सार

भविष्य जानने के लिए टैरो कार्ड रीडिंग का सहारा लिया है। टैरो कार्ड दिखने में काफी कुछ ताश के आम पत्तों की तरह होते हैं, लेकिन इनकी दुनिया काफी रहस्यमयी होती है। हाल में टैरो कार्ड रीडिंग काफी प्रचलन में है।

उज्जैन. टैरो शब्द टैरोटी से आया है इसका मतलब है कि कार्ड्स के पीछे दिखने वाली क्रॉस लाइन। 13 अप्रैल, बुधवार को मेष राशि वाले संघर्ष जारी रखें। वृषभ वाले किसी बात के लिए ज्यादा दुख न मनाएं। मिथुन वालों की नए लोगों से जान-पहचान हो सकती है। कर्क वाले दूसरों की बातों पर ध्यान न दें। सिंह वाले अपनी क्षमता के अनुसार काम करें तो बेहतर रहेगा। इंदौर की टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज आप अपने कार्यों से व अपने द्वारा की गई मेहनत से असंतुष्ट हो सकते हैं। अपनों के प्रति ज्यादा दयालु न रहें। संघर्ष जारी रखें। आज वास्तविकता में रहना जरूरी होगा।
लकी कलर : ब्राउन, लकी नंबर: 3

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज नुकसान होने का योग है, जिसका ज्यादा दुख न मनाएं, भरपाई के भी पूरे योग हैं। अपने अंदर की नकारात्मकता मिटाने के प्रयास करें, सकारात्मक बातों को देखने की कोशिश करें।
लकी कलर: पिंक, लकी नंबर: 0

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
कार्ड के अनुसार आज खुशियों के योग है। पुरानी यादें ताजा होगी। नए लोग से जान पहचान हो सकती है। पैसों का निवेश करने की बेहतर योजना बनाने की कोशिश आप करेंगे।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 8

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आज आपको किसी पुरानी फेंटसी पूरी हो जाने की उम्मीद जागेगी, लेकिन किसी भी परिणाम में हकीकत से दूर न होना आपके लिए फायदेमंद है। दूसरों द्वारा बोली बातों पर ध्यान न दें।
लकी कलर : हल्का नीला, लकी नंबर: 5

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज आपको कुछ निराशा का अनुभव होगा। आप परिस्थितियों से उब महसूस करेंगे और स्थान छोड़कर जाने का मन होगा। मन को शांत रखें। क्षमतानुसार काम करें बदलाव होगा।
लकी कलर: ग्रे, लकी नंबर: 9

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज आपकी ख्वाहिशें पूरी होना का दिन है। लंबे समय से अटकने वाले लंबित कार्य भी आज पूरे हो सकते है। अपने प्रयासों को जारी रखें। जिम्मेदारी पूरी करने से सम्मान मिलेगा।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 9

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज के दिन पुराने बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं। रिश्तों में सुधार जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। दपरिवार में प्रॉपर्टी के वाद खत्म होकर निर्णय आपके पक्ष में होगा।
लकी कलर : महरुन, लकी नंबर : 5

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आज आपके कॅरियर में बदलाव हो सकता है। शिक्षा के योग हैं। अपनी सभ्यता को बरकरार रखिये। आपके काम में दूसरों द्वारा कमी निकालना आत्मविश्वास को कम कर सकता है।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर : 1

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
प्रेम मोहब्बत से भरा दिन आपके ऊर्जा तो देगा लेकिन आपके काम को प्रभावित करेगा। आज कोई कमिटमेंट न करें तो बेहतर होगा। भावनात्मक रूप से संतुलन रखने की कोशिश करें।
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 4

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन प्यार-मोहब्बत के साथ गुजरेगा। कार्य को लेकर आपका हमेशा उत्साहित रहना आपको सफलता के करीब लाकर खड़ा कर देगा। घर की जिम्मेदारी की चिंता सताएगी।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 3

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज आपको कुछ खास काम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिसे आप बखूबी अंजाम देंगे। आपकी समझ के दायरे विस्तृत होंगे। आपके अंदर की बेचैनी को अभी आप व्यक्त नहीं करेंगे।
लकी कलर : क्रीम, लकी नंबर : 5

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आज आप स्वयं को भावनात्मक रूप से बेहतर मजबूत करेंगे। आपके रिश्तों में भी मजबूती का दिन है। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। काम में मिल रहे यश से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
लकी कलर : गहरा हरा, लकी नंबर : 8