सार

ज्योतिष शास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं।

उज्जैन. टैरो कार्ड ताश के पत्तों की तरह ही दिखाई देते हैं। इस पर कुछ खास तरह के चिह्न बने होते हैं। इसी केआधार पर व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताया जाता है। इसमें 22 कार्ड होते हैं। यह कार्ड आपके भूत भविष्य और वर्तमान को बताने की क्षमता रखते हैं। 19 अप्रैल, मंगलवार को मेष राशि वाले अपने काम में निपुण रहेंगे। वृषभ वालों के निर्णय माने जाएंगे। मिथुन राशि वाले घर के लिए कोई बड़ी खरीदारी करेंगे। कर्क वालों को कुछ अधिक जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सिंह वालों को दूसरों की मदद की आवश्यकता होगी।  इंदौर की टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज आप अपने कार्य में निपुण रहेंगे। आपके कार्य करने के तरीके से आपको ज्यादा काम मिलेगा, जिससे आप सफलता की ओर होंगे। दूसरों का झगड़ा मिटाने के लिए की गई कोशिश आपका नाम खराब कर सकती है।
लकी कलर: नारंगी, लकी नंबर: 1

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज घर कार्यालय सभी जगह आपका प्रभाव नियंत्रणकारी होगा। आप समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। आपके निर्णय माने जाएंगे। खुद की भावनाओं को समझ पाना आज आपके लिए कठिन हो सकता है।
लकी कलर: मरून, लाल, लकी नंबर: 2

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन साधन संपन्नता और खुशियों में बितेगा, आपको रिश्तों में ताजगी का अनुभव होगा। जो नई ऊर्जा प्रदान करेगा। घर संबंधित बड़ी खरीदारी होगी। आपको मिल रहे पैसों का आप पूरा आनंद उठा पाएंगे।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 4

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
काम की अधिकता आपको थकाएगी, लेकिन कुछ नई जिम्मेदारियों से आपको खुशी महसूस होगी। क्योंकि यह आपके सफलता के नए द्वारा खुलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में आ रहा बदलाव आपको अधिक व्यस्त रखेगा।
लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 2

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
टीम वर्क करके आपको उत्साह और ऊर्जा मिलेगी। जल्द ही नए कार्य की योजनाओं पर भी काम शुरू हो जाएगा। आज आपके अकेले से कोई भी काम पूरा कर पाना मुश्किल होगा, दूसरों की मदद लेने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 1

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
असुरक्षा की भावना आपको परेशान करेगी और आसपास की गैरजरूरी चीजों के प्रति भी आसक्त होंगे। दुखी मन और दुख लाता है इसलिए भावनाओं पर काबू रखें। समस्याओं को लेकर आज आप अधिक परेशान रहेंगे।
लकी कलर: स्लेटी, लकी नंबर : 5

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज आप अनिश्चितता और असुरक्षा का अनुभव करेंगे। मन को शांत रखें अपने आसपास के लोगों परिजनों दोस्तों पर विश्वास रखें। आपके जीवन में समस्या की जड़ पैसा है इसलिए आर्थिक प्रगति के प्रति अधिक प्रयत्न करने होंगे।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 6

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन लौटाने का है, जो भी हम प्रकृति या समाज से ले रहे हैं उसे किसी की सहायता करके या दान पुण्य करके लौटाईए। युवाओं को भविष्य के लिए पैसों का निवेश करना सीखना होगा। सर्दी और कफ संबंधित तकलीफ होगी।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आज अपने पुराने कार्यों के असेसमेंट का है। कोई नए प्रयोग से आपको सीख मिलेगी। अपनी टीम का सहयोग लें। व्यापारी वर्ग को बड़ी धनराशि प्राप्त होने की उम्मीद, मिले हुए पैसों का निवेश योग्य तरीके से करें।
लकी कलर: आरेंज,पीला, लकी नंबर: 2

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
किसी पुराने काम को बार-बार करने में आज आपको रूचि नहीं होगी। लेकिन लंबे समय की सफलता के लिए यह आवश्यक कदम होगा। महत्वपूर्ण कामों में औरों द्वारा सहयोग ना मिल पाना आत्मविश्वास पर असर कर सकता है।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 8

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
भौतिक सुख की ओर ज्यादा झुकाव होगा खर्च बढ़ने की संभावना है। आज आप खुद का ख्याल रखने के बारे में ज्यादा सोचेंगे। पैसों का निवेश व्यापार में करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
लकी कलर : मरून, लाल, लकी नंबर: 10

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
टीम वर्क और जिम्मेदारियों से भरा दिन जो आपको शुभ फल देकर जाएगा। लोगों की मदद करें आपको सुकून मिलेगा। परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाने की आपके कोशिश कामयाब रहेगी।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर : 5