1436 KM पैदल चलकर Ranchi पहुंचा Dhoni का फैन, माही ने गले लगाया, फ्लाइट से Haryana भेजा, बोला- Love You
Nov 18 2021, 04:31 PM ISTरांची। पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के वैसे तो फैंस करोड़ों लोग हैं, लेकिन कुछ ऐसे हैं, जिसके धोनी भी फैन हो जाते हैं। जी हां, धोनी से सिर्फ एक मुलाकात के लिए हरियाणा (Harayana) से 1436 किमी पैदल चलकर अजय गिल उर्फ माही (Ajay Gill) नाम का एक युवक रांची (Ranchi) पहुंचा। गिल ने धोनी से गले मिलकर आई लव यू भी कहा। धोनी ने भी अजय को स्वागत किया और फ्लाइट से वापस हरियाणा भेजने की व्यवस्था की। इससे पहले धोनी ने गिल को फार्म हाउस के अंदर बुलाया और मुलाकात की। उससे बातचीत की। उसे गले लगाया और उसके साथ सेल्फी भी ली। उसके बैट पर ऑटोग्राफ दिया और बेस्ट ऑफ लक बोल कर विदा किया। धोनी ने अजय के रहने की व्यवस्था भी अपने फार्म हाउस में ही की थी। आईए तस्वीरों में जानते हैं MS Dhoni के फैन अजय गिल के बारे में...