सार
टैरो कार्ड ज्योतिष फलादेश की एक अद्भुत और प्राचीन विधा है, जिसके माध्यम से भविष्य में होने वाली घटनाओं को देखने, उनका आंकलन करने और उनसे जुड़ी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाता है।
उज्जैन. इंदौर की फेमस एस्ट्रोलॉजर, वास्तु एंड टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम के अनुसार, 24 जुलाई, रविवार को मेष राशि वालों का कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है, इनका लकी कलर पीला और लकी नंबर 1 है। वृषभ राशि वाले किसी नए काम की शुरूआत करेंगे, इनका लकी कलर नीला और लकी नंबर 5 है। मिथुन राशि वालों का मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी, इनका लकी कलर सफेद और लकी नंबर 7 रहेगा। अन्य राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन, आगे जानिए…
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज सकारात्मकता से भरा शुभ दिन है। किसी नई कार्य योजना पर काम शुरू होगा या कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आप लक्ष्य बड़े रखते हैं लेकिन उन्हें प्राप्त करने के लिए मेहनत कम करने से नाराजगी बढ़ेगी।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 1
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज आपको नया उत्साह और प्रेरणा मिलेगी। ऊर्जा के संचार से मन खुश होगा। नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए दिन एकदम सही है। किसी नए काम की शुरुआत आप कर पाएंगे। सकारात्मकता की वजह से जीवन को नई दिशा देना संभव होगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 5
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी जीत साथ लाया है, सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आपको रोल मॉडल माना जाएगा। भविष्य की योजना बनाते समय वर्तमान में खुद को स्थिर करने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर: 7
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
किसी नए कार्य को करने की तैयारी पूर्ण होगी। आप नया सीखने के लिए भी तत्पर होंगे। आज आत्मविश्वास से भरा सफल दिन होगा। मेहनत करने के बावजूद भी उसका फल ना देख पाना आपके अंदर नकारात्मकता पैदा कर सकता है।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 7
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन बेहद प्रगतिशील होगा, सफलता निश्चित है। आज यात्रा होगी या आने वाले समय में होने वाली यात्रा की योजना हो सकती है। दिनभर खुशी भरा माहौल बना रहने की वजह से मन की प्रसन्नता बढ़ेगी।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 2
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज का दिन आपको बहुत संघर्ष के बाद परिणाम दिलाएगा। लेकिन इस दौरान कई नए लोगों से मुलाकात होगी। जो जीवन में नया पाठ सिखाएंगे। यदि परिवार में अधिक वाद-विवाद बढ़ रहा है तो घर की ऊर्जा में बदलाव लाने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 8
तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको प्रमोशन या किसी बड़ी डील की सूचना मिल सकती है। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी सभी परिस्थिति को अपने नियंत्रण में लाना आपके लिए आसान होगा। महत्वपूर्ण निर्णय आज टालें।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 6
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन प्रतिस्पर्धा वाला होगा। आपके सामने आपके अपने भी हो सकते हैं, आपकी सफलता निश्चित है। काम का बोझ और मानसिक तनाव दोनों बढ़ने की वजह से आपकी गति धीमी हो सकती है।
लकी कलर : नारंगी, लकी नंबर: 9
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
यात्रा के योग बनेंगे, जो कि शुभ रहेंगे। विदेश जाने और किसी नए कार्य की शुरूआत भी हो सकती है। काम अपनी योजना के मुताबिक ना होने से थोड़ी नाराजगी बनी रहेगी। घर संबंधित कोई भी निर्णय लेना आज के दिन टालें।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 9
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
किसी चोट की संभावना है। आपका अनुभव आपके काम आएगा उसके आधार पर ही निर्णय लेना उचित होगा। आप लोगों से या तो अधिक करीब होंगे या फिर दूर इन बातों में संतुलन बनाकर रखें। व्यक्ति की योग्यता परख कर भरोसा करें।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 7
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज आप जिम्मेदारियों के बोझ में दबा हुआ महसूस करोगे। आज हार महसूस होगी। लेकिन मन छोटा न करें। हर बात को केवल अपने ही नजरिए से देखना आपके मन का बोझ बढ़ा सकता है। लोगों को करीब आने का अवसर दें।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 7
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
प्रकृति से जुड़े कार्य करने पर आज आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज नए अवसर भी मिलेंगे जो आपके लिए शुभ होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यक्तिगत बातों का अवलोकन और उनमें लाया बदलाव निकट भविष्य में होने वाली घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए उपयुक्त होगा।
लकी कलर : पर्पल, लकी नंबर: 5
ये भी पढ़ें-
Kamika Ekadashi 2022: कामिका एकादशी व्रत से मिलते हैं शुभ फल, इस बार कब किया जाएगा? जानिए तारीख और महत्व
Palmistry: ये हैं हथेली की 3 सबसे खास रेखाएं, ये दो हिस्सों में बटी हो तो क्या होता है जानिए?
Sawan 2022: शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें ये 3 बातें, मिलने लगेंगे शुभ फल