रणबीर कपूर

रणबीर कपूर

Get Ranbir Kapoor News in Hindi, Find Ranbir Kapoor Latest News on Asianetnews हिंदी

Ranbir Kapoor Photos -

333 Stories
Asianet Image

आलिया-रणबीर की मेहंदी में सजधज कर पहुंचीं कपूर सिस्टर्स, यलो में करिश्मा तो व्हाइट में खूबसूरत लगीं करीना

Apr 13 2022, 02:47 PM IST
मुंबई। रणबीर-आलिया (Ranbir Alia Wedding) की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। 13 अप्रैल को गणेश पूजन के बाद अब मेहंदी की रस्म होगी। इसके लिए कपूर फैमिली के लोग धीरे-धीरे 'वास्तु' पहुंचने लगे हैं। रणबीर की मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा साहनी और भांजी समारा के अलावा अब करिश्मा (Karishma Kapoor) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) भी मेहंदी सेरेमनी में शामिल होने के लिए पहुंच चुकी हैं। मेहंदी सेरेमनी में शामिल होने के लिए नीतू कपूर ने मल्टीकलर की साड़ी पहनी है, जबकि उनकी बेटी रिद्धिमा ब्लू शेड वाले लहंगे में नजर आईं। मेहंदी सेरेमनी में पहुंचे ये सेलेब्स..
Asianet Image

करीना कपूर के पापा ही नहीं, गंभीर बीमारियों से जूझ चुके हैं बॉलीवुड के ये 7 सेलेब्स

Mar 31 2022, 07:41 PM IST
मुंबई। करीना कपूर (Kareena kapoor) के पापा रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) डिमेंशिया (dementia) नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बात की पुष्टि खुद रणधीर कपूर के भतीजे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने एक इंटरव्यू में की है। रणबीर ने बताया कि मेरे ताऊ रणधीर कपूर डिमेंशिया की शुरुआती स्टेज में हैं। बता दें कि डिमेंशिया में मरीज की याददाश्त बेहद कमजोर हो जाती है और वो सोचने-समझने की क्षमता भी खो बैठता है। वैसे, रणधीर कपूर ऐसे अकेले एक्टर नहीं हैं, जो इस तरह की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इससे पहले भी कई सेलेब्स खतरनाक बीमारियों से लड़ रहे हैं। इनमें सलमान खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक कई सेलेब्स शामिल हैं।
Asianet Image

आज भी स्टार्स मिस करते Kareena Kapoor के दादा की वो होली पार्टी, खूब छलकते थे जाम, जमकर होता था हुड़दंग

Mar 18 2022, 10:18 AM IST
मुंबई. होली (Holi 2022) का त्योहार दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आमजनों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक होली के रंग में पूरी तरह से रंगे नजर आ रहे हैं। यूं तो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े स्टार्स हर त्योहार को पूरी शिद्दत के साथ मनाते हैं वहीं, के लिए भी वे खास तैयारी करते है। एक-दूसरे को रंग लगाना और मौज-मस्ती करना उनके होली रूटीन में शामिल रहता है। वैसे, आपको बता दें कि करीना कपूर (Kareena Kapoor) का दादा राज कपूर (Raj Kapoor) की होली पार्टी हमेशा से ही फेमस रही है। आज भी सेलेब्स उस पार्टी को मिस करते हैं। आपको बता दें कि होली सेलिब्रेशन का सिलसिला राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर ने शुरू किया था और उनके बाद राज कपूर ने। ये बात और है कि राज कपूर के दुनिया को अलविदा कहने के बाद होली पार्टी बंद हो गई। ये पार्टी आरके स्टूडियो में होती थी और इस पार्टी में शामिल होना कोई भी मिस नहीं करता था। नीचे पढ़ें राज कपूर की होली पार्टी से जुड़ी कुछ खास बातें...
Asianet Image

बिना मेकअप इस हालत में दिखी Akshay Kumar की सास, पहचानना हुआ मुश्किल, कभी बिकिनी पहन मचाया था हंगामा

Mar 06 2022, 10:36 AM IST
मुंबई. बॉलीवुड सेलेब्स की लाइफ अब काफी हद तक पटरी पर आ गई है। सेलेब्स अब एन्जॉय करने के साथ रही अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। कई सेलेब्स फिल्मों के साथ ही कमर्शियल शूटिंग भी कर रहे हैं। इसके साथ ही कई पार्टीज और इवेंट्स भी ने नजर आने लगे है। इसी बीच अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की सास डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) बांद्रा में नजर आई। इस दौरान उनका लुक देख उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा था। सफेद-भुरे बाल, बिना मेकअप और बड़ी फ्रेम का चश्मा लगाए डिंपल कैमरामैन को पोज देने से कतराती नजर आई। इस दौरान उन्होंने सफेड रंग के कपड़े पहन रखे थे। नीचे देखें कौन-कौन सेलेब्स कहां-कहा नजर आया...
Asianet Image

