सार

इंदौर की फेमस एस्ट्रोलॉजर, वास्तु एंड टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम के अनुसार, टैरो में अंक, रेखा और जन्म समय की ही तरह कुछ कार्ड्स के पेयर बनते हैं। जिनका अलग-अलग मतलब होता है।

उज्जैन. टैरो में 78 कार्ड होते हैं। द फूल पहला कार्ड होता है। ऐसे ही अन्य कार्ड्स भी होते हैं। इन सभी का अलग-अलग महत्व होता है और निशान भी एक-दूसरे से भिन्न होते हैं। टैरो कार्ड्स के अनुसार, 20 जून, सोमवार को मेष राशि वाले किसी नए काम को करने की तैयारी करेंगे, इनका लकी कलर पीला और लकी नंबर 7 है। वृषभ राशि वाले किसी यात्रा पर जा सकते हैं, इनका लकी कलर पीला और लकी नंबर 2 है। मिथुन राशि वालों को संघर्ष करना पड़ेगा, इनका लकी कलर जामुनी और लकी कलर 8 है। आगे जानिए अन्य राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
किसी नए कार्य को करने की तैयारी पूर्ण होगी। आप नया सीखने के लिए भी तत्पर होंगे। आज आत्मविश्वास से भरा सफल दिन होगा। मेहनत करने के बावजूद भी उसका फल ना देख पाना आपके अंदर नकारात्मकता पैदा कर सकता है।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 7

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन बेहद प्रगतिशील होगा, सफलता निश्चित है। आज यात्रा होगी या आने वाले समय में होने वाली यात्रा की योजना हो सकती है। दिनभर खुशी भरा माहौल बना रहने की वजह से मन की प्रसन्नता बढ़ेगी।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 2

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपको बहुत संघर्ष के बाद परिणाम दिलाएगा। लेकिन इस दौरान कई नए लोगों से मुलाकात होगी। जो जीवन में नया पाठ सिखाएंगे। यदि परिवार में अधिक वाद-विवाद बढ़ रहा है तो घर की ऊर्जा में बदलाव लाने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 8

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको प्रमोशन या किसी बड़ी डील की सूचना मिल सकती है। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी सभी परिस्थिति को अपने नियंत्रण में लाना आपके लिए आसान होगा। महत्वपूर्ण निर्णय आज टालें।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 6

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन प्रतिस्पर्धा वाला होगा। आपके सामने आपके अपने भी हो सकते हैं, आपकी सफलता निश्चित है। काम का बोझ और मानसिक तनाव दोनों बढ़ने की वजह से आपकी गति धीमी हो सकती है।
लकी कलर : नारंगी, लकी नंबर: 9

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
यात्रा के योग बनेंगे, जो कि शुभ रहेंगे। विदेश जाने और किसी नए कार्य की शुरूआत भी हो सकती है। काम अपनी योजना के मुताबिक ना होने से थोड़ी नाराजगी बनी रहेगी। घर संबंधित कोई भी निर्णय लेना आज के दिन टालें।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 9

तुला राशिफल(Libra Daily Horoscope)
किसी चोट की संभावना है। आपका अनुभव आपके काम आएगा उसके आधार पर ही निर्णय लेना उचित होगा। आप लोगों से या तो अधिक करीब होंगे या फिर दूर इन बातों में संतुलन बनाकर रखें। व्यक्ति की योग्यता परख कर भरोसा करें।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 7

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आप जिम्मेदारियों के बोझ में दबा हुआ महसूस करोगे। आज हार महसूस होगी। लेकिन मन छोटा न करें। हर बात को केवल अपने ही नजरिए से देखना आपके मन का बोझ बढ़ा सकता है। लोगों को करीब आने का अवसर दें।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 7

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
प्रकृति से जुड़े कार्य करने पर आज आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज नए अवसर भी मिलेंगे जो आपके लिए शुभ होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यक्तिगत बातों का अवलोकन और उनमें लाया बदलाव निकट भविष्य में होने वाली घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए उपयुक्त होगा।
लकी कलर : पर्पल, लकी नंबर: 5

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन एडवेंचर से भरा होगा। आपका आत्मविश्वास ही आपकी सफलता की कुंजी है। नए प्रयोग सफल होंगे। आपकी यात्रा रोमांच से भरी होगी। जीवन से जुड़ी किसी एक बात को प्रगति की ओर ले जाने का निर्णय ले सकते हैं।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 5

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आत्म विश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में सुधार होगा। माता द्वारा बोले गए कटु शब्द आपको दुख पहुंचा सकते हैं और अकेलेपन की भावना भी ला सकते हैं। परिवार संग तनाव  उदास बनाएगा।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर : 9

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
अधिकारपूर्वक निर्णय लेने और काम करने का समय है। किसी भी बात में पीछे न रहें। सफलता मिलेगी। काम को एकाग्रता से करना आज आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभा पाएंगे। किसी की मदद काम आएगी।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 4