सार
टैरोट कार्ड रीडिंग वर्तमान में भविष्य जानने की सबसे प्रचलित विधाओं में से एक है। इस विधा का प्रयोग संपूर्ण विश्व में किया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस विधा का सबसे पहले उपयोग चौदहवीं शताब्दी में किया गया था।
उज्जैन. इंदौर की फेमस एस्ट्रोलॉजर, वास्तु एंड टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम के अनुसार, 23 जुलाई, शनिवार को मेष राशि वाले की बाधाएं दूर होंगी, इनका लकी कलर नारंगी और लकी नंबर 7 है। वृषभ राशि वालों को आज सफलता निश्चित रूप से मिलेगी, इनका लकी कलर लाल और लकी नंबर 1 है। मिथुन राशि वालों आज अपने पुराने कामों का रिव्यू करें, इनका लकी कलर बादामी और लकी नंबर 10 है। आगे जानिए अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज किसी बड़े-बुजुर्ग, गुरु के मार्ग दर्शन में कार्य करने का दिन है। इनसे सुझाव लेकर कार्य करने से बाधा दूर होगी। अपने दायरे से बाहर निकल नए लोगों से जुड़ने की कोशिश करें। आपको नए मित्र बनाने की अधिक आवश्यकता है।
लकी कलर : नारंगी, लकी नंबर: 7
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
भाग्यवर्धक दिन है। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे उसमें सफलता निश्चित मिलेगी। आज आपकी राशि में भी जबरदस्त सुधार होगा। परिस्थिति आज आपके पक्ष में है भी और नहीं भी, इसलिए क्षमता से अधिक रिस्क ना लें।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 1
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
अपने पुराने कार्यों को रिव्यू करने का दिन है। किसी भी निर्णायक स्थिति में पहुंचे तो सारे पहलुओं पर गौर करने के बाद ही फैसला लें। आपके द्वारा किए कामों के बारे में दूसरों के द्वारा प्रशंसा मिलने की अपेक्षा रखना तकलीफदायक होगा।
लकी कलर: बादामी, लकी नंबर : 10
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आज आपको समर्पण की भावना से काम करना होगा। सहयोगियों से विवाद होने के कारण मानसिक अशांति बने रहेगी। गले में तकलीफ हो सकती है। आज आपके किसी मित्र द्वारा आपको मार्गदर्शन मिल सकता है, सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होगी।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 8
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
अनचाहा बदलाव होने से आपको सब खत्म सा लगेगा। आज अपने भाग्य को न आजमाएं। किसी महत्वपूर्ण विषय में आपको फिर से शून्य से शुरूआत करनी होगी। अपनी गलतियों का अवलोकन करें।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 3
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
कॉम्बिनेशन और कॉम्प्रोमाइस से भरा दिन रहेगा। आज नए प्रयोग करने से आपको सफलता तो मिलेगी लेकिन दुसरों के मतों का ध्यान रखें। प्रयत्नों द्वारा आप परिस्थिति में बदलाव ला पाएंगे। मेहनत को उचित न्याय मिलेगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 8
तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज आप अपने आस-पास के रिश्तों और चीजों में बहुत ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे। असुरक्षा की भावना से कुछ नकारात्मक रहेंगे। जीवन में आगे रफ्तार से बढ़ने की इच्छा बढ़ेगी जिससे आप खुद ही खुद पर तनाव बना रहे हैं।
लकी कलर : स्लेटी, लकी नंबर : 8
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आपके आसपास किसी तरह का क्योस मचेगा, जिससे आपको क्रोध आएगा। मन को शांत रखें। आज के लिए जरूरी कार्य को टाल दें। आपके मूड में आ रहे बदलाव की वजह से आपको छोटी तकलीफ से भी बड़ी नजर आ रही है।
लकी कलर : हल्का हरा, लकी नंबर : 3
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
कार्ड आपके अनुकूल है आज आध्यात्मिक कार्य में रूचि बनेगी और आपको परिवार व समाज में सम्मान मिलेगी। जीवन संबंधित सभी बातों में आज आपको संतुलन महसूस हो सकता है। आज का दिन आप सकारात्मक तरीके से बिता पाएंगे।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 2
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
मन की बैचेनी और अधिक भावनात्मक विचार आज आपको घेरेंगे। नकारात्मकता से अपने को दूर रखें। रिश्तों में गलतफहमी आ सकती है। खुद के निर्णय को दूसरों को बता पाना मुश्किल होगा, जिससे मानसिक तनाव बना रहेगा।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 10
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
जीवन में प्रकाश की ओर जा रहे हो, रूढ़िवादी के परे आप अपने रास्ते खुद बनाएं, अस्तीत्व आपके साथ है। जिन बातों के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहे थे, उन बातों के लिए विचारों में क्लेरिटी आज आ सकती है।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर : 10
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आज पुराने कार्यों के आंकलन का दिन है। प्रकृति के अनुरूप व्यवहार और कार्य करना आपको भविष्य में सफलता दिलाएगा। आज काफी सारी बातें आपके मन के मुताबिक होने की वजह से आपको आनंद मिलेगा। तनाव कम होगा।
लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 3
ये भी पढ़ें-
Kamika Ekadashi 2022: कामिका एकादशी व्रत से मिलते हैं शुभ फल, इस बार कब किया जाएगा? जानिए तारीख और महत्व
Palmistry: ये हैं हथेली की 3 सबसे खास रेखाएं, ये दो हिस्सों में बटी हो तो क्या होता है जानिए?
Sawan 2022: शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें ये 3 बातें, मिलने लगेंगे शुभ फल