सलमान खान

Get Salman Khan News in Hindi, Find Salman Khan Latest News on Asianetnews हिंदी

Salman Khan Photos -

1128 Stories
Asianet Image

कभी SRK, कभी सलमान तो कभी आमिर, 10 साल खान्स ने मचाया तहलका, लेकिन 2017 से बुरा होता गया हाल

Jan 09 2023, 12:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. चार साल बाद लीड एक्टर के तौर पर वापसी करने जा रहे शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) की 2023 में तीन फ़िल्में 'पठान' (Pathaan), 'जवान' (Jawan) और 'डंकी' (Dunki) रिलीज होंगी। वहीं, सलमान खान (Salman Khan) की दो फ़िल्में 'टाइगर 3'(Tiger 3) और 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi ka Bhai Kisi Ki Jaan) पर्दे पर आएंगी। सवाल उठ रहा है कि क्या इस बार कोई खान सुपरस्टार साल की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म दे पाएगा? वैसे अगर पिछले 6 साल का रिकॉर्ड देखें तो किसी खान सुपरस्टार ने साल की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म नहीं दी है। कभी इस मामले में वे साउथ इंडियन तो कभी हॉलीवुड फिल्म से पीछे रह गए। इतना ही नहीं, कई बार तो वे बॉलीवुड की ही अन्य एक्टर की फिल्म से पिछड़ गए।हां, 2017 से पहले जरूर लगातार 10 साल तक टॉप पॉजिशन पर खान सुपरस्टार का ही कब्जा रहा था। आइए आपको बताते हैं बीते 16 साल की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म और उनके बीच खान सुपरस्टार्स के हाल के बारे में...
Asianet Image

2023 में रिलीज होंगी बड़े बजट की ये 16 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर लगा 4341 करोड़ रुपए का दांव

Dec 29 2022, 07:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. साल 2022 इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए मिला-जुला रहा। इस दौरान 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chadha), सम्राट पृथ्वीराज' (Samrat Prithviraj) और 'राधे श्याम' (Radhe Shyam) जैसी कई बड़े बजट की फ़िल्में बड़े पर्दे पर आईं और मुंह के बल गिरीं। हालांकि, 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा' (Brahmaastra Part One: Shiva) , 'RRR' और 'KGF Chapter 2' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) की लाज भी बचा ली। अब सबकी नजर 2023 पर है। क्योंकि इस साल में बड़े बजट की कई फ़िल्में पर्दे तक पहुंचने वाली हैं, जिनमें साउथ सिनेमा की पैन इंडिया मूवीज भी शामिल हैं। इनमें अकेले प्रभास (Prabhas) पर इस बार 1350 करोड़ रुपए का दांव लगा हुआ है। बड़े बजट की ये फ़िल्में कैसा परफॉर्म करती हैं, यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा। लेकिन उसके पहले आइए आपको बताते हैं 2023 में आने वाली बड़े बजट की 16 फिल्मों के बारे में। देखें स्लाइड्स...
Asianet Image

6 PHOTOS: सलमान खान की फैन ने सीने पर बनवाई उनकी PHOTO, सुपरस्टार ने बालकनी में आकर किया सलाम

Dec 27 2022, 08:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) ने अपना 57वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। 26 और 27 दिसंबर की दरमियानी रात उन्होंने मुंबई में बर्थडे पार्टी होस्ट की, जिसमें शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan), संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) जैसे उनके खास दोस्त शामिल हुए। उन्होंने मीडिया के लोगों के साथ भी केक काटा और फिर मंगलवार यानी 27 दिसंबर को दिन में सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर उनके फैन्स जमा हुए और सलमान ने बालकनी में आकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान सुपरस्टार की एक ऐसी फैन भी दिखाई दी, जिसने अपने सीने पर सलमान खान की तस्वीर बनवाई हुई थी। नीचे की स्लाइड्स में देख सकते हैं कि गैलेक्सी अपार्टमेंट से सलमान के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें...
Asianet Image

पार्टी में सलमान खान ने EX-गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी को किया KISS, गले भी लगे, देखें 7 PHOTOS

Dec 27 2022, 06:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) 57 साल के हो गए हैं। अपने जन्मदिन पर उन्होंने दोस्तों को पार्टी दी, जिसमें उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) भी मौजूद थीं। बर्थडे पार्टी से सलमान खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें संगीता बिजलानी को गले लगाते और उन्हें माथे पर Kiss करते देखा जा सकता है। यहां तक कि वे उनके साथ पैपराजी को भी पोज दे रहे हैं। पार्टी पूरी होने के बाद सलमान खान ने संगीता बिजलानी को खुद उनकी कार तक छोड़ा। नीचे की स्लाइड्स में देखिए सलमान और संगीता के इन मोमेंट्स की तस्वीरें और जानिए सोशल मीडिया यूजर्स उनके कैसे मजे ले रहे हैं, साथ ही दोनों की लव स्टोरी के बारे में भी जानिए....
Asianet Image

एक बार में 30-35 रोटियां खा जाते थे सलमान खान, सुपरस्टार ने खुद किए चौंकाने वाले खुलासे

Dec 25 2022, 04:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक सलमान खान (Salman Khan) 57 साल के होने जा रहे हैं। 27 दिसंबर 1965 को मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मे सलमान अपने पिता सलीम खान (Salim Khan)से बेहद प्यार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार सलमान खान ने पिता की सैलरी आग के हवाले कर दी थी। इतना ही नहीं, आज की तारीख में सबसे फिट एक्टर्स में शामिल सलमान का एक किस्सा यह भी है कि वे एक वक्त 30-35 रोटी एक ही बैठक में खा जाते थे। खुद सलमान खान ने यह खुलासा अपने रियलिटी शो 'बिग बॉस' पर किया है। आइए आपको बताते हैं सलमान खान ने क्या कुछ कहा...
Asianet Image

जानिए अब कहां हैं सलमान खान की फिल्म से डेब्यू करने वाली 12 एक्ट्रेस, एक 26 साल से है गुमनाम

Dec 18 2022, 07:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की हमशक्ल मानी जाने वाली स्नेहा उलाल (Sneha Ullal) 35 साल की हो गई हैं। 18 दिसंबर 1987 को मस्कट, ओमान में जन्मी स्नेहा ने 2005 में सलमान खान (Salman Khan) स्टारर फिल्म 'लकी नो टाइम फॉर लव' से बॉलीवुड डेब्यू किया था और ऐश्वर्या से अपनी शक्ल मिलने की वजह से उन्होंने ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। आज भी उनकी पहचान ऐश्वर्या की हमशक्ल के रूप में ही है। क्योंकि पर्दे पर ना तो उनकी पहली फिल्म चल पाई और ना ही आगे कोई हिट दे पाईं। वैसे स्नेहा के अलावा ऐसी 11 और एक्ट्रेस हैं, जिनका डेब्यू सलमान खान की फिल्म से हुआ। आइए आपको बताते हैं अब वे क्या कर रही हैं...
Top Stories