सार
इंदौर की फेमस एस्ट्रोलॉजर, वस्तु एंड टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम के अनुसार, टैरो विधा एक साथ अंकशास्त्र, रंग चिकित्सा तथा ज्योतिष का कॉम्बिनेशन है। इसमें हर रंग, चित्र और अंक का एक निश्चित अर्थ है।
उज्जैन. टैरो में 78 कार्ड होते हैं। 22 मेजर कार्ड और 56 माइनर कार्ड होते हैं। इनमें 14-14 के सेट होते हैं। यह सेट पानी, आग और वायु आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं। टैरो कार्ड्स के अनुसार, 12 जून, रविवार को मेष राशि वालों का दिन पॉजिटिव रहेगा। इनका लकी कलर नीला और लकी नंबर 2 रहेगा। वृषभ राशि वाले के रिश्तों में गलतफहमी आ सकती है। इनका लकी कलर सफेद और लकी नंबर 10 रहेगा। बात करें मिथुन राशि वालों की तो ये किसी निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे। इनका लकी कलर गोल्डन और लकी नंबर 10 है।
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
कार्ड आपके अनुकूल है आज आध्यात्मिक कार्य में रूचि बनेगी और आपको परिवार व समाज में सम्मान मिलेगी। जीवन संबंधित सभी बातों में आज आपको संतुलन महसूस हो सकता है। आज का दिन आप सकारात्मक तरीके से बिता पाएंगे।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 2
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
मन की बैचेनी और अधिक भावनात्मक विचार आज आपको घेरेंगे। नकारात्मकता से अपने को दूर रखें। रिश्तों में गलतफहमी आ सकती है। खुद के निर्णय को दूसरों को बता पाना मुश्किल होगा, जिससे मानसिक तनाव बना रहेगा।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर : 10
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
जीवन में प्रकाश की ओर जा रहे हो, रूढ़िवादी के परे आप अपने रास्ते खुद बनाएं, अस्तीत्व आपके साथ है। जिन बातों के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहे थे, उन बातों के लिए विचारों में क्लेरिटी आज आ सकती है।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर : 10
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आज पुराने कार्यों के आंकलन का दिन है। प्रकृति के अनुरूप व्यवहार और कार्य करना आपको भविष्य में सफलता दिलाएगा। आज काफी सारी बातें आपके मन के मुताबिक होने की वजह से आपको आनंद मिलेगा। तनाव कम होगा।
लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 3
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज सकारात्मकता से भरा शुभ दिन है। किसी नई कार्य योजना पर काम शुरू होगा या कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आप लक्ष्य बड़े रखते हैं लेकिन उन्हें प्राप्त करने के लिए मेहनत कम करने से नाराजगी बढ़ेगी।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 1
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज आपको नया उत्साह और प्रेरणा मिलेगी। ऊर्जा के संचार से मन खुश होगा। नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए दिन एकदम सही है। किसी नए काम की शुरुआत आप कर पाएंगे। सकारात्मकता की वजह से जीवन को नई दिशा देना संभव होगा।
लकी कलर : नीला, लकी नंबर : 5
तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी जीत साथ लाया है, सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आपको रोल मॉडल माना जाएगा। भविष्य की योजना बनाते समय वर्तमान में खुद को स्थिर करने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : सफेद, लकी नंबर: 7
वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
किसी नए कार्य को करने की तैयारी पूर्ण होगी। आप नया सीखने के लिए भी तत्पर होंगे। आज आत्मविश्वास से भरा सफल दिन होगा। मेहनत करने के बावजूद भी उसका फल ना देख पाना आपके अंदर नकारात्मकता पैदा कर सकता है।
लकी कलर : पीला, लकी नंबर : 7
धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन बेहद प्रगतिशील होगा, सफलता निश्चित है। आज यात्रा होगी या आने वाले समय में होने वाली यात्रा की योजना हो सकती है। दिनभर खुशी भरा माहौल बना रहने की वजह से मन की प्रसन्नता बढ़ेगी।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 2
मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन आपको बहुत संघर्ष के बाद परिणाम दिलाएगा। लेकिन इस दौरान कई नए लोगों से मुलाकात होगी। जो जीवन में नया पाठ सिखाएंगे। यदि परिवार में अधिक वाद-विवाद बढ़ रहा है तो घर की ऊर्जा में बदलाव लाने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 8
कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपको प्रमोशन या किसी बड़ी डील की सूचना मिल सकती है। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी सभी परिस्थिति को अपने नियंत्रण में लाना आपके लिए आसान होगा। महत्वपूर्ण निर्णय आज टालें।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 6
मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन प्रतिस्पर्धा वाला होगा। आपके सामने आपके अपने भी हो सकते हैं, आपकी सफलता निश्चित है। काम का बोझ और मानसिक तनाव दोनों बढ़ने की वजह से आपकी गति धीमी हो सकती है।
लकी कलर : नारंगी, लकी नंबर: 9