सार

टैरो रीडिंग से आप अपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और जीवन में होने वाली घटनाओं का आंकलन कर सकते हैं। एक टैरो कार्ड के ऊपर अंक, रंग, संकेत समेत कई रहस्यमय चिन्ह बने होते हैं जो व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देते हैं।

उज्जैन. टैरो कार्ड्स पर बने चिह्न दर्शाते हैं कि व्यक्ति के साथ भविष्य में क्या घटित होने वाला है। टैरो कार्ड्स के अनुसार, 20 अप्रैल, बुधवार को मेष राशि वाले परिस्थितियों से जल्दी हार मान जाएंगे। वृषभ वालों को मान-सम्मान मिलेगा। मिथुन वाले किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कर्क राशि वाले कोई बड़ी खरीदी कर सकते हैं। सिंह वाले कोई कठिन निर्णय ले सकते है। इंदौर की टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आपको आज जीवन के नए आयाम का अनुभव होगा। रचनात्मक और संवेदनशीलता के चलते आप मन से बहुत खुश होंगे। किसी नए काम की शुरुआत पूरे उत्साह से करेंगे लेकिन जैसे ही कठिनाइयां आएगी आप जल्दी हार मान जाएंगे।
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 2

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन शुभ है, आप आत्मविश्वास से भरे होंगे और सभी कार्य आसानी से होते चले जाएंगे। आज आपको बहुत मान-सम्मान मिलेगा। अपने वक्त को अधिक से अधिक काम पर ही लगाने की कोशिश करें।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर : 1

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आध्यात्मिक रुझान आज आपका दिन बनाएगा। किसी धार्मिक यात्रा या कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज आप पर आलस्य और उदासीनता का प्रभाव बना रहेगा जिससे किसी भी बात में आपका मन लगना कठिन होगा।
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 1

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
किसी कीमती वस्तु की खरीदी हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होगा। आज आपके लिए नए अवसर की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मित्र परिवार के साथ बिताया वक्त आपको आनंद देगा।
लकी कलर : हल्का नीला, लकी नंबर : 5

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
कठोर निर्णय लेने का समय है आपको अपने अधिकारों को ठीक से समझते हुए उनका उपयोग करना होगा। आपके लक्ष्य को पाने के लिए आप मेहनत कर रहे हैं लेकिन सही दिशा में नहीं होने से उचित परिणाम नहीं मिलेंगे।
लकी कलर : ग्रे, लकी नंबर : 9

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आप आज जीवन की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा पाएंगे। किसी बड़े या गुरुजन का अशीर्वाद प्राप्त होगा। विवाह संबंधित बातों में अड़चनें आने से आपका उत्साह कम हो सकता है। एकाग्रता को बढ़ाने की कोशिश करें।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 3

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज आपके जीवन साथी के साथ संबंध में सुधार होगा। नजदीकियां बढ़ने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपके रिलेशनशिप को परिवार के द्वारा स्वीकार किया जाएगा। शाम के बाद अचानक से धन लाभ होने की उम्मीद है।
लकी कलर: पर्पल, लकी नंबर : 4

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज आपके काम में बाधा उत्पन्न होगी। सब उथल- पुथल सा लगेगा। दृढ़ता के साथ कार्य करें और कर्म के मार्ग पर चलते जाएं। सफलता निश्चित प्राप्त होगी। काम संबंधित यात्रा में सफलता मिलेगी।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 10

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
मातृशक्ति की आराधना करना आपके लिए शुभ होगा। आज आप खुद को बहुत मजबूत महसूस करेंगे आपकी इच्छा शक्ति आपको जीत दिलवाएगी। बेकार की बातों में अपनी शक्ति और वक्त बर्बाद न करें।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 3

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आज किसी बढ़े बुजुर्ग का गुरु के मार्ग दर्शन में कार्य करने का दिन है। इनके सुझाव लेकर कार्य करने से बाधा दूर होगी। अपने दायरे से बाहर निकलकर नए लोगों के साथ
जुड़ने की कोशिश करते रहें।
लकी कलर : नारंगी, लकी नंबर: 7

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
भाग्यवर्धक दिन है। आप जिस भी काम की शुरूआत करेंगे उसमें सफलता निश्चित मिलेगी। आज आपकी राशि में भी जबरदस्त सुधार होगा, लेकिन आज के दिन जरूरत से अधिक या अपनी क्षमता से अधिक रिस्क ना लें।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 1

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
अपने पुराने कार्यों को रिव्यू करने का दिन है। किसी भी निर्णायक स्थिति में पहुंचे तो सारे पहलुओं पर गौर करने के बाद ही फैसला लें। आपके द्वारा किए गए कामों के बारे में दूसरों के द्वारा प्रशंसा मिलने की अपेक्षा न रखें।
लकी कलर: बादामी, लकी नंबर : 10