सार

टैरो कार्ड भविष्य जानने की एक विधा है। टैरो शब्द का अर्थ भविष्य और जीवन से है। आज कल टैरो कार्ड भविष्य देखने का एक लोकप्रिय माध्यम बनता जा रहा है। वैदिक युग में लोग हाथों की रेखा से भविष्य देखते थे, पर आज के युग में टैरो कार्ड भविष्य देखने का एक माध्यम बन गया है।

उज्जैन. इंदौर की फेमस एस्ट्रोलॉजर, वास्तु एंड टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम के अनुसार, 17 जुलाई, रविवार को मेष राशि वालों का मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इनका लकी कलर नारंगी और लकी नंबर 9 है। वृष राशि वाले घर से संबंधित कोई बड़ा निर्णय आज ले सकते हैं, इनका लकी कलर पीला और लकी नंबर 9 है। मिथुन राशि वालों को चोट लग सकती है, इनका लकी कलर नीला और लकी नंबर 7 है। आगे जानिए कैसा बीतेगा अन्य राशि वालों का दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन प्रतिस्पर्धा वाला होगा। आपके सामने आपके अपने भी हो सकते हैं, आपकी सफलता निश्चित है। काम का बोझ और मानसिक तनाव दोनों बढ़ने की वजह से आपकी गति धीमी हो सकती है।
लकी कलर : नारंगी, लकी नंबर: 9

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
यात्रा के योग बनेंगे, जो कि शुभ रहेंगे। विदेश जाने और किसी नए कार्य की शुरूआत भी हो सकती है। काम अपनी योजना के मुताबिक ना होने से थोड़ी नाराजगी बनी रहेगी। घर संबंधित कोई भी निर्णय लेना आज के दिन टालें।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 9

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
किसी चोट की संभावना है। आपका अनुभव आपके काम आएगा उसके आधार पर ही निर्णय लेना उचित होगा। आप लोगों से या तो अधिक करीब होंगे या फिर दूर इन बातों में संतुलन बनाकर रखें। व्यक्ति की योग्यता परख कर भरोसा करें।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 7

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आज आप जिम्मेदारियों के बोझ में दबा हुआ महसूस करोगे। आज हार महसूस होगी। लेकिन मन छोटा न करें। हर बात को केवल अपने ही नजरिए से देखना आपके मन का बोझ बढ़ा सकता है। लोगों को करीब आने का अवसर दें।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 7

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
प्रकृति से जुड़े कार्य करने पर आज आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज नए अवसर भी मिलेंगे जो आपके लिए शुभ होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यक्तिगत बातों का अवलोकन और उनमें लाया बदलाव निकट भविष्य में होने वाली घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए उपयुक्त होगा।
लकी कलर : पर्पल, लकी नंबर: 5

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज का दिन एडवेंचर से भरा होगा। आपका आत्मविश्वास ही आपकी सफलता की कुंजी है। नए प्रयोग सफल होंगे। आपकी यात्रा रोमांच से भरी होगी। जीवन से जुड़ी किसी एक बात को प्रगति की ओर ले जाने का निर्णय ले सकते हैं।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 5

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आत्म विश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में सुधार होगा। माता द्वारा बोले गए कटु शब्द आपको दुख पहुंचा सकते हैं और अकेलेपन की भावना भी ला सकते हैं। परिवार संग तनाव उदास बनाएगा।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर : 9

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
अधिकारपूर्वक निर्णय लेने और काम करने का समय है। किसी भी बात में पीछे न रहें। सफलता मिलेगी। काम को एकाग्रता से करना आज आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभा पाएंगे। किसी की मदद काम आएगी।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 4

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। घरेलू खर्च बढ़ेगें, हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। काफी समय से जिस अवसर का आपको इंतजार था, वह अवसर प्राप्त होगा।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर: 8

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
जीवनसाथी या प्रेमी के साथ नजदिकियां बढ़ने से आत्मविश्वास चरम पर होगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। पुराने विवादों को मिटाने का मार्ग प्राप्त होगा।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 2

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक होगा। बड़ी डील होने की संभावना है। नई खोज में जुटे रहें क्योंकि भाग्य आपके साथ है। कड़ी मेहनत के बाद आपको फल मिलेगा।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 9

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आज आप अपने कार्यों से व अपने द्वारा की गई मेहनत से असंतुष्ट हो सकते हैं। अपनों के प्रति ज्यादा दयालु न रहें। संघर्ष जारी रखें। आज वास्तविकता में रहना जरूरी होगा।
लकी कलर : ब्राउन, लकी नंबर: 3


ये भी पढ़ें-

Budh Gochar 2022: बुध के राशि बदलने से इन 3 राशि वालों को होगा जबरदस्त फायदा, क्या आप भी हैं इस लिस्ट में?


Sawan 2022: सावन में लगाएं ये 5 खास पौधे, हो जाएंगे मालामाल

Sawan Ke Upay: 29 दिन के सावन में रोज करें ये 7 आसान उपाय, दूर होंगे संकट और बनी रहेगी खुशहाली