सार
टैरो कार्ड रीडिंग को ताश के पत्तों द्वारा प्रयोग किया जाता है। ताश के पत्तों को पढ़ना ही टैरो कार्ड रीडिंग कहलाता है। ऐसा माना जाता है कि इन ताश के पत्तों पर अंकित चिह्नों को समझकर भविष्य में होने वाली घटनाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है।
उज्जैन. इंदौर की फेमस एस्ट्रोलॉजर, वास्तु एंड टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम के अनुसार, 14 जुलाई, गुरुवार को मेष राशि वालों को अपने नेचर में थोड़ा लचीलापन लाना होगा, इनका लकी कलर जामुनी और लकी नंबर 6 है। वृष राशि वालों का ध्यान आज पैसों पर अधिक होगा, इनका लकी कलर पीला और लकी नंबर 8 है। मिथुन राशि वाले आज सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे, इनका लकी कलर हरा और लकी नंबर 3 है। अन्य राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन, आगे जानिए…
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज आपको पुराने अच्छे कार्यों का परिणाम मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आज भौतिक सुख सुविधाओं पर ध्यान अधिक रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना जरूरी होगा।
लकी कलर: जामुनी, लकी नंबर: 6
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आत्मविश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में भी सुधार होगा। आज आपका अधिक ध्यान पैसों पर ही होगा। वास्तविकता में रहकर अपेक्षाएं रखना नाराजगी कम करा सकता है।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर : 8
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
आपका पूरा व्यवहार एक परिपक्व व्यक्ति की तरह होगा जिससे आपके रिश्तों में काफी सुधार होगा। सुख सुविधा पर खर्च होगा। घर या कोई बड़ी वस्तु खरीदने के लिए आज आपका खर्चा हो सकता है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 3
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आज जीवन के नए आयाम का अनुभव होगा। रचनात्मकता और संवेदनशीलता के चलते आप मन से बहुत खुश होंगे। अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने की कोशिश करें।
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 2
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन शुभ है, आप आत्मविश्वास से भरे होंगे और सभी कार्य आसानी से होते चले जाएंगे। आज आपको बहुत मान-सम्मान मिलेगा। आप बेकार की बातों में वक्त बर्बाद न करें।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर : 1
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आध्यात्मिक रुझान आज आपका दिन बनाएगा। किसी धार्मिक यात्रा या कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपकी भावनाओं को परिवार द्वारा ना समझना तकलीफदायक होगा।
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 1
तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
किसी कीमती वस्तु की खरीदी हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होगा। आज आपके लिए नए अवसर की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मित्रों और परिवार के साथ बिताया वक्त आपको आनंद देगा।
लकी कलर : हल्का नीला, लकी नंबर : 5
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
कठोर निर्णय लेने का समय है आपको अपने अधिकारों को ठीक से समझते हुए उनका उपयोग करना होगा। घर के बुजुर्गों के साथ संबंध अच्छे बनाने की कोशिश करें।
लकी कलर : ग्रे, लकी नंबर : 9
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आप आज जीवन की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा पाएंगे। किसी बड़े या गुरुजन का अशीर्वाद प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन थोड़ा कठिन होगा। एकाग्रता को बढ़ाने की कोशिश करें।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 3
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आज जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार होगा। नजदीकियां बढ़ने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आपके रिलेशनशिप को परिवार द्वारा स्वीकारा जाएगा। आज का दिन युवाओं के लिए आनंददायक रहेगा।
लकी कलर: पर्पल, लकी नंबर : 4
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज आपके काम में बाधा उत्पन्न होगी। सब उथल-पुथल सा लगेगा, दृढ़ता के साथ कार्य करें और कर्म के मार्ग पर चलते जाएं। सफलता निश्चित प्राप्त होगी। काम संबंधित यात्रा में सफलता मिलेगी।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 10
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
मातृशक्ति की आराधना करना आपके लिए शुभ होगा। आज आप खुद को बहुत मजबूत महसूस करेंगे, आपकी इच्छा शक्ति आपको जीत दिलवाएगी। परिवार और काम की तरफ अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 3
ये भी पढ़ें-
शुक्र के राशि बदलने से बनेगा लक्ष्मी-नारायण योग, इन 4 राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत
Shani Gochar July 2022: आज शनि करेगा मकर राशि में प्रवेश, साल 2022 के अंत तक ये 5 राशि वाले रहेंगे टेंशन फ्री
Sawan 2022: जानिए सावन के सोमवार और मंगला गौरी व्रत की पूरी जानकारी, कब मनाएंगे रक्षाबंधन?