सार

टैरो (Tarot), कार्डों की रहस्यमयी दुनिया और भविष्य आंकलन की सर्वप्रिय विधा है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है। टैरो डेक में कुल 78 कार्ड होते हैं, जिन्हें मेजर आर्काना तथा माइनर आर्काना में विभक्त किया गया है।
 

उज्जैन. 1 अप्रैल, शुक्रवार को मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। वृष राशि वाले नई योजनाओं पर काम करेंगे। मिथुन राशि वाले अपनी भावनाओं पर काबू रखें। कर्क वाले असुरक्षा का अनुभव करेंगे। सिंह वालों को पैसों का निवेश करना सीखना होगा। टैरो कार्ड एक्सपर्ट भूमिका कलम से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
आर्थिक स्थिति में आ रहा बदलाव आपको अधिक व्यस्त रखेगा। काम की अधिकता आपको थकाएगी, लेकिन कुछ नई जिम्मेदारियों से आपको खुशी महसूस होगी। क्योंकि यह आपके सफलता के नए द्वार खुलने के संकेत हैं। 
लकी कलर: आसमानी, लकी नंबर: 2

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
आपकी योजना में कुछ तकलीफ हो सकती है, इसलिए परिस्थिति के अनुसार बदलते रहना आवश्यक होगा। टीम वर्क करके आपको उत्साह और ऊर्जा मिलेगी। जल्द ही नए कार्य की योजनाओं पर भी काम शुरू हो जाएगा। 
लकी कलर : आसमानी, लकी नंबर : 1

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
दुखी मन और दुख लाता है इसलिए भावनाओं पर काबू रखें। असुरक्षा की भावना आपको परेशान करेगी और आसपास की गैरजरूरी चीजों के प्रति भी आसक्त होंगे।
लकी कलर: स्लेटी, लकी नंबर : 5

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
जीवन शैली में बदलाव लाकर आप पैसे का अधिक खर्च रोक सकते हैं। आज आप अनिश्चितता और असुरक्षा का अनुभव करेंगे। मन को शांत रखें अपने आस-पास के लोगों, परिजनों और दोस्तों पर विश्वास रखें।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर: 6

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
दान धर्म पर ध्यान दें। युवाओं को भविष्य के लिए पैसों का निवेश करना सीखना होगा। आज का दिन लौटाने का है, किसी की सहायता करके या दान पुण्य करके लौटाईए, बाकी दिन शुभ हैं।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
व्यापारी वर्ग को बड़े तौर पर धनराशि प्राप्त होने की उम्मीद है। आज अपने पुराने कार्यों के असेसमेंट का दिन है। कोई नए प्रयोग से आपको सीख मिलेगी। अपनी टीम का सहयोग लें। 
लकी कलर: आरेंज,पीला, लकी नंबर: 2

तुला टैरो राशिफल (Libra TarotDaily Horoscope)
पैसों का निर्णय परिस्थिति का अवलोकन करके ही लें। किसी पुराने काम को बार-बार करने में आज आपको रूचि नहीं होगी। लेकिन लंबे समय की सफलता के लिए यह आवश्यक कदम होगा।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 8

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
पैसों का व्यापार में निवेश करना फायदेमंद होगा। भौतिक सुख की ओर ज्यादा झुकाव होगा खर्च बढ़ने की संभावना है। आज आप खुद का ख्याल रखने के बारे में ज्यादा सोचेंगे।
लकी कलर : मरून, लाल, लकी नंबर: 10

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाने की कोशिश कामयाब रहेगी। टीम वर्क और जिम्मेदारियों से भरा दिन जो आपको शुभ फल देकर जाएगा। लोगों की मदद करें आपको सुकून मिलेगा।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर : 5

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
युवाओं को जिम्मेदारियों का एहसास होगा। रचनात्मक और नई कार्य शैली आपको नए परिणाम दिलवाएगी। जिससे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आज आप नए कार्य भी शुरू कर सकते हैं।
लकी कलर : हरा, लकी नंबर : 4

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना जरूरी होगा। आज आपको पुराने अच्छे कार्यों का परिणाम मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आज भौतिक सुख सुविधाओं पर ध्यान अधिक रहेगा।
लकी कलर: जामुनी, लकी नंबर: 6

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
आज आपका अधिक ध्यान पैसों पर ही होगा। वास्तविकता में रहकर अपेक्षाएं रखना नाराजगी कम करा सकता है। आत्मविश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में भी सुधार होगा।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर : 8

 

साल 2022 का का टैरो राशिफल भी पढ़िए...

Aries Tarot Horoscope 2022 मेष का टैरो वार्षिक राशिफल: नई संभावनाएं लेकर आ रहा है नया साल

Taurus Tarot Horoscope 2022 वृषभ का टैरो वार्षिक राशिफल: बहुत ही शुभ फल मिलेंगे नए साल में

Gemini Tarot Horoscope 2022 मिथुन का टैरो वार्षिक राशिफल: करियर का निर्णय जल्दबाजी में न लें

Cancer Tarot Horoscope 2022 कर्क का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे प्रेम विवाह के योग

Leo Tarot Horoscope 2022 सिंह का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल खरीद सकते हैं बड़ी संपत्ति

Virgo Tarot Horoscope 2022 कन्या का टैरो वार्षिक राशिफल: पारिवारिक परेशानी के कारण बना रहेगा तनाव

Libra Tarot Horoscope 2022 तुला का टैरो वार्षिक राशिफल: बिजनेस में सफलता और नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

Scorpio Tarot Horoscope 2022 वृश्चिक का टैरो वार्षिक राशिफल: सभी मामलों में सामान्य रहेगा ये साल आपके लिए

Sagittarius Tarot Horoscope 2022 धनु का टैरो वार्षिक राशिफल: घर-परिवार में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Capricorn Tarot Horoscope 2022 मकर का टैरो वार्षिक राशिफल: इस साल बनेंगे धन लाभ के योग

Kumbh Tarot Horoscope 2022 कुंभ का टैरो वार्षिक राशिफल: कॅरियर में सफलता के बन रहे हैं योग

Pisces Tarot Horoscope 2022 मीन का टैरो वार्षिक राशिफल: नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे बेहतर परिणाम