सार

एक टैरो डेक में 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना और माइनर आर्काना कार्ड में विभाजित किया जाता है। मूल रूप से, मेजर आर्काना के 22 कार्ड हैं, जो द फूल से शुरू होकर द वर्ल्ड तक हैं।

उज्जैन. ये मेजर आर्काना टैरो कार्ड किसी व्यक्ति की जीवन यात्रा के 22 चरणों का प्रतिनिधित्व करते हैं जो कि अपरिहार्य हैं क्योंकि हर कोई अपने जीवन में एक बार इनका सामना करता है। टैरो कार्डस् के अनुसार, 1 मई, रविवार को मेष राशि वाले किसी मामले में रिस्क ले सकते हैं। वृषभ राशि वाले अपनी जिम्मेदारियों की अनदेखी न करें। मिथुन वालों के आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। कर्क वालों को उदासी का अनुभव होगा। सिंह वाले अपने परिवार से कोई बात न छिपाएं। इंदौर की टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आज आपका मन कुछ चंचल रहेगा। अपने मूड स्विंग और भावानों को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें। कोई मनपसंद कार्य में अपने आपको सम्मिलित करें। जीवन में यदि कोई रुकावट आ रही है तो वह केवल आपके आत्मविश्वास की कमी है। अपने आप पर पूरा भरोसा बनाएं रखें। थोड़ा सा रिस्क लेना फायदेमंद रहेगा।

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन फलदायी रहेगा। काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है लेकिन इसके चलते अपने परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। उनकी ओर भी ध्यान दें। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा।

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। आज अपने मूड स्विंग पर नियंत्रण रखें। आज भावनाओं की अधिकता रहेगी जिस कारण आज लिया हुआ निर्णय गलत भी हो सकता है। अपने गुस्से को शांत रखने का प्रयास करें। अपने आत्मविश्वास में आज कमी न होने दें।

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आज का दिन कुछ परेशानी भरा हो सकता है। जैसे जैसे पुरानी परिस्थितियाँ छूटती जा रही हैं, मन में उदासी महसूस होगी। किन्तु यह एक नए जीवन की ओर का संकेत भी है। इस बदलाव को ख़ुशी से अपनाएं। जो आपके जीवन के लिए सहायक नहीं है, वह आपसे दूर हो जाएगा।

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
आज के दिन परिस्थिति आपके अनुकूल नहीं होगी। अपने वातावरण के प्रति सचेत रहें। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार पर इतना भरोसा न करें की आपको बाद में निराश होना पड़े। अपने परिवार से अपनी कोई बात न छुपायें नहीं तो उन्हें किसी और से पता चलेगा तो ठेस पहुंचेगी।

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें, उचित समय का इंतज़ार करें। दूसरों के विचारों और बातों से इतना प्रभावित न हों की आपकी सेहत पर असर हो। कार्यक्षेत्र में अपने विचार खुल कर व्यक्त करें। आज नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने के आसार हैं। रिश्तों में अपने प्रियजनों का महत्त्व समझें। उनकी ज़रूरतों को नज़रंदाज़ न करें। 

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
आज अपना काम और अपनी जिम्मेदारियों को न टालें नहीं तो परिस्थिति को बिगड़ने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। कुछ समय से चला आ रह काम आज संपन्न हो सकता है। थोड़े और धैर्य की आवश्यकता है। रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज काम में मन नहीं लगेगा किन्तु आज लापरवाही न करें। 

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
अपने व्यवहार में नरमी बनाएं रखें। परिस्थिति जैसा आपने सोचा था वैसी नहीं होगी , इस कारण परेशानी और तनाव बढ़ सकता है। इसका असर सेहत पर भी पड़ सकता है, इसलिए अपने तनाव को कम करें। प्रियजन से आशाएं होना उचित है किन्तु वह रीयलिस्टिक भी होनी चाहियें। 

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
यदि कोई मित्र रूठा हुआ है तो उसे मनाएंगे। आपकी सलाह सबके लिए लाभकारी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको प्रशंसा मिलेगी। साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं तो परेशानियां जल्द ही हल होंगी। परिवारजनों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपका फैसला सबके लिए अच्छा रहेगा।

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
आज का दिन काम में फोकस की कमी रहेगी। यदि काम में कुछ रुकावट आ रही है तो थोड़ा ब्रेक लेकर फिर उस पर सोचें। किसी और की ख़ुशी के लिए अपने आप को दुःख न दें। अपना भी ख़याल रखें। व्यर्थ की चिंताओं से बचें। परेशान होने की बजाय अपने आप को थोड़ा आराम दें।

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कुछ बातों को लेकर मन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। काम काज में वृद्धि के आसार हैं, किन्तु किसी भी निर्णय को लेकर अड़ियल न हों। रिश्तों के मामले में आज किस्मत देगी। बॉस या सहकर्मियों की निंदा को अपने दिल से न लगाएं। 

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आज धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। व्यर्थ की परेशानियों में अपना दिन न खराब करें। आपका समय बेहतर हो रहा है, अपने आप से और परिस्थिति से आज लड़ने की आवश्यकता नहीं है। हार्ड वर्क की बजाय स्मार्ट वर्क करने का प्रयास करें। आज प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।