सार

टैरो कार्ड ज्योतिष फलादेश की एक अद्भुत और प्राचीन विधा है, जिसके माध्यम से भविष्य में होने वाली घटनाओं को देखने, उनका आंकलन करने और उनसे जुड़ी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाता है।

उज्जैन. टैरो कार्ड में विभिन्न प्रकार की रूपरेखा और चित्रों से अंकित कार्ड का प्रयोग किया जाता है, जो स्वयं में एक अलग अर्थ लिए होते हैं।  एक टैरो डेक में 78 कार्ड्स होते हैं, जो प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की घटनाओं पर आधारित होते हैं। इस डेक को फिर से दो भागों में विभाजित किया जाता है- मेजर अरकाना और माइनर अरकाना। 7 अप्रैल, गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
जीवन से जुड़ी किसी एक बात को प्रगति की ओर ले जाने का निर्णय ले सकते हैं। आज का दिन एडवेंचर से भरा होगा। आपका आत्मविश्वास ही आपकी सफलता की कुंजी है। नए प्रयोग सफल होंगे। आपकी यात्रा रोमांच से भरी होगी। 
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 5

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
माता द्वारा बोले गए कटु शब्द आपको दुख पहुंचा सकते हैं और अकेलेपन की भावना भी ला सकते हैं। परिवार संग तनाव उदास बनाएगा। आत्म विश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में सुधार होगा। 
लकी कलर: लाल, लकी नंबर : 9

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
काम को एकाग्रता से करना आज आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभा पाएंगे। किसी की मदद काम आएगी। अधिकारपूर्वक निर्णय लेने और काम करने का समय है। किसी भी बात में पीछे न रहें। सफलता मिलेगी। 
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 4

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। घरेलू खर्च बढ़ेगें, हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। काफी समय से जिस अवसर का आपको इंतजार था, वह अवसर प्राप्त होगा।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर: 8

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
पुराने विवादों को मिटाने का मार्ग प्राप्त होगा। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ नजदिकियां बढ़ने से आत्मविश्वास चरम पर होगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। 
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 2

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
कड़ी मेहनत के बाद आपको फल मिलेगा। आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक होगा। बड़ी डील होने की संभावना है। नई खोज में जुटे रहें क्योंकि भाग्य आपके साथ है। 
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 9

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज वास्तविकता में रहना जरूरी होगा। आज आप अपने कार्यों से व अपने द्वारा की गई मेहनत से असंतुष्ट हो सकते हैं। अपनों के प्रति ज्यादा दयालु न रहें। संघर्ष जारी रखें। 
लकी कलर : ब्राउन, लकी नंबर: 3

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज नुकसान होने का योग है, जिसका ज्यादा दुख न मनाएं, भरपाई के भी पूरे योग हैं। अपने अंदर की नकारात्मकता मिटाने के प्रयास करें, सकारात्मक बातों को देखने की कोशिश करें।
लकी कलर: पिंक, लकी नंबर: 0

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
पैसों का निवेश करने की बेहतर योजना बनाने की कोशिश आप करेंगे। कार्ड के अनुसार आज खुशियों के योग है। पुरानी यादें ताजा होगी। नए लोग से जान पहचान हो सकती है। 
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 8

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
दूसरों द्वारा बोली बातों पर ध्यान न दें। आज आपको किसी पुरानी फेंटसी पूरी हो जाने की उम्मीद जागेगी, लेकिन किसी भी परिणाम में हकीकत से दूर न होना आपके लिए फायदेमंद है। 
लकी कलर : हल्का नीला, लकी नंबर: 5

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
क्षमतानुसार काम करें बदलाव होगा। आज आपको कुछ निराशा का अनुभव होगा। आप परिस्थितियों से उब महसूस करेंगे और स्थान छोड़कर जाने का मन होगा। मन को शांत रखें। 
लकी कलर: ग्रे, लकी नंबर: 9

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
अपने प्रयासों को जारी रखें। जिम्मेदारी पूरी करने से सम्मान मिलेगा। आज आपकी ख्वाहिशें पूरी होना का दिन है। लंबे समय से अटकने वाले लंबित कार्य भी आज पूरे हो सकते है। 
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 9