सार

वर्तमान में टैरो कार्ड रीडिंग का चलन बहुत बढ़ गया है। ये भविष्य जानने की एक विधा है। टैरोट कार्ड रीडिंग में जिस व्यक्ति को अपना भविष्य जानना होता है उसे विभिन्न तरह के पत्ते दिए जाते हैं जिन पर रंगीन चित्र बने होते हैं। कार्ड के आधार पर व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है।

उज्जैन. इंदौर की फेमस एस्ट्रोलॉजर, वास्तु एंड टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम के अनुसार, 19 जुलाई, मंगलवार को मेष राशि वालों को अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं, इनका लकी कलर सफेद और लकी नंबर 9 है। वृषभ राशि वाले में खुशियां दस्तक दे सकती हैं, इनका लकी कलर महरून और लकी नंबर 5 है। मिथुन राशि वालों के करियर में बदलाव हो सकता है, इनका लकी कलर सफेद और लकी नंबर 1 है। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज आपकी ख्वाहिशें पूरी होने का दिन है। लंबे समय से अटकने वाले लंबित कार्य भी आज पूरे हो सकते है। अपने प्रयासों को जारी रखें।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 9

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज के दिन पुराने बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं। रिश्तों में सुधार आपको जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। दोस्तों के प्रति आपका लगाव ज्यादा होगा।
लकी कलर : महरुन, लकी नंबर : 5

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
कार्ड के अनुसार आज कॅरियर में बदलाव हो सकता है। शिक्षा के योग हैं। अपनी सभ्यता को बरकरार रखिये। दोस्तों द्वारा बोली की बातों को जरूरत से ज्यादा प्राथमिकता ना दें।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 1

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
प्रेम से भरा दिन आपके ऊर्जा तो देगा लेकिन आपके काम को प्रभावित करेगा। आज कोई कमिटमेंट न करें। भावनात्मक रूप से संतुलन बनाए रखने की कोशिश करनी होगी।
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 4

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन रोमांस और प्यार मोहब्बत के साथ गुजरेगा। कार्य को लेकर आपका हमेशा उत्साहित रहना आपको सफलता के करीब लाकर खड़ा कर देगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 3

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज आपको कुछ खास काम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिसे आप बखूबी अंजाम देंगे। आपकी समझ के दायरे विस्तृत होंगे। आपके अंदर काफी बेचैनी बढ़ रही है।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 5

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज अपने आप को भावनात्मक रूप से बेहतर मजबूत करेंगे। आपके रिश्तों में भी मजबूती का दिन है। कार्य स्थल पर सफलता मिलेगी। काम में यश मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
लकी कलर : गहरा हरा, लकी नंबर : 8

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
अनिश्चितता और अनिर्णय की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मन को शांत रखिए और आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। पैसों का निवेश करना कुछ दिनों के लिए टालें।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 4

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आज कोई ऐसा नुकसान हो सकता है जिसका आपको पहले से अनुमान था। मन को व्यथित नहीं करें और शांत रहने से समस्याओं का समाधान भी आसाना हो जाएगा।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 4

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
दिन की शुरूआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी।
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 10

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज आपको बहुत कठिनाईयों से गुजरना होगा। मन क्रोधित रहेगा। कार्ड के अनुसार इसका मुख्य कारण किसी अपने करीबी से धोखा खाना है।
लकी कलर : महरुन, लकी नंबर: 6

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आज यात्रा के योग हैं। आप किसी कार्य करने के बाद सूकून से बैठने के बारे में सोचेंगे। लेकिन नया काम आपके सामने होगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 6


ये भी पढ़ें-

Budh Gochar 2022: बुध के राशि परिवर्तन से कर्क राशि में बना राजयोग, क्या आपको भी मिलेगा इसका फायदा?


Sawan 2022: सावन में घर लाएं ये 5 चीजें, दूर होगा दुर्भाग्य और खुलेंगे धन लाभ के रास्ते

Sawan Somwar Ki Katha: इस कथा के बिना अधूरा होता है सावन सोमवार का व्रत, नहीं मिलता पूरा फल