सार
टैरो कार्ड ताश के पत्तों जैसे एक सेट है। इसमें 22 कार्ड होते हैं। यह कार्ड आपके भूत भविष्य और वर्तमान को बताने की क्षमता रखते हैं। आपको इन टैरो कार्ड के सेट में से किन्हीं तीन कार्ड को सिलेक्ट करना होता है। इसके बाद आपको इन कार्डों पर अपने भविष्य से जुड़ी हुई जानकारी देखने को मिल सकती है।
उज्जैन. टैरो कार्ड में पत्ते सिलेक्ट करने से पहले आपको कुछ प्रश्नों का उत्तर देना होता है। आपसे कुछ प्रश्नों के बारे में पूछा जाता है। 17 अप्रैल, रविवार को मेष वालों की किस्मत उनका साथ देंगी। वृषभ वालों का संघर्ष जारी रहेगा। मिथुन वाले अपने ऊपर निगेटिविटी को हावी न होने दें। कर्क वाले बिजनसे की कोई नई योजना बना सकते हैं। सिंह वालों की अच्छा पूरी हो सकती है। इंदौर की टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक होगा। बड़ी डील होने की संभावना है। नई खोज में जुटे रहें क्योंकि भाग्य आपके साथ है। कड़ी मेहनत के बाद आपको फल मिलेगा, जिसका आनंद आप अपने दोस्तों के साथ मना पाएंगे।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 9
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज आप अपने कार्यों से व अपने द्वारा की गई मेहनत से असंतुष्ट हो सकते हैं। अपनों के प्रति ज्यादा दयालु न रहें। संघर्ष जारी रखें। आपके विचारों द्वारा आप मनचाही वस्तु या परिस्थिति को अपने पक्ष में कर सकते हैं।
लकी कलर : ब्राउन, लकी नंबर: 3
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आज नुकसान होने का योग है, नुकसान का ज्यादा दुख न मनाएं, भरपाई के पूरे योग हैं। व्यर्थ में बहुत सी चीजों का अफसोस मना सकते हैं। आपके ऊपर उदासीनता और नकारात्मकता हावी हो रही है उसे खत्म करने की कोशिश करें।
लकी कलर: पिंक, लकी नंबर: 0
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आज खुशियों के योग है। पुरानी यादें ताजा होगी। नए लोग से जान पहचान हो सकती है। आपको मिल रहे पैसों का निवेश करने की आपकी योजना और बेहतर बनाने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी, जिससे भविष्य में लाभ होगा।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 8
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज आपको किसी पुरानी फेंटसी पूरी हो जाने की उम्मीद जागेगी, लेकिन किसी भी परिणाम में हकीकत से दूर न होना फायदेमंद है। आपके द्वारा शुरू किए कार्य को उसके अंजाम तक पहुंचा पाना आज आपको कठिन लग सकता है।
लकी कलर : हल्का नीला, लकी नंबर: 5
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज आपको कुछ निराशा का अनुभव होगा। आप परिस्थितियों से उब महसूस करेंगे और स्थान छोड़कर जाने का मन होगा। मन को शांत रखें। काम का तनाव और पारिवारिक समस्याओं से आप सभी से दूरियां बनाना आज पसंद करेंगे।
लकी कलर: ग्रे, लकी नंबर: 9
तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज आपकी ख्वाहिशें पूरी होना का दिन है। लंबे समय से अटकने वाले लंबित कार्य भी आज पूरे हो सकते है। अपने प्रयासों को जारी रखें। आप को दी गई जिम्मेदारी आप वक्त से पहले पूरी होने की वजह से आपको सम्मान प्राप्त होगा।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 9
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज के दिन पुराने बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं। रिश्तों में सुधार आपको जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। दोस्तों के प्रति आपका लगाव ज्यादा होगा। परिवार से जुड़े प्रॉपर्टी के वाद खत्म होकर निर्णय आपके पक्ष में होगा।
लकी कलर : महरुन, लकी नंबर : 5
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आज आपके कॅरियर में बदलाव हो सकता है। शिक्षा के योग हैं। अपनी सभ्यता को बरकरार रखिये। ऊपर से आप शांत नजर आ रहे हो, लेकिन मन में खलबली मच रही होगी। दोस्तों द्वारा बोली की बातों को ज्यादा प्राथमिकता ना दें।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 1
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
प्रेम मोहब्बत से भरा दिन आपके ऊर्जा तो देगा लेकिन आपके काम को प्रभावित करेगा। आज कोई कमिटमेंट न करें तो बेहतर होगा। आपको भावनात्मक रूप से संतुलन बनाए रखने की कोशिश करनी होगी।
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 4
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन रोमांस और प्यार मोहब्बत के साथ गुजरेगा। कार्य को लेकर आपका हमेशा उत्साहित रहना आपको सफलता के करीब लाकर खड़ा कर देगा। अपनी भावनाओं को काबू में रख कर कुछ निर्णय आज आपको लेने होंगे।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 3
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आज आपको कुछ खास काम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिसे आप बखूबी अंजाम देंगे। आपकी समझ के दायरे विस्तृत होंगे। आपके अंदर काफी बेचैनी बढ़ रही है, लेकिन इस बेचैनी को अभी आपको व्यक्त नहीं करेंगे।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 5