सार

टैरो कार्ड्स आपके अतीत, वर्तमान और भविष्य के बारे में संकेत देते हैं। इसे आप इस उदाहरण से आसानी से समझ सकते हैं। एक मनोवैज्ञानिक की तरह अचेतन रोगी के बारे में समझें जो स्वयं को शाब्दिक के बजाय प्रतीकात्मक रूप से व्यक्त करता है।

उज्जैन. एक टैरो रीडर आपको आपके प्रश्न का उत्तर देने के लिये कार्ड की मदद से संकेत भेजते हैं। टैरो कार्ड्स के अनुसार, 21 अप्रैल, गुरुवार को मेष राशि वालों को दोस्तों का मार्गदर्शन मिलेगा। वृषभ राशि वालों के जीवन में अनचाहा बदलाव हो सकता है। मिथुन वालों को मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। कर्क राशि वालों के मन में असुरक्षा की भावना रहेगी। सिंह राशि वाले आज कोई जरूरी काम न करें। इंदौर की टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको समर्पण की भावना से काम करना होगा। सहयोगियों से विवाद होने के कारण मानसिक अशांति रहेगी। गले में तकलीफ हो सकती है। आज आपके किसी मित्र द्वारा आपको मार्गदर्शन मिल सकता है, जिससे लाभ होगा।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 8

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
अनचाहा बदलाव होने से आपको सब खत्म सा लगेगा। आज अपने भाग्य को न आजमाएं। किसी महत्वपूर्ण विषय में आपको फिर से शून्य से शुरुआत करनी होगी। अपनी गलतियों का अवलोकन करें।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 3

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
कॉम्बिनेशन और कॉम्प्रोमाइस से भरा दिन रहेगा। आज नए प्रयोग करने से आपको सफलता तो मिलेगी लेकिन दुसरों के मतों का ध्यान रखें। प्रयत्नों द्वारा आप परिस्थिति में बदलाव ला पाएंगे। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 8

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
आज आप अपने आस-पास के रिश्तों और चीजों में बहुत ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे। असुरक्षा की भावना से कुछ नकारात्मक रहेंगे। जीवन में आगे रफ्तार से बढ़ने की आपकी इच्छा बढ़ेगी जिससे आप खुद पर तनाव बना रहे हैं।
लकी कलर : स्लेटी, लकी नंबर : 8

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आपके आसपास किसी तरह का क्योस मचेगा, जिससे आपको क्रोध आएगा। मन को शांत रखें। आज के लिए जरूरी कार्य को टाल दें। आपके मूड में आ रहे बदलाव की वजह से आपको छोटी तकलीफ से भी बड़ी नजर आ रही है।
लकी कलर : हल्का हरा, लकी नंबर : 3

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
कार्ड आपके अनुकूल है आज आध्यात्मिक कार्य में रूचि बनेगी। और आपको परिवार और समाज में सम्मान मिलेगी। जीवन संबंधित सभी बातों में आज आपको संतुलन महसूस हो सकता है। किसी मित्र से अचानक से मुलाकात होगी।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 2

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
मन की बैचेनी और अधिक भावनात्मक विचार आज आपको घेरेंगे। नकारात्मकता से अपने को दूर रखें। रिश्तों में गलत फहमी आ सकती है। खुद के निर्णय को दूसरों को बता पाना आपके लिए मुश्किल होगा।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 10

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
जीवन में प्रकाश की ओर जा रहे हो, आज का कार्ड बता रहा है रूढ़िवादी के परे आप अपने रास्ते खुद बनाएं, अस्तीत्व आपके साथ है। जिन बातों के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहे थे, उनमें क्लेरिटी आ सकती है।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर : 10

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज पुराने कार्यों के आंकलन का दिन है। प्रकृति के अनुरूप व्यवहार और कार्य करना आपको भविष्य में सफलता दिलाएगा। आज काफी सारी बातें आपके मन के मुताबिक होने की वजह से आपको आनंद मिलेगा।
लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 3

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज सकारात्मक से भरा शुभ दिन है। किसी नई कार्य योजना पर काम शुरू होगा या कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए दूसरों के प्रति बढ़ रही नकारात्मकता को कम करने की कोशिश करें।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 1

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपको नया उत्साह और प्रेरणा मिलेगी। ऊर्जा के संचार से मन खुश होगा। नए कार्यों की शुरूआत करने के लिए दिन एकदम सही है। किसी नए काम की शुरुआत आप कर पाएंगे। जो भविष्य के लिए उपयुक्त होंगे।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 5

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी जीत साथ लाया है, सामाजिक मान सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आपको रोल मॉडल माना जाएगा। भविष्य की योजना बनाते समय वर्तमान में खुद को स्थिर करने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर: 7