सार

टैरो शब्द का अर्थ भविष्य और जीवन से है। आज कल टैरो कार्ड भविष्य देखने का एक लोकप्रिय माध्यम बनता जा रहा है। वैदिक युग में लोग हाथों की रेखा से भविष्य देखते थे। पर आज के युग में टैरो कार्ड भविष्य देखने का एक माध्यम बन गया है।

उज्जैन. इंदौर की फेमस एस्ट्रोलॉजर, वास्तु एंड टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम के अनुसार, 27 जुलाई, बुधवार को मेष राशि वाले निगेटिव विचारों से घिरे रहेंगे, इनका लकी कलर क्रीम और लकी नंबर 3 है। वृष राशि वाले किसी बीमारी का शिकार हो सकते हैं, इनका लकी कलर नेवी ब्लू और लकी नंबर 3 है। मिथुन राशि वाले दिन किसी वजह से खराब हो सकता है, इनका लकी कलर नीला और लकी नंबर 6 है। आगे जानिए अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत अधिक नकारात्मक विचारों को लेकर आया है। अपने पर काबू रखें। आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। असुरक्षा से बाहर निकलें।
लकी कलर: क्रीम, लकी नंबर : 3

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज आप शारीरिक रूप से बीमारी की चपेट में आ सकते है सतर्क रहें। अपनों से अच्छा व्यवहार करें। अपनी गलतियों को बार-बार याद करना आपके लिए तकलीफ दायक होगा।
लकी कलर : नेवी ब्लू, लकी नंबर : 3

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन कुछ विपरित परिस्थितियों को लेकर आया है मन में हारने जैसा भाव बनेगा रिश्तों में बहस से दिन खराब हो सकता है। किसी अपने द्वारा आपको पैसों के मामले में फंसाया जा सकता है।
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 6

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आज का दिन रचनात्मकता से भरा होगा। नए आईडिया और उनको करने की ऊर्जा से आप भरे हुए होंगे। आपके गैर जिम्मेदार बर्ताव से परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है।
लकी कलर: बैंगनी, लकी नंबर: 4

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज आप एक मजबूत व्यक्ति के रूप में साबित होंगे। भावनात्मक रूप से आप बहुत कठोर हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें। व्यापार में अच्छे योग हैं। प्रॉपर्टी के निर्णय लेते समय हड़बड़ी न करें।
लकी कलर: फिरौजी, लकी नंबर: 7

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज आप अपने कार्य में निपुण रहेंगे। आपके कार्य करने के तरीके से आपको ज्यादा काम मिलेगा, जिससे आप सफलता की ओर होंगे। जिन बातों का आप से ताल्लुक नहीं है उनसे दूर ही रहें।
लकी कलर: नारंगी, लकी नंबर: 1

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज घर कार्यालय सभी जगह आपका प्रभाव नियंत्रणकारी होगा। आप समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। आपके निर्णय माने जाएंगे। हर बात में जिद रखना नए विवाद उत्पन्न कर सकता है।
लकी कलर: मरून, लाल, लकी नंबर: 2

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन साधन संपन्नता और खुशियों में बितेगा, आपको रिश्तों में ताजगी का अनुभव होगा। जो नई ऊर्जा प्रदान करेगा। घर संबंधित बड़ी खरीदारी होगी। भविष्य के लिए आज से ही प्रयत्न शुरू करें।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 4

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
काम की अधिकता आपको थकाएगी, लेकिन कुछ नई जिम्मेदारियों से आपको खुशी महसूस होगी। क्योंकि यह आपके सफलता के नए द्वार खुलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में आ रहा बदलाव आपको अधिक व्यस्त रखेगा।
लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 2

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
टीम वर्क करके आपको उत्साह और ऊर्जा मिलेगी। जल्द ही नए कार्य की योजनाओं पर भी काम शुरू हो जाएगा। आपकी योजना में कुछ तकलीफ हो सकती है, इसलिए परिस्थिति के अनुसार बदलते रहना आवश्यक होगा।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 1

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
असुरक्षा की भावना आपको परेशान करेगी और आसपास की गैरजरूरी चीजों के प्रति भी आसक्त होंगे। दुखी मन और दुख लाता है इसलिए भावनाओं पर काबू रखें।
लकी कलर: स्लेटी, लकी नंबर : 5

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आज आप अनिश्चितता और असुरक्षा का अनुभव करेंगे। मन को शांत रखें अपने आस-पास के लोगों, परिजनों और दोस्तों पर विश्वास रखें। जीवन शैली में बदलाव लाकर आप पैसे का अधिक खर्च रोक सकते हैं।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 6


ये भी पढ़ें-

August 2022 Festival Calendar: अगस्त 2022 में कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा? यहां जानिए पूरी डिटेल


Nagpanchami 2022: किस ऋषि का नाम लेने से डरकर भाग जाते हैं सांप, क्या है उनके और सांपों के बीच कनेक्शन?

Nagpanchami 2022: जिंदगी बर्बाद कर देता है ये अशुभ योग, 2 अगस्त को शुभ योग में करें ये 3 उपाय