सार

इंदौर की फेमस एस्ट्रोलॉजर, वास्तु एंड टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम के अनुसार, टैरो कार्ड को माध्यम से यदि आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो इसके लिए एक विधि निर्धारित है।

उज्जैन. टैरो कार्ड में आपको तीन कार्ड चुनना होते हैं। इन कार्डों पर बने निशान के आधार पर  टैरो कार्ड रीडर आपके प्रश्नों का जवाब देता है और आपके भविष्य के बारे में बताता है। टैरो कार्ड्स के अनुसार, 4 जुलाई को मेष राशि वालों को मेहनत का फल मिलेगा, इनका लकी कलर सफेद और लकी नंबर 9 रहेगा। वृषभ राशि वालों को आज संघर्ष करना होगा, इनका लकी कलर ब्राउन और लकी नंबर 3 रहेगा। मिथुन राशि वालों की निगेटिविटी खत्म होगी, इनका लकी कलर पिंक और लकी नंबर 0 है। आगे जानिए किस राशि वाले के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक होगा। बड़ी डील होने की संभावना है। नई खोज में जुटे रहें क्योंकि भाग्य आपके साथ है। कड़ी मेहनत के बाद आपको फल मिलेगा।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 9

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज आप अपने कार्यों से व अपने द्वारा की गई मेहनत से असंतुष्ट हो सकते हैं। अपनों के प्रति ज्यादा दयालु न रहें। संघर्ष जारी रखें। आज वास्तविकता में रहना जरूरी होगा।
लकी कलर : ब्राउन, लकी नंबर: 3

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आज नुकसान होने का योग है, जिसका ज्यादा दुख न मनाएं, भरपाई के भी पूरे योग हैं। अपने अंदर की नकारात्मकता मिटाने के प्रयास करें, सकारात्मक बातों को देखने की कोशिश करें।
लकी कलर: पिंक, लकी नंबर: 0

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
कार्ड के अनुसार आज खुशियों के योग है। पुरानी यादें ताजा होगी। नए लोग से जान पहचान हो सकती है। पैसों का निवेश करने की बेहतर योजना बनाने की कोशिश आप करेंगे।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 8

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज आपको किसी पुरानी फेंटसी पूरी हो जाने की उम्मीद जागेगी, लेकिन किसी भी परिणाम में हकीकत से दूर न होना आपके लिए फायदेमंद है। दूसरों द्वारा बोली बातों पर ध्यान न दें।
लकी कलर : हल्का नीला, लकी नंबर: 5

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज आपको कुछ निराशा का अनुभव होगा। आप परिस्थितियों से उब महसूस करेंगे और स्थान छोड़कर जाने का मन होगा। मन को शांत रखें। क्षमतानुसार काम करें बदलाव होगा।
लकी कलर: ग्रे, लकी नंबर: 9

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज आपकी ख्वाहिशें पूरी होना का दिन है। लंबे समय से अटकने वाले लंबित कार्य भी आज पूरे हो सकते है। अपने प्रयासों को जारी रखें। जिम्मेदारी पूरी करने से सम्मान मिलेगा।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 9

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज के दिन पुराने बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं। रिश्तों में सुधार जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। परिवार में प्रॉपर्टी के वाद खत्म होकर निर्णय आपके पक्ष में होगा।
लकी कलर : महरुन, लकी नंबर : 5

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आज आपके कॅरियर में बदलाव हो सकता है। शिक्षा के योग हैं। अपनी सभ्यता को बरकरार रखिये। आपके काम में दूसरों द्वारा कमी निकालना आत्मविश्वास को कम कर सकता है।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 1

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
प्रेम मोहब्बत से भरा दिन आपके ऊर्जा तो देगा लेकिन आपके काम को प्रभावित करेगा। आज कोई कमिटमेंट न करें तो बेहतर होगा। भावनात्मक रूप से संतुलन रखने की कोशिश करें।
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 4

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन प्यार-मोहब्बत के साथ गुजरेगा। कार्य को लेकर आपका हमेशा उत्साहित रहना आपको सफलता के करीब लाकर खड़ा कर देगा। घर की जिम्मेदारी की चिंता सताएगी।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 3

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आज आपको कुछ खास काम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिसे आप बखूबी अंजाम देंगे। आपकी समझ के दायरे विस्तृत होंगे। आपके अंदर की बेचैनी को अभी आप व्यक्त नहीं करेंगे।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 5

ये भी पढ़ें-

Weekly Love Horoscope साप्ताहिक लव राशिफल 3 से 10 जुलाई: इन राशियों के प्रेम संबंध होंगे मजबूत, मिलेगी खुशी


Weekly Tarot Horoscope 4 से 10 जुलाई 2022: वृष-कर्क वाले रखें सेहत का ध्यान, इन 4 राशि वालों को होगा धन लाभ

Weekly Horoscope साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 जुलाई 2022: मेष-धनु वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, ये रहें सावधान