क करके आपको उत्साह और ऊर्जा मिलेगी। जल्द ही नए कार्य की योजनाओं पर भी काम शुरू हो जाएगा। आपकी योजना में कुछ तकलीफ हो सकती है, इसलिए परिस्थिति के अनुसार बदलते रहना आवश्यक होगा।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 1

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
असुरक्षा की भावना आपको परेशान करेगी और आसपास की गैरजरूरी चीजों के प्रति भी आसक्त होंगे। दुखी मन और दुख लाता है इसलिए भावनाओं पर काबू रखें।
लकी कलर: स्लेटी, लकी नंबर : 5

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आज आप अनिश्चितता और असुरक्षा का अनुभव करेंगे। मन को शांत रखें अपने आस-पास के लोगों, परिजनों और दोस्तों पर विश्वास रखें। जीवन शैली में बदलाव लाकर आप पैसे का अधिक खर्च रोक सकते हैं।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 6

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन लौटाने का है, किसी की सहायता करके या दान पुण्य करके लौटाईए, बाकी दिन शुभ हैं। दान धर्म पर ध्यान दें। युवाओं को भविष्य के लिए पैसों का निवेश करना सीखना होगा।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आज अपने पुराने कार्यों के असेसमेंट का दिन है। कोई नए प्रयोग से आपको सीख मिलेगी। अपनी टीम का सहयोग लें। व्यापारी वर्ग को बड़े तौर पर धनराशि प्राप्त होने की उम्मीद है।
लकी कलर: आरेंज,पीला, लकी नंबर: 2