सार

टैरो कार्ड टैरो वास्तव में चित्रों के माध्यम से भविष्य जानने की कला है। यह विधा एक साथ अंकशास्त्र, रंग चिकित्सा तथा ज्योतिष का कॉम्बिनेशन है। टैरो में 78 कार्ड होते हैं। 22 मेजर कार्ड और 56 माइनर कार्ड होते हैं। इनमें 14-14 के सेट होते हैं। यह सेट पानी, आग और वायु आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उज्जैन. टैरो कार्ड्स के अनुसार, 2 मई को मेष राशि वालों के गले में तकलीफ हो सकती है। वृष राशि वाले अपनी गलतियों का अवलोकन करेंगे। मिथुन वालों को अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। कर्क वालों पर तनाव बना रहेगा। सिंह वाले आज जरूर काम न करें, उसे आगे के लिए टाल दें। इंदौर की टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Tarot  Daily Horoscope)
आज आपको समर्पण की भावना से काम करना होगा। सहयोगियों से विवाद होने के कारण मानसिक अशांति बने रहेगी। गले में तकलीफ हो सकती है। आज आपके किसी मित्र द्वारा आपको मार्गदर्शन मिल सकता है, सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होगी।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 8

वृषभ राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
अनचाहा बदलाव होने से आपको सब खत्म सा लगेगा। आज अपने भाग्य को न आजमाएं। किसी महत्वपूर्ण विषय में आपको फिर से शून्य से शुरूआत करनी होगी। अपनी गलतियों का अवलोकन करें।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 3

मिथुन राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
कॉम्बिनेशन और कॉम्प्रोमाइस से भरा दिन रहेगा। आज नए प्रयोग करने से आपको सफलता तो मिलेगी लेकिन दुसरों के मतों का ध्यान रखें। प्रयत्नों द्वारा आप परिस्थिति में बदलाव ला पाएंगे। मेहनत को उचित न्याय मिलेगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 8

कर्क राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आज आप अपने आस-पास के रिश्तों और चीजों में बहुत ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे। असुरक्षा की भावना से कुछ नकारात्मक रहेंगे। जीवन में आगे रफ्तार से बढ़ने की इच्छा बढ़ेगी जिससे आप खुद ही खुद पर तनाव बना रहे हैं।
लकी कलर : स्लेटी, लकी नंबर : 8

सिंह राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आपके आसपास किसी तरह का क्योस मचेगा, जिससे आपको क्रोध आएगा। मन को शांत रखें। आज के लिए जरूरी कार्य को टाल दें। आपके मूड में आ रहे बदलाव की वजह से आपको छोटी तकलीफ से भी बड़ी नजर आ रही है।
लकी कलर : हल्का हरा, लकी नंबर : 3

कन्या राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
कार्ड आपके अनुकूल है आज आध्यात्मिक कार्य में रूचि बनेगी और आपको परिवार व समाज में सम्मान मिलेगी। जीवन संबंधित सभी बातों में आज आपको संतुलन महसूस हो सकता है। आज का दिन आप सकारात्मक तरीके से बिता पाएंगे।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 2

तुला राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope) 
मन की बैचेनी और अधिक भावनात्मक विचार आज आपको घेरेंगे। नकारात्मकता से अपने को दूर रखें। रिश्तों में गलतफहमी आ सकती है। खुद के निर्णय को दूसरों को बता पाना मुश्किल होगा, जिससे मानसिक तनाव बना रहेगा।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 10

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
जीवन में प्रकाश की ओर जा रहे हो, रूढ़िवादी के परे आप अपने रास्ते खुद बनाएं, अस्तीत्व आपके साथ है। जिन बातों के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहे थे, उन बातों के लिए विचारों में क्लेरिटी आज आ सकती है।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर : 10

धनु राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आज पुराने कार्यों के आंकलन का दिन है। प्रकृति के अनुरूप व्यवहार और कार्य करना आपको भविष्य में सफलता दिलाएगा। आज काफी सारी बातें आपके मन के मुताबिक होने की वजह से आपको आनंद मिलेगा। तनाव कम होगा।
लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 3

मकर राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आज सकारात्मकता से भरा शुभ दिन है। किसी नई कार्य योजना पर काम शुरू होगा या कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आप लक्ष्य बड़े रखते हैं लेकिन उन्हें प्राप्त करने के लिए मेहनत कम करने से नाराजगी बढ़ेगी।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 1

कुंभ राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज आपको नया उत्साह और प्रेरणा मिलेगी। ऊर्जा के संचार से मन खुश होगा। नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए दिन एकदम सही है। किसी नए काम की शुरुआत आप कर पाएंगे। सकारात्मकता की वजह से जीवन को नई दिशा देना  संभव होगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 5

मीन राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी जीत साथ लाया है, सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आपको रोल मॉडल माना जाएगा। भविष्य की योजना बनाते समय वर्तमान में खुद को स्थिर करने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर: 7