सार

भूत, वर्तमान और भविष्य को लेकर जिज्ञासा रखने वाले लोग सिर्फ ज्योतिष शास्त्र में ही नहीं बल्कि टैरो कार्ड में भी काफी विश्वास रखते हैं। टैरो कार्ड विधा को मुख्य रुप से प्रश्न शास्त्र की तरह प्रयोग किया जाता है।

उज्जैन. टैरो कार्ड्स में प्रश्न के अनुसार उत्तर देने के लिए तीन कार्ड निकाले जाते हैं और फिर कार्ड्स पर अंकित चित्रों में छुपे संकेतों से उत्तर दिया जाता है। टैरो कार्ड्स के अनुसार, 22 अप्रैल, शुक्रवार को मेष राशि वालों का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। वृषभ राशि वाले किसी यात्रा पर जा सकते हैं। मिथुन वाले पारिवारिक विवाद में फंसे रहेंगे। कर्क वाले कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज के दिन न लें तो बेहतर रहेगा। सिंह वालों का तनाव बढ़ सकता है। इंदौर की टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
किसी नए कार्य को करने की तैयारी पूर्ण होगी। आप नया सीखने के लिए भी तत्पर होंगे। आज आत्मविश्वास से भरा सफल दिन होगा। मेहनत करने के बावजूद भी उसका फल ना देख पाना आपके अंदर नकारात्मकता पैदा कर सकता है।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 7

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन बेहद प्रगतिशील होगा, सफलता निश्चित है। आज यात्रा होगी या आने वाले समय में होने वाली यात्रा की योजना हो सकती है। दिन भर खुशी भरा माहौल बना रहने की वजह से मन की प्रसन्नता बढ़ेगी।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 2

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन आपको बहुत संघर्ष के बाद परिणाम दिलाएगा। लेकिन इस दौरान कई नए लोगों से मुलाकात होगी। जो जीवन में नया पाठ सिखाएंगे। परिवार में विवाद बढ़ रहा है तो घर की ऊर्जा में बदलाव लाने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 8

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको प्रमोशन या किसी बढ़ी डील की सूचना मिल सकती है। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी सभी परिस्थिति को अपने नियंत्रण में लाना आपके लिए आसान होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेना टालें।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 6

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन प्रतिस्पर्धा वाला होगा। आपके सामने आपके अपने भी हो सकते हैं, आपकी सफलता निश्चित है। काम का बोझ और मानसिक तनाव दोनों बढ़ने की वजह से आपकी गति धीमी हो सकती है।
लकी कलर : नारंगी, लकी नंबर: 9

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
यात्रा के योग बनेंगे, जो कि शुभ रहेंगे। विदेश जाने और किसी नए कार्य की शुरुआत भी हो सकती है। काम अपनी योजना के मुताबिक ना होने से नाराजगी बनी रहेगी। घर संबंधित निर्णय लेना आज के दिन टालें।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 9

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
किसी चोट की संभावना है। आपका अनुभव आपके काम आएगा उसके आधार पर ही निर्णय लेना उचित होगा। आप लोगों से या तो अधिक करीब रहते हैं या फिर अधिक दूर इनमें संतुलन बनाना आपके लिए आवश्यक होगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 7

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज आप जिम्मेदारियों के बोझ में दबा हुआ महसूस करोगे। आज हार महसूस होगी। लेकिन मन छोटा न करें। हर बात को केवल अपने ही नजरिए से देखना आपके मन का बोझ बढ़ा सकता है।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 7

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
प्रकृति से जुड़े कार्य करने पर आज आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज नए अवसर भी मिलेंगे जो आपके लिए शुभ होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यक्तिगत बातों का अवलोकन और उनमें लाया बदलाव भविष्य के लिए उपयुक्त होगा।
लकी कलर : पर्पल, लकी नंबर: 5

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन एडवेंचर से भरा होगा। आपका आत्मविश्वास ही आपकी सफलता की कुंजी है। नए प्रयोग सफल होंगे। आपकी यात्रा रोमांच से भरी होगी। जीवन से जुड़ी किसी एक बात को प्रगति की ओर ले जाने का निर्णय आज आप ले सकते हैं।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 5

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आत्म विश्वास और रचनात्मक से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में सुधार होगा। माता द्वारा बोले गए कटु शब्द आपको दुख पहुंचा सकते हैं और अकेलेपन की भावना भी ला सकते हैं।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर : 9

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
अधिकार पूर्वक निर्णय लेने और काम करने का समय है। किसी भी बात में पीछे न रहें। सफलता मिलेगी। काम को एकाग्रता से करना आज आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। किसी व्यक्ति द्वारा मिल रही मदद को आपके काम आ सकती है।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 4