प्यार का पंचनामा के डायरेक्टर की बरात में जमकर नाचे Kartik Aryan, Huma Qureshi समेत ये एक्ट्रेस आईं नजर

Feb 21 2022, 01:22 PM IST
मुंबई। पॉपुलर फिल्म 'प्यार का पंचनामा' (Pyar Ka Punchnama) और सोनू के टीटू की स्वीटी (Sonu ke Titu ki Sweety) के डायरेक्टर लव रंजन (Luv Ranjan) 20 फरवरी को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अलीशा वैद (Alisha Vaid) संग शादी के बंधन में बंध गए। लव रंजन ने रविवार को आगरा के एक होटल में प्राइवेट सेरेमनी में अलीशा के साथ 7 फेरे लिए। वेडिंग वेन्यू ताज महल के पास ही था। लव-अलीशा की सीक्रेट वेडिंग में उनके फैमिली मेंबर्स, क्लोज फ्रेंड्स के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए। लव रंजन की बरात में कार्तिक आर्यन, राजकुमार राव ने जमकर डांस किया।
Asianet Image

पापा को बर्थडे विश करने पहुंची Kareena Kapoor का दिखा कातिलाना अंदाज, Neetu Singh भी नजर आई बिंदास

Feb 15 2022, 03:54 PM IST
मुंबई. करीना कपूर (Kareena kapoor) और करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) के पापा रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) 75 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 15 फरवरी, 1947 को मुंबई में हुआ था। रणधीर ने अपने जन्मदिन के मौके पर घर पर लंच ऑर्गेनाइज किया, जिसमें कपूर फैमिली के ज्यादातर मेंबर्स शामिल हुए। इस मौके पर करीना का कातिलाना अंजाद देखने को मिला। पापा को बर्थडे विश करने पहुंची करीना ने लाल-सफेद प्रिंटेड शर्ट और काली रंग का प्लाजो कैरी कर रखा था। गॉगल लगाए करीना का ओवरऑल लुक कमाल का लग रहा था। इस मौके पर अपनो दोनों बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) और जेह अली खान (Jeh Ali Khan) के साथ पहुंची थी। वहीं, नीतू सिंह (Neetu Singh) जेठ का जन्मदिन मनाने पहुंची थी। इस दौरान उनका एकदम बिंदास देखने को मिला। नीचे देखें रणधीर कपूर को बर्थडे विश करने पहुंचे कपूर खानदान के मेंबर्स की फोटोज...
Asianet Image

Randhir Kapoor Birthday: जिसकी खातिर Kareena Kapoor के पापा ने लिया था सबसे पंगा, उसी ने छोड़ा साथ

Feb 15 2022, 09:48 AM IST
मुंबई. करीना कपूर (Kareena Kapoor) के पापा रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) 75 साल के हो गए हैं। रणधीर का जन्म 15 फरवरी, 1947 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने महज 8 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआती की थी। उन्होंने फिल्म श्री 420 और दो उस्ताद सहित कुछ फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया। बतौर हीरो उन्होंने फिल्म कल आज और कल से डेब्यू किया था। कई फिल्मों में काम करने के बाद भी फिल्मों में वे अपनी खास पहचान नहीं बना पाए। उन्होंने बबिता (Babita) से 1971 में घरवालों से झगड़ा कर शादी की थी। हालांकि, जिसके प्यार की खातिर उन्होंने अपने परिवारवालों से झगड़े वहीं पत्नी शादी के कुछ साल बाद अपनी दोनों बेटियों यानी करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और करीना कपूर को लेकर उनसे अलग हो गई। सालों से अलग होने के बाद भी कपल ने अभी तक तलाक नहीं लिया। नीचे पढ़ें रणधीर कपूर की जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें...
Asianet Image

नानी ने प्यार से खींचे Kareena Kapoor के बेटे के गाल, मम्मी की गोद में बैठ कार की खिड़की से झांकता दिखा जेह

Jan 02 2022, 02:53 PM IST
मुंबई. करीना कपूर (Kareena Kapoor) इन दिनों लाइमलाइट में कुछ ज्यादा ही बनी हुई है। आपको बता दें कि फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि अपनी फैमिली की वजह से चर्चा में है। नए साल करीना बेटे जेह के साथ पापा रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) से मिलने पहुंची। इस दौरान उनके साथा उनका छोटा बेटा जेह अली खान (Jeh Ali Khan) भी था। जेह की क्यूटनेस ने सभी का दिल जीत लिया। फोटोग्राफर्स ने जेह की फोटोज जमकर क्लिक की। जेह भी अपनी फोटोज क्लिक होता देख कैमरामैन की तरफ बार-बार देखता नजर आया। उनकी कई सारी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नाना के घर पहुंचे जेह से मिलने नाना बबिता (Babita) और मौसी करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) भी पहुंची। नीचे देखें कपूर फैमिली की कुछ फोटोज...
Top Stories