सार

कई बार बेहद आकर्षक और दिलचस्प टैरो कार्ड्स के माध्यम से जटिल भविष्यवाणी भी बताई जा सकती है। टैरो के The Major Arcana के डेक में 22 कार्ड शामिल हैं। ये कार्ड किसी भी व्यक्ति के जीवन के बारे में बहुत कुछ बता देते हैं। इन 22 कार्डों में से प्रत्येक का एक विशेष अर्थ है।

उज्जैन. इंदौर की फेमस एस्ट्रोलॉजर, वास्तु एंड टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम के अनुसार, 16 जुलाई, शनिवार को मेष राशि वाले मन को शांत रखें, इनका लकी कलर हल्का हरा और लकी नंबर 3 रहेगा। वृषभ राशि वालों को इस दिन मान-सम्मान मिलेगा, इनका लकी कलर नीला और लकी नंबर 2 रहेगा। मिथुन राशि वालों की रिश्तों में गलतफहमी आ सकती है, इनका लकी कलर सफेद और लकी नंबर 10 है। आगे जानिए कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का दिन… 

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आपके आसपास किसी तरह का क्योस मचेगा, जिससे आपको क्रोध आएगा। मन को शांत रखें। आज के लिए जरूरी कार्य को टाल दें। आपके मूड में आ रहे बदलाव की वजह से आपको छोटी तकलीफ से भी बड़ी नजर आ रही है।
लकी कलर : हल्का हरा, लकी नंबर : 3

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
कार्ड आपके अनुकूल है आज आध्यात्मिक कार्य में रूचि बनेगी और आपको परिवार व समाज में सम्मान मिलेगी। जीवन संबंधित सभी बातों में आज आपको संतुलन महसूस हो सकता है। आज का दिन आप सकारात्मक तरीके से बिता पाएंगे।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 2

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
मन की बैचेनी और अधिक भावनात्मक विचार आज आपको घेरेंगे। नकारात्मकता से अपने को दूर रखें। रिश्तों में गलतफहमी आ सकती है। खुद के निर्णय को दूसरों को बता पाना मुश्किल होगा, जिससे मानसिक तनाव बना रहेगा।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 10

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
जीवन में प्रकाश की ओर जा रहे हो, रूढ़िवादी के परे आप अपने रास्ते खुद बनाएं, अस्तीत्व आपके साथ है। जिन बातों के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहे थे, उन बातों के लिए विचारों में क्लेरिटी आज आ सकती है।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर : 10

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज पुराने कार्यों के आंकलन का दिन है। प्रकृति के अनुरूप व्यवहार और कार्य करना आपको भविष्य में सफलता दिलाएगा। आज काफी सारी बातें आपके मन के मुताबिक होने की वजह से आपको आनंद मिलेगा। तनाव कम होगा।
लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 3

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज सकारात्मकता से भरा शुभ दिन है। किसी नई कार्य योजना पर काम शुरू होगा या कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आप लक्ष्य बड़े रखते हैं लेकिन उन्हें प्राप्त करने के लिए मेहनत कम करने से नाराजगी बढ़ेगी।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 1

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज आपको नया उत्साह और प्रेरणा मिलेगी। ऊर्जा के संचार से मन खुश होगा। नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए दिन एकदम सही है। किसी नए काम की शुरुआत आप कर पाएंगे। सकारात्मकता की वजह से जीवन को नई दिशा देना संभव होगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 5

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी जीत साथ लाया है, सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आपको रोल मॉडल माना जाएगा। भविष्य की योजना बनाते समय वर्तमान में खुद को स्थिर करने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर: 7

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
किसी नए कार्य को करने की तैयारी पूर्ण होगी। आप नया सीखने के लिए भी तत्पर होंगे। आज आत्मविश्वास से भरा सफल दिन होगा। मेहनत करने के बावजूद भी उसका फल ना देख पाना आपके अंदर नकारात्मकता पैदा कर सकता है।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 7

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन बेहद प्रगतिशील होगा, सफलता निश्चित है। आज यात्रा होगी या आने वाले समय में होने वाली यात्रा की योजना हो सकती है। दिनभर खुशी भरा माहौल बना रहने की वजह से मन की प्रसन्नता बढ़ेगी।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 2

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन आपको बहुत संघर्ष के बाद परिणाम दिलाएगा। लेकिन इस दौरान कई नए लोगों से मुलाकात होगी। जो जीवन में नया पाठ सिखाएंगे। यदि परिवार में अधिक वाद-विवाद बढ़ रहा है तो घर की ऊर्जा में बदलाव लाने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 8

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको प्रमोशन या किसी बड़ी डील की सूचना मिल सकती है। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी सभी परिस्थिति को अपने नियंत्रण में लाना आपके लिए आसान होगा। महत्वपूर्ण निर्णय आज टालें।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 6

 

ये भी पढ़ें-
 

Budh Gochar 2022: बुध के राशि बदलने से इन 3 राशि वालों को होगा जबरदस्त फायदा, क्या आप भी हैं इस लिस्ट में?

Sawan 2022: सावन में लगाएं ये 5 खास पौधे, हो जाएंगे मालामाल

Sawan Ke Upay: 29 दिन के सावन में रोज करें ये 7 आसान उपाय, दूर होंगे संकट और बनी रहेगी खुशहाली