सार

जिस तरह ज्योतिष शास्त्र से भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में प्रीडक्शन किया जा सकता है, उसी तरह टैरो कार्ड्स भी संकेत, चित्र, अंक, रंग और पाँच तत्व जल, अग्नि, वायु, पृथ्वी और आकाश आदि के द्वारा मानव जीवन की उलझनों को सुलझाने में सहायक है।

उज्जैन. टैरो विधा एक साथ अंकशास्त्र, रंग चिकित्सा तथा ज्योतिष का कॉम्बिनेशन है। इसमें हर रंग, चित्र और अंक का एक निश्चित अर्थ है। टैरो में 78 कार्ड होते हैं। 22 मेजर कार्ड और 56 माइनर कार्ड होते हैं। टैरो कार्ड्स के अनुसार, 7 मई को मेष राशि वाले युवाओं के लिए एंजाय करने का दिन रहेगा। वृष वालों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। मिथुन वाले आज खुद को मजबूत महसूस करेंगे। कर्क वालों की बाधा दूर होगी। सिंह वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। कन्या वाले सोच-विचार कर ही कोई निर्णय लें। इंदौर की टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार होगा। नजदीकियां बढ़ने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आपके रिलेशनशिप को परिवार द्वारा स्वीकारा जाएगा। आज का दिन युवाओं के लिए आनंददायक रहेगा।
लकी कलर: पर्पल, लकी नंबर : 4

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज आपके काम में बाधा उत्पन्न होगी। सब उथल-पुथल सा लगेगा, दृढ़ता के साथ कार्य करें और कर्म के मार्ग पर चलते जाएं। सफलता निश्चित प्राप्त होगी। काम संबंधित यात्रा में सफलता मिलेगी।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 10

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
मातृशक्ति की आराधना करना आपके लिए शुभ होगा। आज आप खुद को बहुत मजबूत महसूस करेंगे, आपकी इच्छा शक्ति आपको जीत दिलवाएगी। परिवार और काम की तरफ अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 3

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आज किसी बड़े-बुजुर्ग, गुरु के मार्ग दर्शन में कार्य करने का दिन है। इनसे सुझाव लेकर कार्य करने से बाधा दूर होगी। अपने दायरे से बाहर निकल नए लोगों से जुड़ने की कोशिश करें। आपको नए मित्र बनाने की अधिक आवश्यकता है।
लकी कलर : नारंगी, लकी नंबर: 7

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
भाग्यवर्धक दिन है। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे उसमें सफलता निश्चित मिलेगी। आज आपकी राशि में भी जबरदस्त सुधार होगा। परिस्थिति आज आपके पक्ष में है भी और नहीं भी, इसलिए क्षमता से अधिक रिस्क ना लें।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 1

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
अपने पुराने कार्यों को रिव्यू करने का दिन है। किसी भी निर्णायक स्थिति में पहुंचे तो सारे पहलुओं पर गौर करने के बाद ही फैसला लें। आपके द्वारा किए कामों के बारे में दूसरों के द्वारा प्रशंसा मिलने की अपेक्षा रखना तकलीफदायक होगा।
लकी कलर: बादामी, लकी नंबर : 10

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज आपको समर्पण की भावना से काम करना होगा। सहयोगियों से विवाद होने के कारण मानसिक अशांति बने रहेगी। गले में तकलीफ हो सकती है। आज आपके किसी मित्र द्वारा आपको मार्गदर्शन मिल सकता है, सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होगी।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 8

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
अनचाहा बदलाव होने से आपको सब खत्म सा लगेगा। आज अपने भाग्य को न आजमाएं। किसी महत्वपूर्ण विषय में आपको फिर से शून्य से शुरूआत करनी होगी। अपनी गलतियों का अवलोकन करें।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 3

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
कॉम्बिनेशन और कॉम्प्रोमाइस से भरा दिन रहेगा। आज नए प्रयोग करने से आपको सफलता तो मिलेगी लेकिन दुसरों के मतों का ध्यान रखें। प्रयत्नों द्वारा आप परिस्थिति में बदलाव ला पाएंगे। मेहनत को उचित न्याय मिलेगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 8

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आज आप अपने आस-पास के रिश्तों और चीजों में बहुत ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे। असुरक्षा की भावना से कुछ नकारात्मक रहेंगे। जीवन में आगे रफ्तार से बढ़ने की इच्छा बढ़ेगी जिससे आप खुद ही खुद पर तनाव बना रहे हैं।
लकी कलर : स्लेटी, लकी नंबर : 8

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आपके आसपास किसी तरह का क्योस मचेगा, जिससे आपको क्रोध आएगा। मन को शांत रखें। आज के लिए जरूरी कार्य को टाल दें। आपके मूड में आ रहे बदलाव की वजह से आपको छोटी तकलीफ से भी बड़ी नजर आ रही है।
लकी कलर : हल्का हरा, लकी नंबर : 3

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
कार्ड आपके अनुकूल है आज आध्यात्मिक कार्य में रूचि बनेगी और आपको परिवार व समाज में सम्मान मिलेगी। जीवन संबंधित सभी बातों में आज आपको संतुलन महसूस हो सकता है। आज का दिन आप सकारात्मक तरीके से बिता पाएंगे।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 2