सार
टैरो कार्ड्स ज्योतिषीय भविष्यवाणी की एक प्राचीन और अद्भुत विधि है, जिसके माध्यम से हम भविष्य की घटनाओं से संबंधित समस्याओं को देखने, गणना करने और हल करने का प्रयास करते हैं। इसमें अलग-अलग तरह की आउटलाइन और इमेज वाले कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है, जो अपने आप में अलग मायने रखते हैं।
उज्जैन. 16 अप्रैल, शनिवार को मेष राशि वालों की ने लोगों से मुलाकात होगी। वृषभ राशि वाले कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। मिथुन वालों की सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। कर्क वाले यात्रा पर जा सकते हैं, जो शुभ साबित होगी। सिंह वालों को चोट लगने की संभावना है। इंदौर की टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन आपको बहुत संघर्ष के बाद परिणाम दिलाएगा, लेकिन इस दौरान कई नए लोगों से मुलाकात होगी, जो जीवन में नया पाठ सिखाएंगे। यदि परिवार में विवाद बढ़ रहा है तो घर की ऊर्जा में बदलाव लाने की जरुरत होगी।
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 8
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको प्रमोशन या किसी बड़ी डील की सूचना मिल सकती है। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी सभी परिस्थिति को अपने नियंत्रण में लाना आपके लिए आसान होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेना टालें।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 6
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन प्रतिस्पर्धा वाला होगा। आपके सामने आपके अपने भी हो सकते हैं, आपकी सफलता निश्चित है। काम का बोझ और मानसिक तनाव दोनों बढ़ने की वजह से आपकी गति धीमी हो सकती है।
लकी कलर : नारंगी, लकी नंबर: 9
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
यात्रा के योग बनेंगे, जो कि शुभ रहेंगे। विदेश जाने और किसी नए कार्य की शुरुआत भी हो सकती है। आपकी योजना के मुताबिक काम ना होने की वजह से थोड़ी नाराजगी बनी रहेगी। घर संबंधित कोई भी निर्णय लेना आज के दिन टाले।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 9
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
किसी चोट की संभावना है। आपका अनुभव आपके काम आएगा उसके आधार पर ही निर्णय लेना उचित होगा। आप लोगों से या तो अधिक करीब रहते हैं या फिर अधिक दूर इन दोनों बातों में संतुलन बनाकर रखना आवश्यक होगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 7
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज आप जिम्मेदारियों के बोझ में दबा हुआ महसूस करोगे। आज हार महसूस होगी। लेकिन मन छोटा न करें। हर बात को केवल अपने ही नजरिए से देखना आपके मन का बोझ बढ़ा सकता है। कमर का दर्द तकलीफ देगा।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 7
तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
प्रकृति से जुड़े कार्य करने पर आज आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज नए अवसर भी मिलेंगे जो आपके लिए शुभ होंगे, मन प्रसन्न रहेगा। व्यक्तिगत बातों का अवलोकन निकट भविष्य के लिए उपयुक्त होगा।
लकी कलर : पर्पल, लकी नंबर: 5
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन एडवेंचर से भरा होगा। आपका आत्मविश्वास ही आपकी सफलता की कुंजी है। नए प्रयोग सफल होंगे। आपकी यात्रा रोमांच से भरी होगी। जीवन से जुड़ी किसी एक बात को प्रगति की ओर ले जाने का निर्णय ले सकते हैं।
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 5
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आत्म विश्वास और रचनात्मक से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में सुधार होगा। माता द्वारा बोले गए कटु शब्द आपको दुख पहुंचा सकते हैं और अकेलेपन की भावना भी ला सकते हैं।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर : 9
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
अधिकार पूर्वक निर्णय लेने और काम करने का समय है। किसी भी बात में पीछे न रहें। सफलता मिलेगी। काम को एकाग्रता से करना आज आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। किसी व्यक्ति द्वारा मिल रही मदद को आपके काम आ सकती है।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 4
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज पूराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। घरेलू खर्च बढ़ेगें, हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। काफी समय से जिस अवसर का आपको इंतजार था, वह अवसर आपको आज प्राप्त होगा। परिवार में आनंदित माहौल रहेगा।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर: 8
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
जीवनसाथी या प्रेमी के साथ आपकी नजदिकियां बढ़ने से आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा। घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। पुराने विवादों को मिटाने का मार्ग आपको आज प्राप्त होगा।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 2