सार

Who Is Suresh Khanna: उत्तर प्रदेश की विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश कर रहे हैं।आइये वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के बारे में जानते हैं।

Who Is Suresh Khanna: उत्तर प्रदेश की विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज बजट पेश करेंगे। जनसंख्या के मामले में उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। बजट के मामले में भी उत्तर प्रदेश का बजट देश के किसी भी अन्य राज्य से ज्यादा है। साल 2023-24 के लिए यूपी सरकार ने 6.90 लाख करोड़ का बजट पेश किया था। उत्तर प्रदेश की विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश कर रहे हैं। आइये वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के बारे में जानते हैं।

कौन हैं सुरेश खन्ना? 

 सुरेश खन्ना भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के वरिष्ठ नेता हैं, जो शाहजहाँपुर नगर विधानसभा क्षेत्र से लगातार आठ बार विधायक चुने गए हैं। उनका जन्म 1954 में शाहजहांपुर में हुआ था। सुरेश खन्ना ने शाहजहांपुर के जी.एफ. कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद 1977 में लखनऊ विश्वविद्यालय से एल.एल.बी. की डिग्री हासिल की। सुरेश खन्ना ने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। इसके बाद उन्होंने 1980 में लोकदल के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं सके। फिर, 1989 में भाजपा के टिकट पर शाहजहाँपुर नगर से विधानसभा चुनाव लड़ा और पहली बार जीत दर्ज की। तब से लेकर अब तक सुरेश खन्ना इस सीट से लगातार आठ बार जीत चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: यूपी बजट को लेकर योगी सरकार का ख़ास प्लान, कैबिनेट मीटिंग में लिए अहम फैसले!

आठवीं बार यूपी का बजट पेश करेंगे सुरेश खन्ना

उत्तर प्रदेश में जब साल 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनीं तो सुरेश खन्ना को वित्त मंत्री बनाया गया। 2022 में उन्होंने रिकॉर्ड नौवीं बार विधानसभा चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक पकड़ को एक बार फिर से साबित किया सुरेश खन्ना यूपी में बीजेपी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। गुरुवार को सदन में बजट पेश कर उन्होंने उत्तर प्रदेश के आगामी विकास की तस्वीर पेश की है।