सार

टैरो ताश के पत्तों का एक पैकेट होता है जिस पर चित्र होते हैं जो भविष्य में लोगों के साथ क्या होगा इसका अनुमान लगाने के लिए उपयोग किया जाता है। कुल 78 टैरो कार्ड्स होते हैं, इन कार्ड्स को डेक कहा जाता है।

उज्जैन. टैरो कार्ड्स को मेजर आर्काना और माइनर आर्काना में बांटा गया है। आर्काना शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के शब्द आर्कान्स से हुई है, इसका मतलब है रहस्यमय व्यक्तिगत विकास। टैरो कार्ड्स के अनुसार, 5 मई को मेष राशि वालों को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। वृषभ वाले प्रॉपर्टी के निर्णय लेते समय कोई हड़बड़ी न करें। मिथुन वाले आज अपने काम में निपुण रहेंगे। कर्क राशि वालों का हर निर्णय माना जाएगा। सिंह वाले भविष्य की योजनाओं के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। कन्या वालों को खुशी महसूस होगी। इंदौर की टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन रचनात्मकता से भरा होगा। नए आईडिया और उनको करने की ऊर्जा से आप भरे हुए होंगे। आपके गैर जिम्मेदार बर्ताव से परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है।
लकी कलर: बैंगनी, लकी नंबर: 4

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज आप एक मजबूत व्यक्ति के रूप में साबित होंगे। भावनात्मक रूप से आप बहुत कठोर हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें। व्यापार में अच्छे योग हैं। प्रॉपर्टी के निर्णय लेते समय हड़बड़ी न करें।
लकी कलर: फिरौजी, लकी नंबर: 7

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आज आप अपने कार्य में निपुण रहेंगे। आपके कार्य करने के तरीके से आपको ज्यादा काम मिलेगा, जिससे आप सफलता की ओर होंगे। जिन बातों का आप से ताल्लुक नहीं है उनसे दूर ही रहें।
लकी कलर: नारंगी, लकी नंबर: 1

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आज घर कार्यालय सभी जगह आपका प्रभाव नियंत्रणकारी होगा। आप समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। आपके निर्णय माने जाएंगे। हर बात में जिद रखना नए विवाद उत्पन्न कर सकता है।
लकी कलर: मरून, लाल, लकी नंबर: 2

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन साधन संपन्नता और खुशियों में बितेगा, आपको रिश्तों में ताजगी का अनुभव होगा। जो नई ऊर्जा प्रदान करेगा। घर संबंधित बड़ी खरीदारी होगी। भविष्य के लिए आज से ही प्रयत्न शुरू करें।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 4

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
काम की अधिकता आपको थकाएगी, लेकिन कुछ नई जिम्मेदारियों से आपको खुशी महसूस होगी। क्योंकि यह आपके सफलता के नए द्वार खुलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में आ रहा बदलाव आपको अधिक व्यस्त रखेगा।
लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 2

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
टीम वर्क करके आपको उत्साह और ऊर्जा मिलेगी। जल्द ही नए कार्य की योजनाओं पर भी काम शुरू हो जाएगा। आपकी योजना में कुछ तकलीफ हो सकती है, इसलिए परिस्थिति के अनुसार बदलते रहना आवश्यक होगा।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 1

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
असुरक्षा की भावना आपको परेशान करेगी और आसपास की गैरजरूरी चीजों के प्रति भी आसक्त होंगे। दुखी मन और दुख लाता है इसलिए भावनाओं पर काबू रखें।
लकी कलर: स्लेटी, लकी नंबर : 5

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आज आप अनिश्चितता और असुरक्षा का अनुभव करेंगे। मन को शांत रखें अपने आस-पास के लोगों, परिजनों और दोस्तों पर विश्वास रखें। जीवन शैली में बदलाव लाकर आप पैसे का अधिक खर्च रोक सकते हैं।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 6

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन लौटाने का है, किसी की सहायता करके या दान पुण्य करके लौटाईए, बाकी दिन शुभ हैं। दान धर्म पर ध्यान दें। युवाओं को भविष्य के लिए पैसों का निवेश करना सीखना होगा।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज अपने पुराने कार्यों के असेसमेंट का दिन है। कोई नए प्रयोग से आपको सीख मिलेगी। अपनी टीम का सहयोग लें। व्यापारी वर्ग को बड़े तौर पर धनराशि प्राप्त होने की उम्मीद है।
लकी कलर: आरेंज,पीला, लकी नंबर: 2

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
किसी पुराने काम को बार-बार करने में आज आपको रूचि नहीं होगी। लेकिन लंबे समय की सफलता के लिए यह आवश्यक कदम होगा। पैसों का निर्णय परिस्थिति का अवलोकन करके ही लें।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 8