सार

टैरो, कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।
 

उज्जैन. 26 मार्च, शनिवार को मेष राशि वालों के जीवन में नई खुशियां आ सकती हैं। वृष वालों के करियर में बदलाव आ सकता है। मिथुन वाले कोई कमिटमेंट न करें तो बेहतर रहेगा। कर्क वालों को घर की जिम्मेदारी सताएगी। सिंह वालों को कोई नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
रिश्तों में सुधार जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। परिवार में प्रॉपर्टी के वाद खत्म होकर निर्णय आपके पक्ष में होगा। आज के दिन पुराने बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं। 
लकी कलर : महरुन, लकी नंबर : 5

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
अपनी सभ्यता को बरकरार रखिये। आपके काम में दूसरों द्वारा कमी निकालना आत्मविश्वास को कम कर सकता है। आज आपके कॅरियर में बदलाव हो सकता है। शिक्षा के योग हैं। 
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 1

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
भावनात्मक रूप से संतुलन रखने की कोशिश करें। प्रेम मोहब्बत से भरा दिन आपके ऊर्जा तो देगा लेकिन आपके काम को प्रभावित करेगा। आज कोई कमिटमेंट न करें तो बेहतर होगा। 
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 4

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
घर की जिम्मेदारी की चिंता सताएगी। आज का दिन प्यार-मोहब्बत के साथ गुजरेगा। कार्य को लेकर आपका हमेशा उत्साहित रहना आपको सफलता के करीब लाकर खड़ा कर देगा। 
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 3

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आपके अंदर की बेचैनी को अभी आप व्यक्त नहीं करेंगे। आज आपको कुछ खास काम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिसे आप बखूबी अंजाम देंगे। आपकी समझ के दायरे विस्तृत होंगे। 
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 5

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। काम में मिल रहे यश से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आप स्वयं को भावनात्मक रूप से बेहतर मजबूत करेंगे। आपके रिश्तों में भी मजबूती का दिन है। 
लकी कलर : गहरा हरा, लकी नंबर : 8

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज आपको अपनी गलती सुधारने का अवसर फिर से प्राप्त होगा। अनिश्चितता और अनिर्णय की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मन को शांत रखिए और आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। 
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 4

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
मन को व्यथित नहीं करें और शांत रहने से समस्याओं का समाधान भी आसाना हो जाएगा। आज कोई ऐसा नुकसान हो सकता है जिसका आपको पहले से अनुमान था। 
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 4

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश में लाभ के योग है। दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें। 
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 10

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
मन में चल रहा कन्फ्यूजन और विचार सुलझने लगेंगे। आज आपको बहुत कठिनाईयों से गुजरना होगा। मन क्रोधित रहेगा, इसका मुख्य कारण किसी अपने करीबी से धोखा मिलना है। 
लकी कलर : महरुन, लकी नंबर: 6

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
बढ़ते हुई खर्चों पर काबू करना होगा। आज यात्रा के योग हैं। आप किसी कार्य को करने के बाद सूकून से बैठने के बारे में सोचेंगे। लेकिन नया काम आपके सामने होगा। 
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 6

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
बोलने से पहले एक बार विचार जरूर करें। आज का दिन आपके लिए शुभ है लेकिन आपको आपकी कार्यशिलता को और बढ़ाना होगा। आज रणनीति से निर्णय लेने का दिन है। 
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 6


 

साल 2022 का का टैरो राशिफल भी पढ़िए...

Aries Tarot Horoscope 2022 मेष का टैरो वार्षिक राशिफल: नई संभावनाएं लेकर आ रहा है नया साल

Taurus Tarot Horoscope 2022 वृषभ का टैरो वार्षिक राशिफल: बहुत ही शुभ फल मिलेंगे नए साल में

Gemini Tarot Horoscope 2022 मिथुन का टैरो वार्षिक राशिफल: करियर का निर्णय जल्दबाजी में न लें

Cancer Tarot Horoscope 2022 कर्क का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे प्रेम विवाह के योग

Leo Tarot Horoscope 2022 सिंह का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल खरीद सकते हैं बड़ी संपत्ति

Virgo Tarot Horoscope 2022 कन्या का टैरो वार्षिक राशिफल: पारिवारिक परेशानी के कारण बना रहेगा तनाव

Libra Tarot Horoscope 2022 तुला का टैरो वार्षिक राशिफल: बिजनेस में सफलता और नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

Scorpio Tarot Horoscope 2022 वृश्चिक का टैरो वार्षिक राशिफल: सभी मामलों में सामान्य रहेगा ये साल आपके लिए

Sagittarius Tarot Horoscope 2022 धनु का टैरो वार्षिक राशिफल: घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Capricorn Tarot Horoscope 2022 मकर का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे धन लाभ के योग

Kumbh Tarot Horoscope 2022 कुंभ का टैरो वार्षिक राशिफल: कॅरियर में सफलता के बन रहे हैं योग

Pisces Tarot Horoscope 2022 मीन का टैरो वार्षिक राशिफल: नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे बेहतर परिणाम