सार

भूत, वर्तमान और भविष्य को लेकर जिज्ञासा रखने वाले लोग सिर्फ ज्योतिषशास्त्र में ही नहीं बल्कि टैरो कार्ड में भी काफी विश्वास रखते हैं। टैरो कार्ड विधा को मुख्य रुप से प्रश्न शास्त्र की तरह प्रयोग किया जाता है।
 

उज्जैन. इसमें पूछे गए प्रश्न के अनुसार उत्तर देने के लिए तीन कार्ड निकाले जाते हैं और फिर कार्ड्स पर अंकित चित्रों में छुपे संकेतों से उत्तर दिया जाता है। टैरो कार्ड्स के अनुसार, 18 अप्रैल, सोमवार को मेष राशि वाले भावनात्मक रूप से मजबूत साबित होंगे। वृषभ राशि वाले इस दिन कोई बड़ा निर्णय न लें। मिथुन राशि वालों का आज कोई नुकसान हो सकता है। कर्क वालों की पुराने दोस्तों की मुलाकात होगी। सिंह वालों को पूर्व में कई गई गलतियों के बारे में सोचने का मौका मिलेगा। इंदौर की टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज अपने आप को भावनात्मक रूप से बेहतर मजबूत करेंगे। आपके रिश्तों में भी मजबूती का दिन है। कार्य स्थल पर सफलता मिलेगी। जीवन से मौज मस्ती को कम कर आप अधिक वक्त काम को पूरा करने के लिए लगा सकते हैं।
लकी कलर : गहरा हरा, लकी नंबर : 8

वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
अनिश्चितता और अनिर्णय की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मन को शांत रखिए और आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आज आपको अपनी गलती सुधारने का अवसर फिर से प्राप्त होगा। पैसों का निवेश टालें।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 4

मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज कोई ऐसा नुकसान हो सकता है जिसका आपको पहले से अनुमान था। मन को व्यथित नहीं करें और शांत रहने से समस्याओं का समाधान भी आसान हो जाएगा। परिस्थिति को देखने का नया दृष्टिकोण आपको प्राप्त होगा।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 4

कर्क राशिफल (Cancer Daily horoscope)
दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश में लाभ के योग है। स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रहना होगा।
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 10

सिंह राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आपको बहुत कठिनाईयों से गुजरना होगा। मन क्रोधित रहेगा, इसका मुख्य कारण किसी अपने करीबी से धोखा मिलना है। मन में चल रहा कन्फ्यूजन और विचार सुलझने लगेंगे। पूर्व की गलतियों के बारे में जागरुकता आएगी।
लकी कलर : महरुन, लकी नंबर: 6

कन्या राशिफल (Virgo Daily horoscope)
आज यात्रा के योग हैं। आप किसी कार्य को करने के बाद सुकून से बैठने के बारे में सोचेंगे। लेकिन नया काम आपके सामने होगा। काम संबंधित यात्रा या यात्रा संबंधित निर्णय आज के दिन ना लें। बढ़ते हुई खर्चों पर काबू करना होगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 6

तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ है लेकिन आपको आपकी कार्यशिलता को और बढ़ाना होगा। आज रणनीति से निर्णय लेने का दिन है। बोलने से पहले एक बार विचार जरूर करें। प्रॉपर्टी से जुड़े वाद खड़े हो सकते हैं।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 6

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत अधिक नकारात्मक विचारों को लेकर आया है। अपने पर काबू रखें। आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। असुरक्षा से बाहर निकलें। भावनात्मक रूप से आप आज कमजोर रहेंगे।
लकी कलर: क्रीम, लकी नंबर : 3

धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आप किसी बीमारी की चपेट में आ सकते है सतर्क रहें। अपनों से अच्छा व्यवहार करें। अपनी गलतियों को बार-बार याद करना आपके लिए तकलीफदायक होगा। जिन बातों को आप बदल सकते हैं, उनको बदलने की कोशिश करें।
लकी कलर : नेवी ब्लू, लकी नंबर : 3

मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन कुछ विपरित परिस्थितियों को लेकर आया है मन में हारने जैसा भाव बनेगा रिश्तों में बहस से दिन खराब हो सकता है। रिलेशनशिप किसी और की वजह से बिगड़ सकता है इसलिए समस्याओं को दूसरों के सामने ना दिखाएं। 
लकी कलर: हल्का नीला, लकी नंबर: 6

कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन रचनात्मकता से भरा होगा। नए आईडिया और उनको करने की ऊर्जा से आप भरे हुए होंगे। विचारों में चंचलता और क्रिएटिव आइडियाज आने की वजह से किसी एक बात पर ध्यान देना आज आपके लिए मुश्किल होगा।
लकी कलर: बैंगनी, लकी नंबर: 4

मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आप एक मजबूत व्यक्ति के रूप में साबित होंगे। भावनात्मक रूप से आप बहुत कठोर हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें। व्यापार में अच्छे योग हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णय लेते समय हड़बड़ी न करें।
लकी कलर: फिरोजी, लकी नंबर: 7