सार

 25 मार्च, शुक्रवार को मेष राशि वालों का दिन एडवेंचर से भरपूर रहेगा। वृष वालों को कोई बात दुख पहुंचा सकती है। मिथुन वालों को सफलता मिलेगी। कर्क वालों को घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। सिंह वालों को परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

उज्जैन. 25 मार्च, शुक्रवार को मेष राशि वालों का दिन एडवेंचर से भरपूर रहेगा। वृष वालों को कोई बात दुख पहुंचा सकती है। मिथुन वालों को सफलता मिलेगी। कर्क वालों को घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। सिंह वालों को परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आपकी यात्रा रोमांच से भरी होगी। जीवन से जुड़ी किसी एक बात को प्रगति की ओर ले जाने का निर्णय ले सकते हैं। आज का दिन एडवेंचर से भरा होगा। आपका आत्मविश्वास ही आपकी सफलता की कुंजी है। नए प्रयोग सफल होंगे। 
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 5

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
माता द्वारा बोले गए कटु शब्द आपको दुख पहुंचा सकते हैं और अकेलेपन की भावना भी ला सकते हैं। परिवार संग तनाव उदास बनाएगा। आत्म विश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में सुधार होगा। 
लकी कलर: लाल, लकी नंबर : 9

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
काम को एकाग्रता से करना आज आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभा पाएंगे। किसी की मदद काम आएगी। अधिकारपूर्वक निर्णय लेने और काम करने का समय है। किसी भी बात में पीछे न रहें। सफलता मिलेगी। 
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 4

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। घरेलू खर्च बढ़ेगें, हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। काफी समय से जिस अवसर का आपको इंतजार था, वह अवसर प्राप्त होगा।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर: 8

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
पुराने विवादों को मिटाने का मार्ग प्राप्त होगा। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ नजदिकियां बढ़ने से आत्मविश्वास चरम पर होगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। 
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 2

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
कड़ी मेहनत के बाद आपको फल मिलेगा। आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक होगा। बड़ी डील होने की संभावना है। नई खोज में जुटे रहें क्योंकि भाग्य आपके साथ है। 
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 9

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज आप अपने कार्यों से व अपने द्वारा की गई मेहनत से असंतुष्ट हो सकते हैं। अपनों के प्रति ज्यादा दयालु न रहें। संघर्ष जारी रखें। आज वास्तविकता में रहना जरूरी होगा।
लकी कलर : ब्राउन, लकी नंबर: 3

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
अपने अंदर की नकारात्मकता मिटाने के प्रयास करें, सकारात्मक बातों को देखने की कोशिश करें। आज नुकसान होने का योग है, जिसका ज्यादा दुख न मनाएं, भरपाई के भी पूरे योग हैं।
लकी कलर: पिंक, लकी नंबर: 0

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
पैसों का निवेश करने की बेहतर योजना बनाने की कोशिश आप करेंगे। कार्ड के अनुसार आज खुशियों के योग है। पुरानी यादें ताजा होगी। नए लोग से जान पहचान हो सकती है। 
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 8

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
दूसरों द्वारा बोली बातों पर ध्यान न दें। आज आपको किसी पुरानी फेंटसी पूरी हो जाने की उम्मीद जागेगी, लेकिन किसी भी परिणाम में हकीकत से दूर न होना आपके लिए फायदेमंद है। 
लकी कलर : हल्का नीला, लकी नंबर: 5

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
क्षमतानुसार काम करें बदलाव होगा। आज आपको कुछ निराशा का अनुभव होगा। आप परिस्थितियों से उब महसूस करेंगे और स्थान छोड़कर जाने का मन होगा। मन को शांत रखें।
लकी कलर: ग्रे, लकी नंबर: 9

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
अपने प्रयासों को जारी रखें। जिम्मेदारी पूरी करने से सम्मान मिलेगा। आज आपकी ख्वाहिशें पूरी होना का दिन है। लंबे समय से अटकने वाले लंबित कार्य भी आज पूरे हो सकते है। 
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 9


 

साल 2022 का का टैरो राशिफल भी पढ़िए...

Aries Tarot Horoscope 2022 मेष का टैरो वार्षिक राशिफल: नई संभावनाएं लेकर आ रहा है नया साल

Taurus Tarot Horoscope 2022 वृषभ का टैरो वार्षिक राशिफल: बहुत ही शुभ फल मिलेंगे नए साल में

Gemini Tarot Horoscope 2022 मिथुन का टैरो वार्षिक राशिफल: करियर का निर्णय जल्दबाजी में न लें

Cancer Tarot Horoscope 2022 कर्क का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे प्रेम विवाह के योग

Leo Tarot Horoscope 2022 सिंह का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल खरीद सकते हैं बड़ी संपत्ति

Virgo Tarot Horoscope 2022 कन्या का टैरो वार्षिक राशिफल: पारिवारिक परेशानी के कारण बना रहेगा तनाव

Libra Tarot Horoscope 2022 तुला का टैरो वार्षिक राशिफल: बिजनेस में सफलता और नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

Scorpio Tarot Horoscope 2022 वृश्चिक का टैरो वार्षिक राशिफल: सभी मामलों में सामान्य रहेगा ये साल आपके लिए

Sagittarius Tarot Horoscope 2022 धनु का टैरो वार्षिक राशिफल: घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Capricorn Tarot Horoscope 2022 मकर का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे धन लाभ के योग

Kumbh Tarot Horoscope 2022 कुंभ का टैरो वार्षिक राशिफल: कॅरियर में सफलता के बन रहे हैं योग

Pisces Tarot Horoscope 2022 मीन का टैरो वार्षिक राशिफल: नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे बेहतर परिणाम