सार

टैरो रीडिंग भविष्य जानने के सबसे पुराने तरीकों में से एक है, जो कि दुनिया भर में प्रचलित है। टैरो कार्ड रीडिंग, आपके भविष्य और आपके गहरे छिपे रहस्यों को उजागर करता है। टैरो मूल रूप से ताश के पत्तों का एक डेक है जिसके प्रत्येक कार्ड में एक प्रतीकात्मक और गहरा अर्थ होता है।

उज्जैन. मूल रूप से एक टैरो कार्ड पढ़ने के लिए आपको अपने टैरो कार्ड (अधिकतम 3) चुनने होते हैं और आपके द्वारा चुने गए कार्ड के आधार पर, आपके भविष्य की भविष्यवाणियां की जाती हैं। टैरो कार्ड्स के अनुसार, 30 अप्रैल, शनिवार को मेष राशि वाले दूसरो की बातों पर ध्यान न दें तो बेहतर रहेगा। वृषभ राशि वाले अपना मन शांत रखें। मिथुन वालों को अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कर्क वालों के रिश्ते सुधर सकते हैं। सिंह वालों के करियर में बदलाव आ सकता है। इंदौर की टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज आपको किसी पुरानी फेंटसी पूरी हो जाने की उम्मीद जागेगी, लेकिन किसी भी परिणाम में हकीकत से दूर न होना आपके लिए फायदेमंद है। दूसरों द्वारा बोली बातों पर ध्यान न दें।
लकी कलर : हल्का नीला, लकी नंबर: 5

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज आपको कुछ निराशा का अनुभव होगा। आप परिस्थितियों से उब महसूस करेंगे और स्थान छोड़कर जाने का मन होगा। मन को शांत रखें। क्षमतानुसार काम करें बदलाव होगा।
लकी कलर: ग्रे, लकी नंबर: 9

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आज आपकी ख्वाहिशें पूरी होना का दिन है। लंबे समय से अटकने वाले लंबित कार्य भी आज पूरे हो सकते है। अपने प्रयासों को जारी रखें। जिम्मेदारी पूरी करने से सम्मान मिलेगा।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 9

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आज के दिन पुराने बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं। रिश्तों में सुधार जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। परिवार में प्रॉपर्टी के वाद खत्म होकर निर्णय आपके पक्ष में होगा।
लकी कलर : महरुन, लकी नंबर : 5

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज आपके कॅरियर में बदलाव हो सकता है। शिक्षा के योग हैं। अपनी सभ्यता को बरकरार रखिये। आपके काम में दूसरों द्वारा कमी निकालना आत्मविश्वास को कम कर सकता है।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 1

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
प्रेम मोहब्बत से भरा दिन आपके ऊर्जा तो देगा लेकिन आपके काम को प्रभावित करेगा। आज कोई कमिटमेंट न करें तो बेहतर होगा। भावनात्मक रूप से संतुलन रखने की कोशिश करें।
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 4

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन प्यार-मोहब्बत के साथ गुजरेगा। कार्य को लेकर आपका हमेशा उत्साहित रहना आपको सफलता के करीब लाकर खड़ा कर देगा। घर की जिम्मेदारी की चिंता सताएगी।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 3

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज आपको कुछ खास काम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिसे आप बखूबी अंजाम देंगे। आपकी समझ के दायरे विस्तृत होंगे। आपके अंदर की बेचैनी को अभी आप व्यक्त नहीं करेंगे।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 5

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आज आप स्वयं को भावनात्मक रूप से बेहतर मजबूत करेंगे। आपके रिश्तों में भी मजबूती का दिन है। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। काम में मिल रहे यश से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
लकी कलर : गहरा हरा, लकी नंबर : 8

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
अनिश्चितता और अनिर्णय की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मन को शांत रखिए और आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आज आपको अपनी गलती सुधारने का अवसर फिर से प्राप्त होगा।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 4

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज कोई ऐसा नुकसान हो सकता है जिसका आपको पहले से अनुमान था। मन को व्यथित नहीं करें और शांत रहने से समस्याओं का समाधान भी आसाना हो जाएगा।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 4

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश में लाभ के योग है।
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 10