सार

टैरो, कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।

उज्जैन. 31 मार्च, गुरुवार को मेष राशि बहुत ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे। वृष राशि वाले मन को शांति रखें तो अच्छा रहेगा। मिथुन राशि वाले आज का दिन सकारात्मक तरीके से बिताएंगे। सिंह वाले रुढ़िवादी सोच से आगे बढ़ेंगे। कन्या वालों को तनाव कम होगा। मकर वाले निगिटेविटी से दूर रहें तो अच्छा रहेगा। वृश्चिक वाले जीवन को नई दिशा दे सकते हैं। धनु राशि वालों को मान-सम्मान बढ़ेगा। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आपका दिन… 

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज आपको लाइफ में आगे बढ़ने की इच्छा होगी। इसके लिए आप प्रयास भी करेंगे। जिससे आप खुद ही खुद पर तनाव बना रहे हैं। आज आप अपने आस-पास के रिश्तों और चीजों में बहुत ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे। असुरक्षा की भावना से कुछ निगेटिव फील करेंगे। 
लकी कलर : स्लेटी, लकी नंबर : 8

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज आपके मूड में आ रहे बदलाव की वजह से आपको छोटी तकलीफ भी बड़ी नजर आ रही है। इस पर ध्यान न दें। आपके आसपास किसी तरह ऐसी गतिविधि होगी, जिससे आपको क्रोध आएगा। मन को शांत रखें। आज के लिए जरूरी कार्य को टाल दें। 
लकी कलर : हल्का हरा, लकी नंबर : 3

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
लाइफ से जुड़ी बहुत सी बातों में आज आपको संतुलन महसूस हो सकता है। आज का दिन आप पॉजिटिव तरीके से बिता पाएंगे। कार्ड आपके अनुकूल है। आज आपकी आध्यात्मिक कार्य में रूचि बनेगी और आपको परिवार व समाज में सम्मान मिलेगी। 
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 2

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
खुद के निर्णय को दूसरों को बता पाना मुश्किल होगा, जिससे मानसिक तनाव बना रहेगा। मन की बैचेनी और अधिक भावनात्मक विचार आज आपको घेरेंने की कोशिश करेंगे। निगेटिविटी से अपने को दूर रखें। रिश्तों में गलतफहमी आ सकती है। 
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 10

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
जिन बातों को लेकर आप अब तक कोई निर्णय नहीं ले पा रहे थे, उन बातों को लेकर आप श्योर हो सकते हैं। आप इस समय प्रकाश की ओर बढ़ रहे हैं, रूढ़िवादी के परे आप खुद के लिए रास्ते बनाने में सफल रहेंगे। 
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर : 10

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज काफी सारी बातें आपके मन के मुताबिक होने की वजह से आपको आनंद मिलेगा। तनाव कम होगा। आज पुराने कामों के आंकलन का दिन है। प्रकृति के अनुरूप व्यवहार और कार्य करना आपको भविष्य में सफलता दिलाएगा। 
लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 3

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आप लक्ष्य बड़े रखते हैं लेकिन उन्हें प्राप्त करने के लिए मेहनत कम करने से खुद के लिए नाराजगी बढ़ेगी। आज सकारात्मकता से भरा शुभ दिन है। किसी नई कार्य योजना पर काम शुरू होगा या कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। 
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 1

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। पॉजिटिविटी की वजह से लाइफ को नई दिशा देना संभव होगा। आज आपको नया उत्साह और प्रेरणा मिलेगी। ऊर्जा के संचार से मन खुश होगा। 
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 5

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आज आपको किसी खास काम के लिए रोल मॉडल माना जाएगा। भविष्य की योजना बनाते समय वर्तमान में खुद को स्थिर करने की आवश्यकता होगी। आज का दिन आपकी जीत साथ लाया है, सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। 
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर: 7

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुरूप फल न मिलने से आपके भीतर निगेटिविटी पैदा हो सकती है। किसी नए कार्य को करने की तैयारी पूरी होगी। आप नया सीखने के लिए भी तत्पर होंगे। आज आत्मविश्वास से भरा सफल दिन होगा। 
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 7

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज दिनभर खुशी भरा माहौल बना रहने की वजह से मन की प्रसन्नता बढ़ेगी। दिन बेहद प्रगतिशील होगा इसलिए सफलता भी निश्चित ही है। आज यात्रा होगी या आने वाले समय में होने वाली यात्रा की योजना हो सकती है। 
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 2

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
यदि परिवार में अधिक वाद-विवाद बढ़ रहा है तो घर की ऊर्जा में बदलाव लाने की आवश्यकता होगी। आज का दिन आपको बहुत संघर्ष के बाद परिणाम दिलाएगा। लेकिन इस दौरान कई नए लोगों से मुलाकात होगी। जो जीवन में नया पाठ सिखाएंगे। 
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 8


 

साल 2022 का का टैरो राशिफल भी पढ़िए...

Aries Tarot Horoscope 2022 मेष का टैरो वार्षिक राशिफल: नई संभावनाएं लेकर आ रहा है नया साल

Taurus Tarot Horoscope 2022 वृषभ का टैरो वार्षिक राशिफल: बहुत ही शुभ फल मिलेंगे नए साल में

Gemini Tarot Horoscope 2022 मिथुन का टैरो वार्षिक राशिफल: करियर का निर्णय जल्दबाजी में न लें

Cancer Tarot Horoscope 2022 कर्क का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे प्रेम विवाह के योग

Leo Tarot Horoscope 2022 सिंह का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल खरीद सकते हैं बड़ी संपत्ति

Virgo Tarot Horoscope 2022 कन्या का टैरो वार्षिक राशिफल: पारिवारिक परेशानी के कारण बना रहेगा तनाव

Libra Tarot Horoscope 2022 तुला का टैरो वार्षिक राशिफल: बिजनेस में सफलता और नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

Scorpio Tarot Horoscope 2022 वृश्चिक का टैरो वार्षिक राशिफल: सभी मामलों में सामान्य रहेगा ये साल आपके लिए

Sagittarius Tarot Horoscope 2022 धनु का टैरो वार्षिक राशिफल: घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Capricorn Tarot Horoscope 2022 मकर का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे धन लाभ के योग

Kumbh Tarot Horoscope 2022 कुंभ का टैरो वार्षिक राशिफल: कॅरियर में सफलता के बन रहे हैं योग

Pisces Tarot Horoscope 2022 मीन का टैरो वार्षिक राशिफल: नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे बेहतर परिणाम