सार

टैरो रीडिंग भाग्य जानने के सबसे पुराने तरीकों में से एक है, जो कि दुनिया भर में प्रचलित है। टैरो कार्ड रीडिंग, आपके भविष्य और आपके गहरे छिपे रहस्यों को उजागर करता है। टैरो मूल रूप से ताश के पत्तों का एक डेक है जिसके प्रत्येक कार्ड में एक प्रतीकात्मक और गहरा अर्थ होता है।
 

उज्जैन.  एक टैरो डेक में 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना और माइनर आर्काना कार्ड में विभाजित किया जाता है। 10 अप्रैल, रविवार को मेष राशि वाले दान-धर्म पर ध्यान देंगे। वृषभ राशि वालों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। मिथुन राशि वालों को किसी काम में रुचि नहीं रहेगी। कर्क वालों का निवेश करना फायदेमंद रहेगा। सिंह वाले लोगों की मदद करेंगे। इंदौर की टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन लौटाने का है, किसी की सहायता करके या दान पुण्य करके लौटाईए, बाकी दिन शुभ हैं। दान धर्म पर ध्यान दें। युवाओं को भविष्य के लिए पैसों का निवेश करना सीखना होगा।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज अपने पुराने कार्यों के असेसमेंट का दिन है। कोई नए प्रयोग से आपको सीख मिलेगी। अपनी टीम का सहयोग लें। व्यापारी वर्ग को बड़े तौर पर धनराशि प्राप्त होने की उम्मीद है।
लकी कलर: आरेंज,पीला, लकी नंबर: 2

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
किसी पुराने काम को बार-बार करने में आज आपको रूचि नहीं होगी। लेकिन लंबे समय की सफलता के लिए यह आवश्यक कदम होगा। पैसों का निर्णय परिस्थिति का अवलोकन करके ही लें।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 8

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
भौतिक सुख की ओर ज्यादा झुकाव होगा खर्च बढ़ने की संभावना है। आज आप खुद का ख्याल रखने के बारे में ज्यादा सोचेंगे। पैसों का व्यापार में निवेश करना फायदेमंद होगा।
लकी कलर : मरून, लाल, लकी नंबर: 10

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
टीम वर्क और जिम्मेदारियों से भरा दिन जो आपको शुभ फल देकर जाएगा। लोगों की मदद करें आपको सुकून मिलेगा। परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाने की कोशिश कामयाब रहेगी।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर : 5

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
रचनात्मक और नई कार्य शैली आपको नए परिणाम दिलवाएगी। जिससे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आज आप नए कार्य भी शुरू कर सकते हैं। युवाओं को जिम्मेदारियों का एहसास होगा।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर : 4

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज आपको पुराने अच्छे कार्यों का परिणाम मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आज भौतिक सुख सुविधाओं पर ध्यान अधिक रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना जरूरी होगा।
लकी कलर: जामुनी, लकी नंबर: 6

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आत्मविश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में भी सुधार होगा। आज आपका अधिक ध्यान पैसों पर ही होगा। वास्तविकता में रहकर अपेक्षाएं रखना नाराजगी कम करा सकता है।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर : 8

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
आपका पूरा व्यवहार एक परिपक्व व्यक्ति की तरह होगा जिससे आपके रिश्तों में काफी सुधार होगा। सुख सुविधा पर खर्च होगा। घर या कोई बड़ी वस्तु खरीदने के लिए आज आपका खर्चा हो सकता है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 3

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आज जीवन के नए आयाम का अनुभव होगा। रचनात्मकता और संवेदनशीलता के चलते आप मन से बहुत खुश होंगे। अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने की कोशिश करें।
लकी कलर : जामुनी, लकी नंबर : 2

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन शुभ है, आप आत्मविश्वास से भरे होंगे और सभी कार्य आसानी से होते चले जाएंगे। आज आपको बहुत मान-सम्मान मिलेगा। आप बेकार की बातों में वक्त बर्बाद न करें।
लकी कलर : गोल्डन, लकी नंबर : 1

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आध्यात्मिक रुझान आज आपका दिन बनाएगा। किसी धार्मिक यात्रा या कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपकी भावनाओं को परिवार द्वारा ना समझना तकलीफदायक होगा।
लकी कलर : गुलाबी, लकी नंबर : 1